लॉग इन

एक्सपर्ट बता रही हैं उन 7 स्थितियों के बारे में जिनसे मूवऑन के दौरान हर व्यक्ति गुजरता है

ब्रेकअप किसी के भी जीवन की ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति को अपने अतीत को भूलकर आज को अपनाने की कोशिश करनी होती है। पर यह सफर आसान नहीं होता।
ब्रेकअप के बाद सभी को करना पड़ता है इन 7 स्थितियों का सामना। चित्र : अडोबी स्टॉक
ईशा गुप्ता Updated: 23 Oct 2023, 09:02 am IST
ऐप खोलें

अचानक किसी करीबी रिश्ते का खत्म होना इंसान को अंदर से कमजोर कर देता है। क्योंकि जब हम किसी व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं, तो उससे हमारा भरोसा और उम्मीदें दोनों जुड़ जाते हैं। अगर रिश्ता प्रेम का हो, तो यह ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसमें व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ जीवन बिताने के सपने देख चुका होता है। पलभर में किसी गहरे रिश्ते का खत्म होना और अपने सबसे करीबी व्यक्ति को दूर जाते देखना किसी के लिए भी शारीरिक दर्द से भी ज्यादा गहरा होता है। जो जा चुका है, उसके लिए खड़े रहना इससे भी ज्यादा तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए मूवऑन करना ही बेहतर है। यहां एक्सपर्ट उन 7 स्थितियों या चरणों के बारे में बता रहे हैं जिनसे लगभग हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है।

भावनाओं के विभिन्न चरण

ब्रेकअप के दौरान लोग कई तरह के इमोशन का सामना करते हैं। जो हर किसी के साथ एक जैसा ही होता है। लेकिन व्यक्ति को महसूस होता है कि ये चीज़े केवल उसके साथ ही हो रही हैं। इसी बात की पुष्टि करते हुए साइकोलॉजिस्ट एंड मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ ललित का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने मूवऑन के दौरान होने वाले बदलावों पर खुलकर बात की है।

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट ललिता के मुताबिक इन 7 स्टेज से गुजरकर व्यक्ति ब्रेकअप की स्थिति से बाहर आता है

1. सच्चाई स्वीकार न कर पाना

डॉ ललित के मुताबिक ब्रेकअप होने के बाद आप तुरंत इस स्थिति को स्वीकार नही कर पा रहे होते। आप सच्चाई से भागने की कोशिश करते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति बार-बार उम्मीदों के साथ अपना मोबाइल चेक करता रहता है। इस उम्मीद से कि शायद उनके एक्स का फोन या मेसेज आ जाए। इसके साथ ही आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश भी करते है, लेकिन पूरा दिन उन्ही के बारें में सोचते रहते हैं।

इसके लिए आपको उन लोगों के साथ समय बिताना चाहिए जो आपको शांत रख पाए या आपको अच्छा महसूस कराए। इस दौरान उन चीजों पर ध्यान लगाए जिसमें आपका इंट्रस है।

ऐसी स्थिति में व्यक्ति कर अंदर कॉन्फिडेंस की कमी आने लगती है। चित्र: शटरस्टॉक

2. खुद से प्रश्न करते रहना

जब व्यक्ति ब्रेकअप की स्थिति को स्वीकार कर लेता है, तो उसके मन में अजीब से प्रश्न आने लगते हैं। जैसे – ऐसा उनके साथ ही क्यों हुआ, पार्टनर अपनी गलती स्वीकार क्यों नहीं कर रहा, क्या सब कुछ फिर से ठीक हो सकता है? ऐसी स्थिति में व्यक्ति कर अंदर कॉन्फिडेंस की कमी आने लगती है। साथ ही उसे रिजेक्शन और अस्वीकार की फीलिंग आने लगती है।

ऐसे में अगर व्यक्ति को चीजों को स्वीकार करने की कोशिश करनी चाहिए। और यह समझना चाहिए कि इस स्थिति और दुख को उसे जिंदगी भर नहीं झेलना पड़ेगा।

3. अकेलापन और उदासी

इस स्टेज में व्यक्ति के अंदर फीलिंग आने लगती है कि शायद उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। वह जिंदगी भर के लिए अकेला रह जाएगा। ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन में जानें लगता है और ज्यादातर समय अकेले बिताना पसंद करता है।

ऐसी स्थिति में उन लोगों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए जिनके साथ आप खुशी और सुकून महसूस करना चाहिए।

यह भी पढ़े – Color effects : उमंग, ऊर्जा और खुशी का रंग है पीला, जानिए कैसे कुछ रंग करते हैं आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित

4. वापस जाने की कोशिश

व्यक्ति में जब डिप्रेशन, उदासी और अकेलापन बढ़ने लगता है, तो ऐसे में व्यक्ति अपने एक्स के पास वापिस जानें लगता है। सभी चीजें ठीक करने की कोशिश करता है। या जल्द ही किसी नए रिश्तें में आने की कोशिश करता है, जिससे वह उस दुख में बाहर आ पाए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ऐसे में व्यक्ति को अपने इमोशन को कंट्रोल रखने की कोशिश करनी चाहिए। खुद को समझने के लिए समय देना चाहिए, क्योंकि समय के साथ उसकी यादें कम हो सकती है।

5. हमेशा गुस्से में रहना

ब्रेकअप के बाद यह स्थिति हर किसी के सामने आती है, जब व्यक्ति अपने एक्स से नफरत करने लगता है। साथ ही यह सोचना है कि मेरी इतनी कोशिशों के बाद भी उन्होंने ऐसा किया। ऐसे में कई लोग स्थिति को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। वही कुछ लोग गुस्से और उदासी के साथ डिप्रेशन की स्थिति में रहते हैं।

इस स्थिति से बाहर आने के लिए आपको अपना कोई लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। साथ ही अपने अतीत को माफी देते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

6. स्थिति को स्वीकार करना

इस स्टेज पर आकर व्यक्ति सभी चीज़े पूरे दिल से स्वीकार कर लेता है। अपने अतीत को एक एक्सपीरियंस मानकर खुद को पहले सी ज्यादा स्ट्रांग बनाता है। ऐसे में उसके साथ रोना, याद करना, उदास रहना जैसी समस्या नही होती। बस सभी चीजें स्वीकार करके जिंदगी में आगे बढ़ने लगता है।

ब्रेकअप का सबसे खूबसूरत फेज होता है, जब व्यक्ति पूरी तरह से मूवऑन कर चुका होता है। चित्र: शटरस्टॉक

7. माफ कर देना

यह ब्रेकअप का सबसे खूबसूरत फेज होता है। जब व्यक्ति पूरी तरह से मूवऑन कर चुका होता है। इस स्थिति में व्यक्ति अपने अतीत को पूरी तरह से माफ कर चुका होता है। यानी उसके लिए सामने वाले व्यक्ति का होना या ना होना वेल्यू नही करता। वो जिंदगी को नए सिरे से शुरू करता है।

यह भी पढ़े – Republic Day 2023 : यहां हैं अनुशासन के 4 नियम जो आपको बना सकते हैं हर क्षेत्र में कामयाब

ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख