scorecardresearch

संगीत सुनना भी है फायदेमंद, तनाव को कम कर यह आपको बनाता है ज्‍यादा सकारात्‍मक

सिर दर्द से लेकर दिल टूटने तक: संगीत हर मर्ज का इलाज है। यहां हम बता रहे हैं संगीत सुनने के फायदे।
Updated On: 26 Apr 2022, 08:22 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संगीत आपको तनावमुक्‍त करने में मददगार हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

आंतरिक शांति … आंतरिक शांति … आंतरिक शांति! कुंग फू पांडा के मास्टर शिफू की तरह, हम सभी आनंद और आंतरिक शांति पाना चाहते हैं। लेकिन उनकी तरह, मन की इस तरह की स्थिति के बाद, इस उपलब्धि को हासिल करना आसान है।

लेकिन शायद, वह जानता था कि संगीत उसकी इस कोशिश में मदद कर सकता है, इसलिए वह ज्यादा सफल रहा होगा।

संगीत आपके शरीर और दिमाग को बेहतर करता है

कॉमप्लीमेंटरी थैरेपीज़ इन मेडिसिन नामक पत्रिका में 2015 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जब रोगियों को अस्पताल की देखभाल के साथ म्यूजिक थेरेपी भी दी गई, तो उन्होंने दर्द, चिंता, हृदय गति और रक्तचाप की परेशानी को बहुत कम महसूस किया।

सबसे महत्वपूर्ण बात, संगीत आपके हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है

वैज्ञानिक रूप से कहें, तो यह आपको निर्वाण की स्थिति में पहुंचा सकता है। आप पूछेंगे कैसे? तो इस तरह की अच्छे संगीत से आपकी बॉडी में सेरोटोनिन, डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन का स्राव होने लगता है।

आप जान कर हैरान होंगे कि संगीत आपके लिए और क्या कर सकता है?

यहां हम वे 6 तरीके बता रहे हैं जिनसे संगीत आपको शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती देता है:

1 संगीत आपका मूड अच्छा करता है

संगीत एक बेहतरीन मूड एलीवेटर है। इसलिए जब भी आप लो फील करें तो अपनी पसंद का संगीत सुनें। यह आपको फि‍र से खुश और ऊर्जावान महसूस करवाने में मदद करेगा।

2 संगीत नींद को आसान बनाता है

पसंदीदा धुन या संगीत सुनने से तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद मिलती है, जिससे नींद आसानी से आ जाती है। असल में, शोधकर्ताओं का तो यहां तक मानना है कि संगीत पुराने से पुराने स्ली्प डिसऑर्डर यानी नींद के विकारों को दूर करने में भी मददगार है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
संगीत के फायदे : संगीत आपको किसी बच्चे जैसी निर्विकार नींद दे सकता है। चित्र :शटरस्टॉक

3. यह तनाव को कम करता है

जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के एक न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ डॉ. रॉनी एनक द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि संगीत तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में मदद कर सकता है।

4 संगीत आपको दर्द से राहत दिलाता है

एंडोर्फि‍न आपके शरीर का प्राकृतिक दर्द निवारक है। शांत संगीत इसे आपके आपके शरीर द्वारा उत्पादित प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में एंडोर्फिन उर्फ को आमंत्रित करता है। तो, चाहे वह दिल तोड़ने वाला हो या सिरदर्द, संगीत दोनों के लिए काम करता है।

5. फोकस बढ़ाता है संगीत

आप चाहें तो इस बात की गारंटी ले सकते हैं कि इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक आपका फोकस बढ़ाने में मदद करता है। खासतौर से तब जब डेडलाइन आपके सर पर हो।

6. वर्कआउट में भी मददगार है संगीत

संगीत ऊर्जा का सदाबहार स्रोत है। खासकर तब जब आप जिम में वर्कआउट कर रहे होते हैं। यह एड्रेनिल के स्तऊर को बढ़ा कर टेम्पो सेट करने में मददगार है। यह भी देखने में आया है कि जब आप वर्कआउट के दौरान सही ट्रैक सुनते हैं तो आपको उसका ज्याकदा लाभ होता है। आप इसे खुद ट्राय करके देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख