scorecardresearch

Year Ender 2021: साल को शांत मन से अलविदा कहना है, तो अपने डेली रूटीन में करें कुछ जरूरी बदलाव

2021 का फ्लैशबैक आपको कई उतार-चढ़ाव याद दिलाता होगा। इन कुछ दिनों में अगर आप सब पीछे छोड़कर शांत मन से आगे बढ़ना चाहती हैं, तो इन बदलावों को स्वीकारें।
Updated On: 29 Oct 2023, 07:25 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
swaym khush rahen
नियमित रूप से फिजिकल और मेंटल एक्सरसाइज करें। अपने आहार में सुधार करें। चित्र: शटरस्टॉक

बहुत बार हम कहते हैं, “पता नहीं क्यों मुझे अच्छा नहीं लग रहा!” इस वाक्य का जवाब ढूंढना आसान नहीं है। अच्छा महसूस करने का अर्थ है ऊर्जावान, उज्ज्वल और हर्षित महसूस करना। इसलिए अच्छी आदतें न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि आपको मानसिक स्थिरता भी देती हैं। जिम्मेदारियों के बीच स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना कठिन हो जाता है। 

ऑफिस से लेकर घर तक आप कड़ी मेहनत करती हैं, लेकिन जब बात मन की शांति की होती है, तो यह पीछे छूट जाता है। अक्सर कई लोग मन की शांति को घूमने, शांत जगह पर बैठने, गाना सुनने और मेडिटेशन से जोड़ते हैं। लेकिन क्या आप व्यस्त जीवन में अलग से समय निकालकर यह सब कर पाते हैं? संभावनाएं कम लगती हैं! 

इसलिए आपके मन की शांति को दैनिक आदतों से जोड़ना बहुत जरूरी है। अतः आज स्वस्थ आदतों का अभ्यास करने से आपका भविष्य स्वास्थ्य जटिलताओं से मुक्त होगा। 

Subah jaldi uthe
सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। चित्र: शटरस्टॉक

ये छोटे बदलाव हैं मन की शांति पाने का रास्ता  

1. सुबह जल्दी उठने का अभ्यास करें 

अपने दिन की शुरुआत जल्दी करें। यह न केवल आपको एक ताजे दिमाग से शुरुआत करने में मदद करता है बल्कि आपको अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए अधिक समय भी देता है। जब आप देर से उठती हैं, तो आपका दिन कम घंटों का होता है। यह आपके मन की शांति को भंग करता है। जब आप जल्दी उठते हैं, तो आपके पास ध्यान या योग जैसी सुखदायक गतिविधियों में खर्च करने का समय होता है। नाश्ता छोड़ना भूल जाइए, जल्दी उठकर आप एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते के लिए समय निकाल सकती हैं। और यह भी शांति का एक रास्ता है। 

2. संतुलित आहार का सेवन है जरूरी  

स्वस्थ भोजन करना एक आदत है, जिसका हम सभी को ईमानदारी से पालन करना चाहिए। आप अक्सर अपने शरीर को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक पोषण प्राप्त करने से चूक जाते हैं। एक संतुलित आहार पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री प्रदान करता है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

आपको अपने शरीर को फील गुड खाद्य पदार्थ जैसे सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन देने चाहिए। जब आपके शरीर को उचित पोषण मिलता है, तो आपका मन भी अधिक शांत होगा। इसके विपरीत, अस्वास्थ्यकर भोजन केवल आपकी खुशी को बाधित कर सकता है और आपको ऊर्जाहीन और उदास महसूस करवा सकता है।

Balanced diet khana zaroori hai
संतुलित आहार का सेवन करें। चित्र:शटरस्टॉक

3. वर्कआउट को दें पहली प्राथमिकता 

चाहे आप जिम में वर्कआउट कर रहे हों, डांस क्लास में जा रहे हों, या आस-पड़ोस की दूरी साइकिल से तय कर रहीं हों, सभी शारीरिक व्यायाम आपके लिए फायदेमंद हैं। थोड़ी सी गतिविधि आपके रक्त को पंप कर देगी और आपको तुरंत ऊर्जावान महसूस करा सकती है। इससे आपकी सहनशक्ति भी बढ़ती है। 

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

नियमित व्यायाम न केवल आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। व्यायाम काम से ब्रेक लेने और अपनी नसों को पंप करने का एक शानदार तरीका है। यह आपको तनाव मुक्त करने में मदद करता है और आपको अच्छे आकार में रखता है।

4. मेडिटेशन है शांत मन का रामबाण उपाय 

व्यायाम के बाद मेडिटेशन करना न भूलें। यह आपके दिमाग को शांत करने और तनाव कम करने का एक अच्छा तरीका है। ध्यान के लिए बस थोड़ा सा समय निकालना भी आपको दैनिक आधार पर प्रभावित कर सकता है। यह तनाव को कम करके आपकी एकाग्रता में सुधार कर सकता है। दिमागी ध्यान एक व्यथित मन से लड़ सकता है, जो अवसाद और चिंता से पीड़ित है। ध्यान के साथ गहरी सांस लेने से तनाव दूर हो सकता है। 

यह हमें अपने काम पर बेहतर तरीके से फोकस करने, सही रणनीति बनाने और भावनाओं को समायोजित करने में भी मददगार हो सकता है। 

Meditation man ko shant rakhta hai
मेडिटेशन आपके मन को शांत रखता हैं। चित्र:शटरस्टॉक

5. हाइड्रेटेड रहना है चमत्कारी तरीका 

क्या आप जानते हैं कि मन की शांति बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है? तरल पदार्थ पीने से आपके शारीरिक कार्य सही रहते हैं। जब आपका शरीर हाइड्रेटेड होता है और स्वस्थ आहार लेता है , तो यह उचित पाचन और परिसंचरण कर सकता है। 

एक दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी आपके सिस्टम को साफ रखने के लिए काफी है। स्वस्थ रहना असंभव नहीं है, पानी पीने और स्वस्थ खाने जैसी साधारण आदतें ही आपको वह शांति दे सकती हैं जिसकी आप तलाश कर रहे हैं।

तो लेडीज, साल के अंतिम दिनों में अपनी दैनिक आदतों में हल्के बदलाव कर नए साल में शांत मन से प्रवेश करें। 

यह भी पढ़े: अबॉर्शन से बेहतर है सेफ सेक्स! जानिए क्यों आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है गर्भपात

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख