लॉग इन

Depression: जानिए इसके कुछ ‘छिपे हुए’ लक्षण, जिन्हें आप अकसर नजरंदाज कर जाती हैं

अवसाद हमेशा चुप्पी या एकांत के रूप में नहीं आता, बल्कि कभी-कभी बेवजह खुश दिखने का आग्रह और हर छोटी बात पर झुंझला जाना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
खुश व्यक्ति भी हो सकता है डिप्रेशन से ग्रस्त। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Updated: 20 Oct 2023, 09:31 am IST
ऐप खोलें

इस दौर में आज ज्यादातर लोग मानसिक परेशानियों जैसे तनाव, अवसाद आदि से ग्रस्त हो रहे हैं। डिप्रेशन (Depression) एक मूड डिसऑर्डर की तरह शुरू हो सकता है। जो गंभीर होने पर मानसिक स्वास्थ्य संकट बन सकता है। इसे वक्त रहते पहचानना और उपचार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यह व्यक्ति की दैनिक कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। कभी-कभी डिप्रेशन के लक्षण इतने छुपे हुए होते हैं कि हफ्तों और महीनों तक आप इसे पहचान नहीं पाते। इसलिए जरूरी है कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। हम यहां अवसाद के कुछ छुपे हुए संकेत (Hidden signs of depression) बता रहे हैं, जिन्हें पहचान कर आप उपचार की दिशा में बढ़ सकती हैं।

उदासी को दूर करने के लिए कुछ अन्य गतिविधियों में शामिल हों। चित्र : शटरस्टॉक

साइकोथेरेपिस्ट और चाइल्ड साइकोलॉजी एक्सपर्ट निधि तिवारी ने डिप्रेशन के कुछ छिपे हुए लक्षण साझा किए, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

1. क्रोध और चिड़चिड़ापन

उदासी और लाचारी के अलावा और भी बहुत कुछ है जो आपके व्यवहार में झलक सकता है। उदाहरण के लिए, सामान्य से अधिक क्रोधित और चिड़चिड़ा होना अवसाद का एक लक्षण है। जिसके बारे में आश्चर्यजनक रूप से शायद ही कभी बात की जाती है। अपेक्षाकृत छोटी-छोटी बातों पर दूसरों पर क्रोध करना, दूसरों के प्रति कम धैर्यवान होना या अपने आप पर अत्यधिक क्रोधित होना अवसाद से संबंधित हो सकता है।

2. थकान और कम ऊर्जा

डिप्रेशन वास्तव में आपको शारीरिक रूप से थका सकता है। घनियन एट अल, 2018 (Ghanean et al.,2018) की रिसर्च से पता चलता है कि प्रमुख अवसादग्रस्तता विकार वाले 90% से अधिक लोग थकान का अनुभव करते हैं। अवसाद से संबंधित थकान नींद के साथ दूर नहीं होती है और यह रोजमर्रा की गतिविधियों को शारीरिक रूप से कठिन बना सकती है। साथ ही एकाग्रता और भावनात्मक रूप से दूसरों के साथ जुड़ने में कठिनाई पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़े- World Lymphoma Awareness Day 2022: बहुत कन्फ्युजिंग होते हैं लिम्फोमा के लक्षण, जागरुक रहना है जरूरी

3. पाचन संबंधी समस्याएं

आंत का स्वास्थ्य और अवसाद अक्सर साथ-साथ चलते हैं। अवसाद आंत से संबंधित समस्या का लक्षण हो सकता है, और अवसाद भी पेट की परेशानी का कारण बन सकता है, जैसे कि मतली, ऐंठन, सूजन या दर्द। कुछ रिसर्च यह भी बताते हैं कि अवसाद पाचन तंत्र में सूजन की वजह भी बन सकती है।

लगातार अकेलापन या क्षणिक अकेलेपन से अल्ज़ाइमर्स हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

4. अकेलापन महसूस करना

अवसाद हमेशा उदासी की तरह महसूस नहीं होता है। कभी-कभी अवसाद खालीपन या सुन्नता की सुस्त भावना के रूप में भी प्रकट हो सकता है। यह एक अन्य अवसाद लक्षण के साथ भी देखा जा सकता है जिसे एनाडोनिया कहा जाता है।

जो काम आप सामान्य रूप से पसंद करते हैं उन गतिविधियों में रुचि की कमी होना और उन गतिविधियों से आनंद का अनुभव नहीं करना जो सामान्य रूप से आपके लिए सुखद होती हैं।

5. जबरदस्ती खुश रहना

भले ही कोई सार्वजनिक रूप से उदास न दिखे, फिर भी वह अवसाद से संघर्ष कर रहा हो सकता है। अवसाद से ग्रस्त कोई व्यक्ति प्रसन्नचित्त चेहरा धारण कर सकता है और उत्पादक हो सकता है, चुटकुले बना सकता है, और ऐसा लगता है कि वे ऊर्जा से भरा हुआ है। लेकिन जब वे घर पर या कहीं अकेले होते हैं तो, दुर्बल अकेलापन, खालीपन, उदासी या अपराधबोध का अनुभव कर रहे होते हैं।

यह भी पढ़े-नेचुरल और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ही तैयार करें 2 बेहद खास नेचुरल नाइट क्रीम

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख