समुद्र में जब लहरें उठती और गिरती हैं, तो बहुत शोर मचाती हैं। यह शोर मन के अंदर समस्याओं के शोर से रिलैक्स कर देती हैं। दूर तक फैले नीले समुद्र को देखने या लहरों की आवाज़ मात्र से हमें बहुत शांति मिलती है। समुद्र मेंटल हेल्थ के साथ-साथ फिजिकल हेल्थ को भी फायदा पहुंचाता है। कई समुद्री जीव (Sea Food Benefits) कई स्वास्थ्य समस्याओं से हमारा बचाव करते हैं। इसलिए हमें समुद्र के प्रति प्यार प्रकट करना चाहिए। उनका नुकसान करने से हमें बचना चाहिए। समुद्र और समुद्री जीवों के प्रति जागरूक होने के लिए हर साल वर्ल्ड ओशन डे (World Ocean Day) मनाया जाता है। समुद्र के मेंटल हेल्थ के लिए फायदों (Ocean Therapy for Mental Health) को जानने से पहले इस खास दिन को जानते हैं।
वर्ल्ड ओशन डे एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है, जो हर साल 8 जून को मनाया जाता है। इसके मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nation) द्वारा 1992 में हुई। वर्ल्ड ओशन डे 2023 की थीम है प्लैनेट ओशन: टाइड्स चेंजिंग (Planet Ocean: Tides are Changing) है।
सुंदर परिवेश और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए समुद्र तट की यात्रा की जाती है। यह कई तरह से मन और शरीर को फिर से जीवंत करने में मदद करती है। मनोवैज्ञानिक इसे ओशन थेरेपी (Ocean Therapy for Mental Health) कहते हैं।
मनोवैज्ञानिक ईशा सिंह के अनुसार, जब आप पानी के संपर्क में होती हैं, तो आपको आनंद की अनुभूति होती है। यह एहसास सिर्फ पैर की उंगलियों को डुबोने या तैरने से भी मिल सकता है। समुद्र पोजिटिव आयनों (Positive Ion) से भरा है, जिसका मस्तिष्क पर शांत प्रभाव पड़ता है। इसका नीला रंग मन को शांत करने में मदद करता है। इससे लोगों को शांति की अनुभूति होती है।
ईशा सिंह कहती हैं, ‘लहरों का तट से टकराना और पानी की आवाज़ किसी भी नकारात्मक भावना को तुरंत दूर कर सकती है। आप 30 मिनट लगातार सागर किनारे बैठकर लहरों को चुपचाप निहारें। इस दौरान आपको यह लग सकता है कि सारे नकारात्मक विचार खत्म हो गये हैं। घर और ऑफिस की सारी चिंताएं खत्म हो गई हैं।’
लोकप्रिय दार्शनिक ओशो के अनुसार, समुद्र रचनात्मक बने रहने की प्रेरणा दे सकता है। आप देखेंगी कि समुद्र तट पर आते ही आप कोई न कोई गीत गुनगुनाने लगती हैं। आपका मन कुछ पेंटिंग बनाने या कुछ क्रिएटिव लिखने लिए मचलने लगता है। कुछ दिनों के लिए समुद्र तट पर रहें। इससे आपका दिमाग हर तरह के कचड़े को दूर (Ocean for Clutter free Mind) करने में मदद मिलेगी।
हम सभी जानते हैं कि स्ट्रेस फ्री दिमाग में हमेशा सकारात्मक विचार प्रकट होते हैं। अपनी कला, कार्य या प्रोफेशन की जरूरी रचनात्मकता के लिए समुद्र समाधान हो सकता है।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करेंसागर को देखने पर आप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं। यह चलना, दौड़ना, तैरना, बॉल खेलना, स्नॉर्कलिंग या पानी की किसी भी तरह की गतिविधि के लिए प्रेरित कर सकता है। इससे आप सक्रिय रह सकती हैं। शरीर एक्टिव होने पर हैप्पी हार्मोन पैदा करता है, जो तरोताजा और चिंता मुक्त महसूस कराता है।
डी स्ट्रेस होने के लिए समुद्र हमेशा सही विकल्प होता है। यदि आप नकारात्मक विचारों से मुक्त होकर अपना मेंटल हेल्थ मजबूत करना चाहती हैं, तो इस समर होलीडे (Summer Holiday Idea) में किसी समुद्रतट घूमने का प्लान बना लें।
यह भी पढ़ें :- World Brain Tumor Day : मेमोरी लॉस और नींद में बदलाव हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर के प्रारंभिक संकेत, जानिए इसके बारे में सब कुछ