खुश और रिलैक्स रहना चाहती हैं, तो ट्राई करें ये 5 मूड बूस्टिंग परफ्यूम्स

परफ्यूम या इत्र की खुशबू आपको सिर्फ आकर्षक ही नहीं बनातीं, बल्कि यह आपके मूड को बेहतर बनाने और तनावमुक्त करने में भी मददगार हैं।
अच्छी खुशबू आपको तनाव मुक्त भी कर सकती है। चित्र: शटरस्टॉक
अच्छी खुशबू आपको तनाव मुक्त भी कर सकती है। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 26 Jul 2021, 14:56 pm IST
  • 90

आपकी पसंदीदा फ्रेग्रेंस यानी खुशबू कौन सी है ? इसका उत्तर हर लेडी के लिए अलग-अलग हो सकता है। लेकिन सभी में एक समानता होती है कि इनकी महक बहुत अच्छी होती है और यह आपके मन में एक अलग ही प्रकार के इमोशंस क्रिएट कर देती है। फ्रेगरेंस का हमारी जिंदगी में बहुत महत्त्व होता है। यह आपको किसी को पसंद या नापसंद करने का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपनी मनपसंद फ्रेगरेंस पर ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है। 

अगर आप किसी से पहली बार मिलती हैं तो आप उनको या वह आपको उस फ्रेगरेंस के द्वारा भी याद रख सकते हैं। किसी भी अन्य चीज के मुकाबले फ्रेगरेंस आपका मूड अधिक तेजी से बदलने का दम रखती हैं। 

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी फ्रेग्रेंस यानी खुशबुओं के बारे में बताने वाले हैं, जो आपका मूड अच्छा कर सकती हैं। 

1 वैनिला :

वैनिला चाहे प्राकृतिक हो या सिंथेटिक या परफ्यूम या किसी भी प्रकार की फ्रेग्रेंस का एक मुख्य इंग्रेडिएंट होता है। यह सेंट वार्म और रिलैक्सिंग होती है जो आपको रिलैक्स करने में मदद करती है और एक वार्म हग भी देती है। इसमें थोड़ी स्वीट फ्रेगरेंस भी होती है। अगर आप कहीं डेट पर जा रही हैं, तो वैनिला से युक्त फ्रेगरेंस का प्रयोग जरूर करें।

यह भी पढ़ें-बालों में तिल के तेल की नियमित मालिश आपको दे सकती है ये 7 लाभ

2 बर्गामोट :

बर्गामोट ऑरेंज एक छोटे से पेड़ पर उगता है, जो कि सर्दियों के मौसम में ब्लॉसम करता है। यह स्वाद में तो बहुत खट्टा और कड़वा लगता है, लेकिन सूंघने पर बहुत मीठा और थोड़ा-थोड़ा तीखा महसूस होता है।

इसकी स्मेल मिक्स्ड होती है और आपको इसे सूंघने पर फ्रेश और स्पार्कलिंग महसूस होता है। अगर आप बहुत नेगेटिव सोच रही हैं, तो पॉजिटिव ख्याल लाने के लिए और अपने अंदर एक एनर्जी भरने के लिए आपको इस परफ्यूम का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

चंदन फ्रेगरेंस जो मूड को तरोताजा कर दे।चित्र-शटरस्टॉक
चंदन फ्रेगरेंस जो मूड को तरोताजा कर दे।चित्र-शटरस्टॉक

3 सैंडलवुड :

यह चंदन के पेड़ से प्राप्त किया जाता है और इसकी सेंट थोड़ी वूडी, मिल्की और बहुत राहत पहुंचाने वाली होती है। यह दिमाग में मधुरता और बैलेंस लाने के लिए जानी जाती है, जिससे आपका दिमाग फोकस रहता है।

यह आपको सूद करने में बहुत लाभदायक है और इसमें मेडिटेशन प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसलिए जब भी आप चिंतित महसूस करती हैं और अपने दिमाग को शांत करने की कोशिश करती हैं, तो इस परफ्यूम का प्रयोग जरूर करें।

4 जैस्मिन :

जैस्मिन को भी परफ्यूम का एक मुख्य इंग्रेडिएंट माना जाता है। आपको एक लीटर एसेंशियल ऑयल एक्सट्रैक्ट करने के लिए एक टन हाथ से तोड़े गए फूलों की जरूरत होगी। परफ्यूम्स में इसे सबसे महंगा भी माना जाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इसकी महक फ्रेश, क्रीमी और ग्रीन होती है और यह आपके आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए परफेक्ट रहती है। जिस दिन आपका कोई स्पेशल मौका होता है, जहां आपको कॉन्फिडेंस की जरूरत पड़ने वाली है, तो इस परफ्यूम का प्रयोग जरूर करें।

यह भी पढ़ें-क्‍या आप मूड ट्रैकिंग के बारे में जानती हैं? ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हो सकती है फायदेमंद

जैस्मिन फ्रेगरेंस जो मूड को तरोताजा कर दे।चित्र-शटरस्टॉक
जैस्मिन फ्रेगरेंस जो मूड को तरोताजा कर दे।चित्र-शटरस्टॉक

5 व्हाइट मस्क :

हवा में एक ताजगी लाने के लिए व्हाइट मस्क का सिंथेटिक रूप में प्रयोग किया जाता है। इस की महक लाइट और कॉटनी होती है। अगर आपको एंग्जायटी की समस्या है और आपको शांत रहना है तो इस परफ्यूम का प्रयोग करना बेस्ट रहने वाला है। इसका प्रयोग करने के बाद आपको बहुत ताजे और सकारात्मक ख्याल आएंगे। इसे आप रोजाना सुबह के समय प्रयोग कर सकती हैं। 

अगर आपको किसी दिन ताजगी या कॉन्फिडेंस की जरूरत हो या चिंता और स्ट्रेस आदि के कारण आपका दिन पूरी तरह से खराब हो गया हो, तो आप इनमें से किसी एक परफ्यूम का प्रयोग कर सकती हैं। यह आपके मूड को कुछ मिनटों में ही बदल देंगे और इसके बाद आपकी स्ट्रेस भी कम हो जायेगा। आपको सकारात्मक महसूस होगा और अच्छे ख्याल आने शुरू हो जायेंगे।

  • 90
लेखक के बारे में

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख