scorecardresearch

Perfect Partner : ये 4 संकेत बताते हैं कि आप सही व्यक्ति को डेट कर रहीं हैं

अधिकांश रिश्तों में किसी न किसी बिंदु पर, लोग खुद से एक ही सवाल पूछते हैं, क्या यह मेरे लिए सही व्यक्ति है? चाहे आप बिल्कुल नए रिश्ते में हों या सात साल पुराने रिश्ते में हो।
Updated On: 29 Nov 2023, 11:04 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Dr Ashutosh Srivastava
इनपुट फ्राॅम
sanket jo batate hai aap ek sahi relation mei hai
कभी कभी आपको ये सवाल खुद से और अपने साथी से पुछना भी चाहिए कि क्या आप एक सही रिश्ते में है। चित्र: शटरस्टॉक

किसी भी रिलेशनशिप में जब आप कहोते है तो कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आती है जहां आप ये सोचते है कि आप जिस व्यक्ति के साथ है वह सही है भी या नहीं। कई बार फिल्मों में रिश्तों को लेकर ऐसी बकवास धारणाएं बना दी जाती है जो कि असल जिंदगी में बिल्कुल भी सही नहीं होती है। डेटिंग (dating) के समय में ये सवाल और ज्यादा लाजमी हो जाता है। आज कल लोग केवल हुकअप पर विश्वास करते है और कई बार अपने पार्टनर बदलते है। ऐसे में सच्चे रिश्तों पर विश्वास करना थोड़ी कठिन होता है।

सही रिश्ते में होने का मतलब होता है कि आप एक ऐसे रिश्ते में हैं जहां आपको लगता है कि आप अपने साथी के बराबर हैं, या जहां आपकी सराहना की जाती है। जब आप सही रिश्ते में होते हैं, तो आप यह सोचने में बहुत समय बर्बाद नहीं करेंगे कि क्या मैं सही रिश्ते में हूं।

relationship ko healthy kaise rakhein
यह बहुत अच्छा लगता है जब आप एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से सहज होते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

कभी कभी आपको ये सवाल खुद से और अपने साथी से पुछना भी चाहिए कि क्या आप एक सही रिश्ते में है। क्योंकि अगर आपके मन में कोई सवाल है जो आपके रिश्ते को लेकर आपके मन में सवाल खड़े कर रहा है तो उसका जवाब ढुंढना बहुत जरूरी है। इससे आपका रिश्ता या तो और मजबूत होगी या आपको उसमें क्लियरटी मिल जाएगी। चलिए बताते है आपको वे संकेत जो आपको बताते है कि आप सही व्यक्ति के साथ है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी दी सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने।

ये 4 संकेत बताते हैं कि आप एक सही व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं (4 signs that you are in right relationship) 

1 आपको उनके जैसा कोई और नहीं दिखता 

कई लोग रिलेशनशिप में आने के बाद व्यक्ति को बदलने की कोशिश करने लगते है। वे सोचते है कि जैसे वे है वैसे ही सामने वाले इंसान को बना दें। कई बार ऐसा होता है कि जो हरकते आपका पार्टनर पसंद नहीं करते है आपको वो पसंद होती है। कई बार आपको अपने पार्टनर की कुछ चीजे पसंद नही होती है।

फिर आप उन चीजों को बदलने की कोशिश करने लगते है। इस कारण आपके रिश्ते में एक दरार आने लगती है। अगर आप किसी रिश्ते में किसी को बदलने की कोशिश करते है तो इससे सामने वाली असली पहचान खोने लगती है। जिससे आप रिश्ते में घुटन होने लगती है। यदि आप सही रिश्ते में है तो आप उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते है।

2 आप दोनों में आपसी सम्मान और सपोर्ट होता है

एक हेल्दी रिश्ते में आप एक दूसरे की इज्जत करना रिश्ते की नींव होता है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे की राय, स्थान और भावनाओं को महत्व देते हैं। एक दूसरे का सम्मान करने में कई चीजें होती है जिसमें एक दूसरे को सुनने, बाउंडरी को मानना और एक दूसरे की व्यक्तिगत रूप से विकास करना शामिल होता है। इससे आपकी आपस में समझ बढ़ती है। जिससे रिश्ते में और अधिक प्यार बढ़ता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
relationship ko majboot banane ka prayas karein
आपको हमेशा ऐसे रिश्ते में रहना चाहिए जो आपको आरामदायक और सुरक्षित महसूस कराए। चित्र : एडॉबीस्टॉक

3 आपको एक-दूसरे को भरोसा नहीं दिलाना पड़ता

यदी आप किसी सही इंसान के साथ रिश्ते में रहते है तो आपके रिश्ते में शक करने की गुंजाइश नहीं रहती है। भरोसा करना एक मजबूत रिश्ते की आधारशिला है। पार्टनर को एक-दूसरे के लिए ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए और ईमानदार होते हैं, जिससे एक सुरक्षित वातावरण बनता है। आप जो बोलते है और जो काम करते है वह आप दोनों के बीच निरंतरता समय के साथ विश्वास पैदा करती है। आप अपने साथी की ईमानदारी में विश्वास करते हैं, रिश्ते में सुरक्षित महसूस करते हैं, और उनकी निष्ठा या इरादों के बारे में कोई संदेह नहीं है।

4 आप दोनों में इमोशनल कंपैटिबिलिटी है

इमोशनल कंपैटिबिलिटी में एक दूसरे के मूल्य को मानना, विश्वास और लक्ष्य को हासिल करना शामिल होते हैं। हालांकि आप दोनो में मतभेद जरूर हो सकते हैं, लेकिन आपके मूल मूल्य एक साथ होते हैं, जिससे रिश्ते में एक स्थिरता और सामंजस्य बनता है। कठिन समय के दौरान भावनात्मक सपोर्ट, खुशी के समय को बांटना, हंसी, और जीवन के उतार-चढ़ाव को एक साथ पार करने की क्षमता भावनात्मक बंधन को मजबूत करती है।

ये भी पढ़े- Monogamy Relationship : सेक्सुअल ही नहीं, आपकी इमोशनल हेल्थ के लिए भी हमेशा अच्छा है पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख