ये 8 एक्टिविटी हैं आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन जितनी ही मददगार

मेडिटेशन मस्तिष्क का वर्कआउट है। लेकिन अगर आपको मेडिटेशन करने में मुश्किल होती है, तो आप ये एक्टिविटी ट्राय कर सकती हैं।
अगर आपको मेडिटेशन करने में मुश्किल होती है, तो आप ये एक्टिविटी ट्राय कर सकती हैं। चित्र- शटर स्टॉक।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 11:47 am IST
  • 80

अपना ध्यान रखने का अर्थ सिर्फ अपने शरीर का ध्यान रखना ही नहीं होता, अपने दिमाग का भी ख्याल रखना जरूरी है। जहां हम शरीर की छोटी-छोटी ज़रूरतों का ख्याल रखते हैं, हम दिमाग का ध्यान रखना भूल जाते हैं।

इसलिए मेडिटेशन हमारे लिए बहुत ज़रूरी होता है। मेडिटेशन हमारे मन को शांत करता है, तनाव दूर करता है और दिमाग को रिलैक्स करता है। लेकिन मेडिटेशन सीखना बच्चों का खेल नहीं। इसमें बहुत समय लगता है और विचारों पर काबू करना सीखना पड़ता है। यही कारण है हर व्यक्ति मेडिटेशन नहीं कर पाता।

लेकिन आप मेडिटेशन किये बिना ही उसके फायदों को पा सकती हैं। हम आपको बताते हैं ऐसी एक्टिविटीज़ जो आपको मेडिटेशन जितना ही लाभ देती हैं।

1. किताब पढ़ना

उन चीजों को अपने रूटीन में शामिल करें, जो आपको खुशी देती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

रीडिंग असल मे एक रिलैक्सिंग एक्टिविटी है। किताबों को हमारा बेस्ट फ्रेंड यूं ही नहीं कहा जाता। जब हम किताब पढ़ते हैं, तो हम किताब की दुनिया में होते हैं। हम अपनी चिंताएं भूल जाते हैं।
बस आपको अपने पसंद की किताब चुननी है और किताब की दुनिया में खो जाना है।

2. संगीत

गाने सुनना आपके मन को शांत करने का सबसे आसान तरीका है। दिल्ली बेस्ड साइकोलोजिस्ट डॉ भावना बर्मी बताती हैं, “संगीत हमारे मेंटल स्टेट को बदलने की ताकत रखता है। जब हम संगीत सुनते हैं, हमारा दिमाग डोपामाइन बनाता है जिससे हमें खुशी महसूस होती है।”

3. कलरिंग

जी हां, चित्रों में रंग भरना सिर्फ बच्चों के लिए नहीं हम बड़ों के लिए भी एक अच्छी एक्टिविटी है। कलर करने से स्ट्रेस और टेंशन कम होती है, और एंग्जायटी भी नहीं होती। कलर करने से दिमाग फोकस होता है और हमें शांत महसूस होता है।

बड़ों के लिए बाजार में ढेरों कलरिंग बुक्स उपलब्ध हैं।

4. दोस्तों के साथ घूमने जाना

जब आपका दिन खराब जा रहा हो, आपको लो महसूस हो रहा हो, तब दोस्तों के साथ वक्त बिताना किसी थेरेपी से कम नहीं है। आप दोस्तों के साथ एक छोटा सा वीकेंड प्लान कर सकती हैं या अपने शहर में ही कहीं घूम सकती हैं। इस वक्त जब आप घर से निकल नहीं सकते, वीडियो कॉल पर वक्त बिताना भी आपको हेल्प करेगा।

दोस्‍त हैं तो आप हमेशा खुश रह सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. प्रकृति के करीब रहना

स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थी बताते हैं कि कैसे प्रकृति हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। नेशनल अकेडमी ऑफ साइंस ने इस रिसर्च को प्रकाशित किया, जिसके अनुसार प्राकृतिक वातावरण में 90 मिनट बिताने से डिप्रेशन कम होता है, दिमाग शांत होता है और हमें अच्छा महसूस होता है।
साथ ही यह हमें फ्रेश हवा भी देता है।

6. सोशल मीडिया डिटॉक्स

आज के समय में हम जिस तरह सोशल मीडिया में बिजी रहते हैं, एक ब्रेक लेना हमारे लिए बहुत ज़रूरी होता है। माना कि सोशल मीडिया अपनों से जुड़ने का और अपने विचार रखने का बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन जिस तरह नफरत फैलाने के लिए इसका उपयोग हो रहा है, इससे दूरी बनाना ज़रूरी है। ज्यादा सोशल मीडिया आपको नकारात्मक बनाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
सोशल मीडिया से ब्रेक लेना आपके मानसिक शांति के लिए बहुत आवश्यक है।। चित्र: शटरस्‍टॉक

इसलिए एक दिन के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लें और अपने आसपास जो है उसका आनंद उठाये।

7. हॉबीज

हॉबीज वो एक्टिविटी हैं जो आप खुद को जाहिर करने के लिए करते हैं, जिनसे आपको खुशी मिलती है। हॉबीज आपको खुद के साथ वक्त बिताने का मौका देती हैं, आप शांत होते हैं, क्रिएटिव होते हैं और सबसे ज़रूरी खुश होते हैं। यह एक प्रकार का ‘मी-टाइम’ है जिसमे आप अपने विचारों का आंकलन कर पाते हैं, और यह बहुत ज़रूरी है।

8. बॉडी-माइंड एक्सरसाइज

बॉडी-माइंड एक्सरसाइज यानी ऐसी एक्सरसाइज जो आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी इन्वॉल्व करती हैं- जैसे योग, ताई ची, क्विगोंग इत्यादि। इससे आपके मन और शरीर के बीच का तालमेल सुधरता है।

एंग्जायटी, डिप्रेशन और मूड डिसऑर्डर के लिए यह बहुत कारगर समाधान है। साथ ही इससे आपको अच्छी नींद आती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

आप अपने अनुसार इन एक्टिविटी को अपने जीवन मे शामिल कर सकती हैं, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।

  • 80
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख