scorecardresearch

अपनी जिज्ञासा के पिटारे से आपको निकाल देने चाहिए महिलाओं के बारे में ये 6 सवाल, क्योंकि ये बदतमीजी हैं

संवाद करना, आत्मीयता बढ़ाना और किसी की सीमाओं का अतिक्रमण करने में एक अच्छा खासा अंतर होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह नजर नहीं आता। खासतौर से महिलाओं के बारे में। ‘इंस्पायर इन्क्लूजन’ के साथ हम आपको कुछ ऐसे सवाल बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी जिज्ञासा के पिटारे से एक्सक्लूड कर देना चाहिए।
Published On: 7 Mar 2024, 05:14 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
women's day
शादी करना या न करना किसी की भी अपनी पर्सनल चॉइस हो सकती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

महिलाओं की अपनी कोई पसंद हो इसके लिए हमारा समाज कभी तैयार नहीं है। शुरू से ही महिलाओं को सिखाया जाता है कि उनका कोई पर्सनल लाइफ और पर्सनल पसंद नहीं हो सकती है। ऐसा हमे बचपन से ही ट्रेन किया गया है कि लड़कियों को अपनी सभी चीजों के बारे में भाई को या फिर घर के किसी सदस्य को बताना होगा। इसी चीज के साथ हम बड़े होते है और जब बाहरी दुनिया में पहुंचते है तो महिलाओं से कुछ भी सवाल करते है। ऐसे में हम आशा करते है कि महिलाओं के बारे में पर्सनल सवालों के जवाब भी वो दें। शायद से सवाल नहीं बेहुदगी होती है, जिसके बारे में हम सभी को पता होना चाहिए।

ऐसे बहुत से सवाल है जो महिलाओं को अनुचित और अपमानित करने वाले लग सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप उन सवालों के बारे में बात ही न करें। लेकिन उन्हें पूछने के कुछ तरीके होते है। फिर भी कुछ सवालों की सूची हमारे पास है जिसके बारे में आपको महिलाओं से नहीं पूछना चाहिए। तो इस महिला दिवस आप भी जाने कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में।

women's day 2024
महिलाओं को भी खुद कमा कर अपने शौक पूरे करने की आजादी है। चित्र- अडोबी स्टॉक

चलिए जानते है उन 6 सवालों के बारे में जो आपको महिला से नहीं पूछने चाहिए

1 आप शादी कब कर रहीं हैं?

शादी करना या न करना किसी की भी अपनी पर्सनल चॉइस हो सकती है। इसके लाभ और नुकसान उसी व्यक्ति को फेस करने होते हैं, जो इसमें शामिल होता है। इसलिए अनावश्यक बाराती बनने की जहमत न उठाएं। आपके सवाल पूछने से न शादी होने वाली है और न ही रुकने वाली है।

शादी एक खूबसूरत रिश्ता है और यह बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ आता है। यह कब करनी है, किससे करनी है यह हर व्यक्ति का निजी मसला है। इसके बारे में बार-बार किसी को टोकना या सवाल पूछना, सभ्य समाज में बदतमीजी मानी जाती है।

2 आप सेक्सुअली एक्टिव हैं या नहीं

किसी भी रिलेशन में होना या किसी के साथ सेक्सुअली एक्टिव होना महिलाओं की अपनी पसंद-नपसंद पर निर्भर करता है। महिलाएं अपने जीवन में जो भी करती हैं, उसके बारे में वो किसी को जवाब दोने के लिए कभी बाध्य नहीं हैं। उनसे उनके सेक्सुअली एक्टिव होने के बारे में पूछकर आप उन्हें जज कर रहें हैं, जो किसी भी महिला को नीचा दिखा सकता है और उन्हें अपमानित कर सकता है।

3 आप कितना कमाती हैं?

हर किसी को फाइनेंशियली स्वतंत्र रहने के अधिकार है। महिलाओं को भी खुद कमा कर अपने शौक पूरे करने की आजादी है। लेकिन जो महिलाएं काम करके पैसे कमाती हैं, उसे इस आधार पर काम करने दिया जाता है कि वो कम कमाती है या ज्यादा। महिलाओं को कई बार ये कहा जाता है कि तुम्हें काम करने की क्या जरूरत है तुम्हारा पति तुमसे ज्यादा कमा रहा है। ये चीज किसी भी महिला के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है।

4 आपके घर के काम कौन करता है

घर के कामों की जिम्मेदारी हमारा समाज महिलाओं पर ही डालता है। क्योंकि हमारे समाज में इस गंदी सोच नें अभी तक अपनी जड़े जमा रखी है कि लिंग के आधार पर काम को बांटा गया है। अगर किसी महिला का पुरूष पार्टनर घर का काम करता है तो उसे किसी काम का नहीं समझा जाता है। महिलाओं को भी इसके लिए एक खराब औरत का दर्जा दे दिया जाता है जो अपने पति से काम करवाती है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
international womens day poorvagrah se mukt hone kehta hai.
पिछले संबंधों पर चर्चा करना कई महिलाओं को अपमानजनक लग सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

5 आपने अपने एक्स को छोड़ क्यों दिया?

पिछले संबंधों पर चर्चा करना कई महिलाओं को अपमानजनक लग सकता है, और इस मामले में उनकी सीमाओं और प्राइवेसी का सम्मान करना आवश्यक है। किसी के तैयार होने से पहले उस पर अपने पिछले रिश्तों के बारे में बात करने के लिए दबाव डालना वास्तव में उन्हें असहज महसूस करा सकता है।

जब पिछले रिश्तों सहित व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में खुलकर बात करने की बात आती है तो हर किसी की अपनी सहजता का स्तर होता है। किसी को इन मामलों पर चर्चा करने में सहज महसूस करने के लिए आवश्यक स्थान और समय देने से रिश्ते में विश्वास और गहरा हो सकता है।

6 आप बेबी कब प्लान कर रहीं हैं?

जब किसी की प्रेगनेंसी जैसे व्यक्तिगत और संवेदनशील चीजों की बात आती है तो हमेशा अत्यधिक सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। महिला के द्वारा जब तक खुद पुष्टि न हो जाए उसकी प्रेगनेंसी के बारे में धारणा बनाने से महिला के लिए असुविधाजनक स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

कई महिलाएं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं और यहां तक कि कई महिलाओं ने कोशिश भी की है लेकिन सफलता नहीं मिली है। यह कई महिलाओं के लिए बहुत दुखद विषय है और कई लोग इस विषय से जुड़े दर्द और निराशा को छिपाते हैं।

किसी व्यक्ति की प्राइवेसी और व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करना बहुत जरूरी है, और किसी की प्रेगनेंसी की स्थिति के बारे में कोई भी टिप्पणी या पूछताछ करने से बचना हमेशा सबसे अच्छा होता है।

ये भी पढ़े-

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख