scorecardresearch

प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये 5 आदतें आपको बना सकती हैं सबसे सफल जोड़ा

हम में से कोई भी अलग होने के लिए किसी रिश्ते में नहीं बंधता। तो अगर आप चाहती हैं कि आपके प्यार की उम्र भी लंबी हो, तो इन चीजों के लिए तैयार रहें।
Updated On: 8 Jul 2021, 11:31 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
उम्मीदें कम करने से बढ़ेगा प्यार। चित्र : शटरस्टॉक

अभी कुछ दिन पहले एक सेलेब कपल को हमने अलग होते देखा, और अभी कल ही हमने एक दूसरे सेलेब कपल की प्यार से भरपूर जिंदगी को देखा। किरण राव-आमिर खान और सायरा बानो-दिलीप कुमार दोनों जोड़ों की अपनी खूबियां हैं और दोनों ही अपने आप में खास हैं। पर हम सभी ये जानते हैं कि प्यार को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए हर एक कुछ खास प्रयास करने पड़ते हैं। इसलिए आज हम उन चीजों पर बात करने वाले हैं, जो बदलते समय, तमाम तरह के तनाव और असहमतियों के बावजूद आपको सफल जोड़ा बनाने में मदद कर सकती हैं।

सबके लिए अलग हैं प्यार मे पैमाने

प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह सीमाओं से परे होता है। इस तथ्य को चरितार्थ किया है सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी ने, महज 12 वर्ष की उम्र में ही सायरा ने दिलीप कुमार की फिल्म ‘आन’ देखी और तभी निश्चय कर लिया कि शादी वो दिलीप कुमार से ही करेंगी। चूंकि दिलीप कुमार उनसे 22 वर्ष बड़े थे, इसलिए हर किसी को लगता था कि यह जोड़ी ज्यादा दिन नहीं चलेगी पर दोनों ने ही इस धारणा को ग़लत साबित कर दिया।

प्यार न तो रंग रूप देखता है और न ही उम्र, मगर कई बार शादी के कई साल गुज़र जाने के बाद, एक-दूसरे के प्रति वो आकर्षण कहीं खो सा जाता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि जोड़े एक-दूसरे के प्रति एफर्ट करना बंद कर देते हैं। इस आपसी अलगाव के कई कारण हो सकते हैं जो आपको एक अच्छी लव लाइफ से वंचित कर देते हैं।

मगर चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि अभी भी देर नहीं हुई है! आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें अपनाने से आपके रिश्ते की खूबसूरती सालों-साल बरकरार रह सकती है –

रिश्तों को बनाए रखने के लिए, परिवर्तनों के साथ खुद को ढालना भी बहुत ज़रूरी है। चित्र-शटरस्टॉक।
रिश्तों को बनाए रखने के लिए, परिवर्तनों के साथ खुद को ढालना भी बहुत ज़रूरी है। चित्र-शटरस्टॉक।

1. बदलते वक्त के साथ खुद को बदलने के लिए रहें तैयार

लिलियन हेलमैन ने एक बार कहा था, “लोग बदलते हैं और एक-दूसरे को बताना भूल जाते हैं।” जब शादी की बात आती है, तो यह जोखिम भरा हो सकता है। मगर, सबसे सफल जोड़े वास्तव में एक-दूसरे के परिवर्तनों पर ध्यान देते हैं। वे यह नहीं मानते कि उनका साथी वही है, जो वह 20 साल पहले था, भले ही कई समानताएं क्यों न हों।

इसके अलावा, वे अपने साथी के लक्ष्यों, सपनों और भविष्य की योजनाओं को जानने के लिए समय निकालते हैं। रिश्तों को बनाये रखने के लिए परिवर्तनों के साथ खुद को ढालना भी बहुत ज़रूरी है।

2. एक-दूसरे की इज्ज़त करें

ऐसा नहीं है कि खुश जोड़े कभी बहस नहीं करते। अधिकांश जोड़ों में असहमति होती है। लेकिन सफल रिश्तों में किसी तरह के मतभेद के दौरान हार या जीत नहीं देखी जाती। सच्ची शक्ति यह जानने से आती है कि मतभेदों पर पूरी तरह और ईमानदारी से कैसे चर्चा की जाए।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

यदि आप असहमत होने पर अपने साथी को नीचा दिखाते हैं, तो रिश्ता कभी सफल नहीं बन सकता। सफल जोड़े जानते हैं कि गरिमा के साथ कैसे बहस करनी है। वे असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में, वे समझ – और सम्मान के साथ मतभेदों को समाप्त कर देते हैं।

आकर्षण बनाए रखने के लिए रिश्तों में नई नई करने की कोशिश करें। चित्र : शटरस्टॉक।
आकर्षण बनाए रखने के लिए रिश्तों में नई नई करने की कोशिश करें। चित्र : शटरस्टॉक।

3. रिश्तों में आकर्षण बरकरार रखने के लिए नई चीजें करना

वैवाहिक जीवन पर हुए कई अध्ययनों से पता चलता है कि – उन्हीं रिश्तों में आकर्षण बरकरार रहता है, जो साथ में नई – नई चीजें करते हैं। पछले 10 – 20 सालों से उसी नीरसता से जीवन जीना, जोड़ों में मायूसी पैदा कर सकता है।

इसलिए, कुछ न कुछ नई चीजें करते रहें जैसे – अक्सर बाहर लंच पे जाना हो, या साथ में मूवी देखना और जो भी आपके साथी को पसंद हो। ये छोटी – छोटी चीजें यादगार बन जाती हैं और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बनाये रखती हैं।

4. वे उम्र बढ़ने की चुनौतियों को स्वीकार करते हैं

अच्छे रिश्तों में, साझेदार स्वीकार करते हैं कि प्रेम वर्षों के साथ पनपता है। वे एक-दूसरे की देखभाल करते हैं, क्योंकि वे उम्र बढ़ने की शारीरिक चुनौतियों और मृत्यु दर की भावनाओं से निपटते हैं। वे अपने विचारों को साझा करते हैं, और उन्हें एक ठोस विश्वास है कि उनका साथी उनके लिए होगा चाहे कुछ भी हो जाए। सच्चे सहयोगी और सहायक के रूप में भविष्य का सामना करने वाले अच्छे साथी एक अद्भुत संबंध बनाते हैं।

ताउम्र एक दुसरे का साथ निभाएं. चित्र : शटरस्टॉक
ताउम्र एक दुसरे का साथ निभाएं. चित्र : शटरस्टॉक

5. वे शारीरिक रूप से जुड़े रहते हैं

स्नेह और आकर्षण दिखाना कभी भी बेकार नहीं जाता है – और न ही सेक्स। बूढ़े होने के बाद भी स्पर्श और चुंबन से प्यार जताना या एफर्ट करना – रिश्तों में प्रेम बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है। माना, चीजें बदलती हैं: बीमारी, दवा और जीवन संकट उस तरह के भावुक रोमांस के रास्ते में आ सकते हैं, जो आपने बरसों पहले किया था।

लेकिन सबसे खुश जोड़े वे हैं, जिन्होंने शारीरिक और भावनात्मक बाधाओं का मुकाबला करने और शारीरिक रूप से संतोषजनक और कामुक संबंध बनाए रखने का एक तरीका खोज लिया है।

यह भी पढ़ें : सुबह जल्दी उठना, आपकी मेंटल हेल्थ के लिए हो सकता है ज्यादा फायदेमंद, जानिए कैसे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख