पॉवर नैप यानी कुछ देर की नींद या झपकी सभी लोगों के लिए जरूरी है। कुछ लोग रात की अपर्याप्त नींद की भरपाई के लिए दिन में आराम की झपकी लेते हैं। कुछ लोग शिफ्ट जॉब करते हैं, इसलिए रात में काम करने कि अपनी स्पीड को बढ़ाने के लिए पॉवर नैप लेते हैं। यदि आप भी अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए झपकी के फायदे जानना चाहती (power nap benefits) हैं, तो अलग-अलग शोध पर आधारित यह आलेख पढ़ें।
करेंट हेल्थ साइंस जर्नल के अनुसार, झपकी रात में सोने की क्षमता पर अनुकूल प्रभाव डालता है। यह नींद को रिजुवेनेट करता है। यह तरोताजा महसूस करने में मदद करता है। इससे पूरे दिन बेहतर तरीके से जगा जा सकता है। यह ऊर्जावान बनाती है, जिससे अगले चार – छह घंटों के लिए सतर्क हो सकती हैं।
अमेरिका का नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन के अनुसार, पावर नैप एक छोटी झपकी है। यह 30 मिनट से कम होनी चाहिए। झपकी अधिकतम 20 मिनट की होनी चाहिए। एक्सपर्ट यह 30 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए। शरीर 20 मिनट बाद गहरी नींद में प्रवेश करने लगता है। गहरी नींद से जागने से घबराहट हो सकती है। घबराहट या उनींदापन स्थिति स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। शरीर को लगने लगता है कि और अधिक सोने की जरूरत है, क्योंकि मस्तिष्क पहले से ही गहरी नींद की स्थिति में जाना शुरू कर चुका होता है।
पावर नैप के साथ व्यक्ति नींद के हल्के चरण में रहते हैं। जब 30 मिनट से अधिक समय तक सो रहे होते हैं, तो जागना अधिक कठिन होता है। हल्की नींद से जागने की तुलना में अधिक देर तक सोने से सुस्ती महसूस की जाने लगती है। वयस्कों के लिए पावर नैप अधिक फायदेमंद है।
करेंट हेल्थ साइंस जर्नल के अनुसार, झपकी लेने से आराम महसूस करने, थकान कम करने, सतर्कता बढ़ाने और मूड स्विंग में सुधार होने में मदद मिल सकती है। देर रात में काम करने वाले लोगों को यह रिचार्ज करने में मदद कर सकती है। इससे उनींदापन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाता है।
झपकी लेने से प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा मिल सकता है। तनाव कम हो सकता है। झपकी दिल को स्वस्थ रख सकती है। 30 मिनट की समय सीमा जरूर याद रखनी चाहिए। इससे यह रात की नींद में बाधा नहीं बनाती है। लंबी झपकी रात में सोने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
अमेरिका का नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन के अनुसार, रात की नींद के बहुत करीब झपकी (power nap benefits) नहीं लेनी चाहिए। उठने के समय और बिस्तर पर जाने के समय के बीचोबीच यानी दोपहर में झपकी लेनी चाहिए। 10 से 20 मिनट का अलार्म सेट करें। इससे यह निश्चित हो पाएगा कि उठने पर घबराहट के बजाय सतर्क महसूस करेंगी।
आराम करने के लिए सही जगह ढूंढें। झपकी लेने के लिए ठंडी, अंधेरी, शांत और आरामदायक जगह का चुनाव करें। यदि आँखों पर रोशनी का आभास होता है, तो सूती के स्कार्फ से आँखें ढंकने कि कोशिश करें। अपने शेड्यूल के अनुसार, पॉवर नैप लेना निश्चित करें।
यह भी पढ़ें :- अधूरी नींद मूड खराब ही नहीं करती, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ा सकती है, जानिए कैसे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।