लॉग इन

खुद के सुकून और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रिश्तों में सीमाएं निर्धारित करना भी है ज़रूरी

जब रिश्तों को बनाए रखने की बात आती है, तो स्वस्थ भावनात्मक सीमाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
किसी भी स्वस्थ सीमा के बिना, रिश्तों में नाराजगी और निराशा आ सकती हैं।चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 31 Aug 2021, 14:20 pm IST
ऐप खोलें

रिश्तों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ सीमाएं होना भी ज़रूरी हैं। हम में से बहुत से लोग सीमाओं को बनाने और बनाए रखने के महत्व को समझने में विफल रहते हैं। ये सीमाएँ हमें यह समझने में मदद करती हैं कि एक रिश्ते में क्या ठीक है, और क्या नहीं। भावनात्मक सीमा के बारे में सोचने का सबसे सरल तरीका यह है कि किसी को क्या करना है और क्या नहीं, इसकी एक स्पष्ट रेखा खींचना।

किसी भी स्वस्थ सीमा के बिना, रिश्तों में नाराजगी और निराशा आ सकती हैं। आपके द्वारा बनाई गई सीमाएं आपके आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास और भावनात्मक स्थिरता को बढ़ाकर खुद को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

सीमाएं क्यों महत्वपूर्ण हैं?

आप हर दिन एक जैसा खाना नहीं खा सकते, भले ही वह आपका पसंदीदा क्यों न हो। आखिरकार, आप तंग आ जाएंगे और इसे छोड़ देंगे। उसी तरह, जब आप किसी चीज़ को ज़्यादा करते हैं, तो एक निश्चित बिंदु पर पहुँचने के बाद रुचि खो देते हैं।

यही कारण है कि आपको न केवल रोमांटिक रिश्तों में, बल्कि अन्य सभी रिश्तों में सीमाएं निर्धारित करने की आवश्यकता है, चाहे वह दोस्तों या परिवार के साथ हो। ये सीमाएं निर्धारित करने में मदद करेगी कि आप किसी व्यक्ति को किस हद तक अपने करीब लाना चाहती हैं। सीमाएं निर्धारित करके, आप एक रेखा खींचती हैं और अपने व्यक्तिगत स्थान की स्पष्ट समझ निर्धारित करती हैं।

हर रिश्ते में सीमाएं होना ज़रूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

हर रिश्ते में एक परिभाषित सीमा होनी चाहिए; जिनमें से कुछ में व्यक्तिगत बातें, विश्वास और आपके विचार शामिल हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होता है। एक व्यक्ति का आराम दूसरे की सीमा हो सकता है। कुछ सीमाओं के बिना, रहना पसंद करते हैं, या इसमें बाधा महसूस करते हैं। सीमाएं शारीरिक या भावनात्मक हो सकती हैं, और दोनों को परिभाषित करना एक स्वस्थ रिश्ते की कुंजी है।

रिश्ते में सीमाएं कैसे स्थापित करें?

यहां बताया गया है कि आप स्वस्थ संबंध बनाए रखने के लिए सीमाएं कैसे निर्धारित कर सकती हैं:

1. सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, उन सीमाओं की पहचान करें जिन्हें आप सेट करना चाहती हैं।

2. अपने विचार व्यक्त करें, उनसे बात करें और एक-दूसरे की सीमाओं को समझें।

3. कभी भी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं का अनुमान न लगाएं।

4. अपनी खुशी के लिए खुद अपनी प्राथमिकता बनाएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5. स्वस्थ भावनात्मक सीमाओं को स्थापित करने का मतलब है खुद को प्राथमिकता देना। यह सम्मान करना कि आप कैसे हैं, आपकी पहचान क्या है, आपको क्या चाहिए, आपके लक्ष्य, आपकी भावनाएं, सबकुछ।

कैसे पता चलेगा कि सीमाओं का उल्लंघन हो रहा है?

कभी-कभी, यह पता चलना बहुत मुश्किल होता है कि हमने सीमाओं का उल्लंघन किया है। वास्तव में, यदि स्पष्ट सीमाएँ निर्धारित नहीं की जाती हैं और उन पर विचार नहीं किया जाता है, तो एक रिश्ता टूट सकता है।

खुद को प्राथमिकता देना स्वार्थी होना नहीं है। चित्र: शटरस्‍टॉक

सीमाओं का उल्लंघन न करने के लिए, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। चेतावनी के संकेतों को देखें जिसमें बेचैनी, अस्थिरता, भय या चिंता शामिल हो सकती है। आप अक्सर अपने आप को अपने निर्णयों पर संदेह करते हुए पा सकती हैं या ऐसा महसूस कर सकती हैं कि कुछ “ठीक नहीं” है।

हालांकि, इनके अलावा, यदि आपको कभी ऐसा लगता है कि आपको बहुत बार परेशान किया जा रहा है, या आप बातचीत करते समय असहज महसूस करती हैं। क्या आप किसी भी समय रिश्ते में घुटन महसूस करती हैं, तो ये बहुत स्पष्ट संकेत हैं कि आपकी सीमाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है और यह “बात” करने का समय है।

सीमाएं स्थापित करने के लाभ:

यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह आप दोनों को एक स्पष्ट विचार और सहायता प्रदान करता है।

अपनी भावनात्मक सीमाओं को स्थापित करना, आपके व्यक्तित्व के निर्माण में योगदान देता है, जो बदले में, उच्च आत्म-सम्मान में सहायता करता है और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

यह आपकी इमोशनल हेल्थ को भी बढ़ा सकता है।

ये सीमाएं हमें स्वयं और हमारे संबंधों की निगरानी करने में सहायता करती हैं। ये सेल्फ केयर और स्वयं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अगर आपको ऐसा लगता है कि आप निराश हैं, क्रोधित हैं, या आपका शोषण किया जा रहा है, या आप अपने व्यक्तित्व को खो रही हैं, तो यह उचित समय है कि आप इस पर विचार करें।

यह भी पढ़ें : आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है भावनात्मक शून्यता, जानिए इस बारे में सब कुछ

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख