युवावस्था में जब आप कसी के प्रति आकर्षित होते हैं, तो लोग इसे प्रेम का नाम देते हैं। मगर जब कोई व्यक्ति एक साथ दो या ज्यादा लोगों के साथ अंतरंग संबंध बनाने का इच्छुक होता है, तो यह प्यार नहीं है। आजकल हूकप कल्चर (Hookup Culture), या वन नाइट स्टैंड (One Night Stand) आम बात है। मगर जब आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार हैं, और उसका ध्यान कई लोगों के साथ भटका हुआ है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
यह न केवल भावनात्मक तनाव का कारण बन सकता है, बल्कि आपको कई गंभीर स्वास्थ्य चिंताएं भी दे सकता है। इसमें एचआई/एड्स (HIV/AIDS) भी एक हो सकता है।
आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि वूमेनाइज़र (Womanizer) किसे कहते हैं, नहीं तो यह आपकी मानसिक स्थिति के लिए सही नहीं होगा।
ये शब्द ज़्यादातर पुरुषों के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है। जिसका मतलब होता है कि एक व्यक्ति एक समय पर एक से ज़्यादा महिलाओं के साथ संबंध में है। यह संबंध ज़्यादातर शारीरिक (Sexual Relations) होते हैं।
कई सिंगल लोग भी इस तरह के लाइफस्टाइल को अपनाते हैं, बिना किसी को हर्ट किए। मगर ज़्यादातर वूमेनाइज़र पहले से एक संबंध में होते हुये भी अपने अन्य संबंधों के बारे में पार्टनर्स से झूठ बोल रहे होते हैं।
किसी वूमेनाइज़र से बात करते समय आपको ऐसा लग सकता है कि वे आपको लेकर सीरियस हैं और रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं होता है! यह सब वह आपका ध्यान उन पर आकर्षित करने के लिए कर सकते हैं।
कुछ वूमेनाइज़र एक से दो वैवाहिक संबंधों (Married Relationships) में भी रह सकते हैं, जिसे पॉलीगैमी (Polygamy) कहा जाता है। प्राचीन काल से ही कई समुदायों में पुरुषों के लिए 2 से 3 शादियां करने की प्रथा रही हैं। मगर आजकल इसे अवैध करार दिया गया है।
जरूरी नहीं कि फ्लर्ट करना चेतावनी का संकेत हों। मगर यदि आपने देखा है कि जिस पुरुष को आप डेट कर रही हैं, वह हमेशा दूसरी महिलाओं को चेक आउट करते हैं। अत्यधिक छेड़खानी कर रहे हैं, और महिलाओं के साथ बहुत ज़्यादा ही कोज़ी हैं। तो यह वूमेनाइज़र होने का संकेत हो सकता है।
आप जिस किसी को भी डेट करेंगे उसका एक अतीत होगा, और आप किसी व्यक्ति को आपसे मिलने से पहले अन्य पार्टनर या डेटिंग अनुभव रखने के लिए दोष नहीं दे सकते। मगर, यदि आपने और महिलाओं को आपके पार्टनर के बारे में बात करते सुना है, जिनका उनके साथ पहले संबंध रहा है, तो थोड़ा ध्यान रखें।
इस बात पर ज़रूर गौर करें कि वे आपके पार्टनर के बारे में क्या बात कर रही हैं और अगर यह अच्छी बातें नहीं हैं, तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। संभावना है कि वह आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे और जल्दी से अगली महिला के पास चले जाएंगे।
हो सकता है कि आपने अभी हाल ही में किसी ऐसे व्यक्ति को डेट करना शुरू किया है, जो काफी ज़्यादा रिच हों। तो इस बात पर ध्यान दें कि रिश्ता कैसे शुरू हुआ। क्या वे केवल उन्हें दिए गए अवसर का लाभ उठा रहे थे? क्या वे अपनी हैसियत का इस्तेमाल आपको या अन्य महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते हैं?
यदि आप एक वूमेनाइज़र को डेट कर रही हैं, तो ऐसा संभव हो सकता है कि वे खुद को हमेशा विक्टिम की तरह पेश करें। हमारे कहने का मतलब यह है कि वह खुद को ज़्यादातर लाचार और दुखी बता सकते हैं या आपने उन्हें अक्सर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना होगा कि ‘मुझे आजतक किसी ने नहीं समझा’। यह सब वो आपका या अन्य महिलाओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए कह सकते हैं।
इस बात पर भी ध्यान देने कि ज़रूरत है कि उनके पहले के रिश्ते कैसे समाप्त हुए हैं। क्या पहले भी उन्होनें किसी को धोखा दिया था? कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता और लोग बदल सकते हैं, लेकिन यदि उनका धोखा देने का इतिहास है तो अतिरिक्त सतर्क रहें।
यदि आपको भी पार्टनर में यह संकेत नज़र आने लगे हैं, तो सतर्क रहें! उनसे बात करें। कोई भी रिश्ता आपकी मेंटल हेल्थ और यौन स्वास्थ्य से बढ़कर नहीं है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।