scorecardresearch

मंडे मोटिवेशन: विंटर ब्लूज से बाहर निकलने और ‘स्वस्थ एवं मस्त’ रहने के लिए शिल्पा शेट्टी ने बताए सुपर इफेक्टिव मूव्स

आरामदायक वीकेंड के बाद सर्दियों में वर्कआउट करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने फैंस को मंडे मोटिवेशन के साथ प्रेरित कर रहीं हैं।
Published On: 20 Dec 2021, 09:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
शिल्पा कर रहीं हैं डायनेमिक सूर्य नमस्कार। चित्र:शटरस्टॉक

सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक नई योग पोस्ट में, शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को सूर्य नमस्कार की विविधता दिखाई है। 46 वर्ष की बॉलीवुड अभिनेत्री एक फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर अपने इंस्टा फैम को प्रेरित और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योग वीडियो पोस्ट करती हैं। 

व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रे टाइट्स में शिल्पा ने आज का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आज के वीडियो में उन्होंने डायनामिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया है। 

देखिए शिल्पा का इंस्टाग्राम पोस्ट 

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, “कभी-कभी, सबसे सरल चीजें सबसे अधिक फायदेमंद होती हैं। सूर्यनमस्कार आसान लग सकता है, लेकिन पूरे शरीर पर पूरी तरह से और प्रभावी ढंग से काम करता है। डायनेमिक सूर्यनमस्कार के रूप में जाना जाने वाला यह बदलाव कंधों और कोर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और इरेक्टर स्पाइन की मांसपेशियों को मजबूत करता है। 

इसके अतिरिक्त, यह हैमस्ट्रिंग को भी फैलाता है और लचीलेपन में सुधार करता है, तनाव और चिंता को भी कम करता है। क्या यह ऑल-इन-वन पैकेज नहीं है? इसे आजमाएं और आने वाले दिन और सप्ताह के लिए खुद को तैयार करें! स्वस्थ रहो, मस्त रहो!” 

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

आपने सूर्य नमस्कार के बारे में सुना होगा। लेकिन इस वीडियो को दिखने के बाद डायनेमिक सूर्य नामस्कर को जानने की इच्छा जरूर होगी। इसलिए हम बता रहें हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

डायनेमिक सूर्य नमस्कार के स्वास्थ्य लाभ 

1. वजन कम करने में मदद करता है

डायनेमिक सूर्य नमस्कार एक प्रभावी कार्डियोवस्कुलर कसरत के रूप में कार्य करता है। इसमें ऐसे आसन शामिल हैं जो उदर क्षेत्र को फैलाते हैं जो पेट के चारों ओर अतिरिक्त वसा की परत को जलाने में सहायक होता है। इसलिए यह वजन कम करने में कारगर है।

वजन कम करने के लिए सूर्य नमस्कार की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए, 2016 में मोटे लोगों पर एक अध्ययन किया गया था।

इस अध्ययन में 30 मोटे लोगों पर दो समूहों में विभाजित किया गया था। 30 दिनों तक सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के बाद, यह पाया गया कि मोटे व्यक्तियों का 4 किलो वजन कम हो गया है।

प्रायोगिक समूह ने पूर्व और बाद के अध्ययन की तुलना में वजन में उल्लेखनीय कमी दिखाई है। यह साबित करता है कि डायनेमिक सूर्य नमस्कार मोटापा प्रबंधन और वजन कम करने में सहायक है।

2. शरीर को समग्र रूप से लचीला बनाता है  

डायनेमिक सूर्य नमस्कार करते समय रीढ़ के साथ-साथ पूरे शरीर में गहरे खिंचाव का अनुभव होता है। यह अधिकांश मांसपेशियों का विस्तार और अनुबंध करता है और शरीर को लचीला और चुस्त रखता है।

Surya-Namaskar
सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ आसन है। चित्र : शटरस्टॉक

लचीलेपन पर डायनेमिक सूर्य नमस्कार के प्रभाव का विश्लेषण करने के लिए, मध्य प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के बीच एक प्रायोगिक अध्ययन किया गया था। उन्हें प्रति सप्ताह 5 दिनों के लिए सूर्य नमस्कार कराया गया।

6 सप्ताह के बाद, स्कूली छात्रों में मांसपेशियों की सहनशक्ति, विश्राम और जोड़ों के लचीलेपन में काफी सुधार दिखाई दिया। 

इसलिए, सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार पर तत्काल प्रभाव पड़ता है।

3. मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित और आसान बनाता है

मासिक धर्म से पहले या उसके दौरान पीरियड्स में अनियमितता, दर्द या बेचैनी का अनुभव करने वाली महिलाओं को डायनेमिक सूर्य नमस्कार काफी राहत देता है।

एक अध्ययन में, 7 लड़कियों को क्रैंप्स के जवाब में सूर्य नमस्कार की प्रभावशीलता का विश्लेषण किया गया।

इसके अनुसार, सूर्य नमस्कार करते समय ग्लूकोज को एटीपी में जलाने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यह एंडोर्फिन हार्मोन भी पैदा करता है जो दर्द से राहत देता है और आराम प्रदान करता है।

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) से पीड़ित 45 कॉलेज जाने वाली लड़कियों को लेकर इसी तरह का 8 अध्ययन किया गया। उन्हें तीन समूहों में विभाजित किया गया था। एक वे जो चलने के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते थे, जो बिना चलने के सूर्य नमस्कार में शामिल थे, और जिन्होंने कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। 

Surya namaskar ke fayde
योग में सूर्य नमस्‍कार आपको अजस्र ऊर्जा के स्रोत का लाभ उठाने का अवसर देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

इस अध्ययन के लिए प्रतिदिन एक घंटा समर्पित 8 सप्ताह की अवधि के बाद, पहले समूह ने अपने मासिक धर्म की समस्याओं से राहत का अनुभव किया। इस प्रकार, यह निष्कर्ष निकाला गया कि नियमित रूप से डायनेमिक सूर्य नमस्कार जैसे अभ्यास करने से पीएमएस (PMS) से पीड़ित लड़कियों के लिए एक स्थायी समाधान मिलता है।

तो लेडीज, देर मत करिए और शिल्पा की तरह आप भी वेट लॉस के लिए डायनेमिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास शुरू करिएं।

यह भी पढ़ें: 2021 में मेंटल हेल्थ रहा सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक, जानिए किन सेलेब्स नें बढ़ाई इसके लिए जागरुकता

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख