विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस: जानिए इस मानसिक स्थिति के बारे में 5 महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर, हम आपको यह समझने में मदद करने के लिए पांच तथ्य लेकर आए हैं कि यह मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती है।
सिजोफ्रेनिया के बारे में यह महत्वपूर्ण तथ्य है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 17 Oct 2023, 10:24 am IST
  • 82

इस मानसिक बीमारी के इलाज और प्रबंधन के लिए बहुत कुछ करने वाले डॉ फिलिप पिनेल के योगदान को याद करने के लिए हर साल 24 मई को विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस (World Schizophrenia Day) मनाया जाता है। यह सिज़ोफ्रेनिया के बारे में अधिक जागरूक होने का एक अवसर है! एक ऐसी बीमारी जो रोगी के जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकती है।

हमारा समाज मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के प्रति अब भी सहज नहीं है। मस्तिष्क के मामले इतने ज्‍यादा जटिल हैं कि आप उसकी कल्‍पना भी नहीं कर सकती। मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट अक्सर चिंता और अवसाद जैसे मुद्दों की ओर ले जाती है। मगर कुछ ऐसी मानसिक बीमारियां भी हैं, जिनके बारे में ज्‍यादातर लोग नहीं जानते। और यह किसी का भी पूरा जीवन प्रभावित कर सकती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है सिजोफ्रेनिया।

सिजोफ्रेनिया के लक्षण

आपने इस शब्द के बारे में सुना होगा, लेकिन कितने लोग कह सकते हैं कि वे जानते हैं कि इसका क्या अर्थ है? रोग के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

मतिभ्रम: उन चीजों, आवाजों, गंधों या ऐसे लोगों की कल्पना करना, जो वास्तव में वहां नहीं हैं

भ्रम: उन बातों पर विश्वास करना जो सच नहीं हैं, जैसे यह सोचना कि आपका टेलीविजन सेट आपको संदेश भेज रहा है

अव्यवस्थित विचार: विचारों की श्रृंखला का पालन न कर पाना

सिज़ोफ्रेनिया के बारे में तथ्य

यहां सिज़ोफ्रेनिया के बारे में कुछ तथ्य दिए गए हैं जो आपको बीमारी की गंभीरता को समझने में मदद करेंगे:

सिजोफ्रेनिया के लक्षण हैं मितभ्रमित रहना . चित्र : शटरस्टॉक
सिजोफ्रेनिया के लक्षण हैं मितभ्रमित रहना . चित्र : शटरस्टॉक

1. यह पूरी दुनिया में 20 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है

द लैंसेट के एक अध्ययन के अनुसार, सिज़ोफ्रेनिया अन्य मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की तरह सामान्य नहीं हो सकता है, लेकिन पूरी दुनिया में काफी आबादी को प्रभावित करता है।

2. इससे जल्दी मरने का खतरा बढ़ जाता है

क्लिनिकल साइकोलॉजी की वार्षिक समीक्षा में प्रकाशित शोध की मानें तो, जो लोग सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं, उनके सामान्य आबादी की तुलना में जल्दी मरने की संभावना दो से तीन गुना अधिक होती है।

यह हृदय रोगों और संक्रमण जैसी शारीरिक बीमारियों के बढ़ते जोखिम और आत्महत्या के विचार के उच्च उदाहरणों के कारण हो सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3. इसके कारण अज्ञात हैं

चिकित्सा समुदाय अभी भी यह नहीं जानता है कि किसी व्यक्ति में सिज़ोफ्रेनिया का क्या कारण है। बहुत से लोग मानते हैं कि यह आनुवंशिक कारकों और सामाजिक वातावरण का एक संयोजन है।

हालांकि, मानसिक बीमारी के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। इसका मतलब यह भी है कि इसे रोकना या जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान करना आसान नहीं है। जिससे समय पर निदान प्रभावित होता है।

सिजोफ्रेनिया के कारण अज्ञात हैं. चित्र : शटरस्टॉक
सिजोफ्रेनिया के कारण अज्ञात हैं. चित्र : शटरस्टॉक

4. निदान करना आसान नहीं है

एक व्यक्ति को अक्सर यह एहसास नहीं हो पाता कि वे सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हो सकता हैं। इसलिए, समय पर मदद नहीं ले पाता। इसके अलावा, रोग के निदान में चिकित्सा पेशेवरों की सहायता के लिए कोई विशेष परीक्षण नहीं हैं।

5. यह प्रबंधनीय है

सिजोफ्रेनिया के लक्षण रोगियों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं और सामाजिक अलगाव का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए, जल्द से जल्द इलाज शुरू करना महत्वपूर्ण है। एक बार जब व्यक्ति नियमित दवाएं लेना शुरू कर देता है, तो बीमारी का प्रबंधन किया जा सकता है।

  • 82
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख