scorecardresearch

खुश रहना चाहती हैं, तो अपने कमरे को सजाइए, ये मेंटल हेल्थ से जुड़ा मसला है 

अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना सिर्फ गुड मैनर ही नहीं है, बल्कि यह आपके मूड को अच्छा भी कर सकता है। 
Published On: 9 Jul 2022, 03:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Anxiety dur karne ke liye khush rehna hai jaruri.
डोपामाइन आनंद की भावना को बढ़ाने में मदद करता है। चित्र: शटरस्टॉक

इस धरती पर हर इंसान खुशी की तलाश में है। चाहे हम आध्यात्मिक अभ्यास में शामिल हों, अंतरंग संबंध बनाएं, अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं। एक फिल्म देखकर भी हम खुश हो सकते हैं। सभी अपने-अपने तरीके से कठिन परिस्थितियों से निपटने और खुशी का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। खुशी ही हमें तनाव से दूर करती है। क्या आप जानती हैं कि एक साफ-सुथरा कमरा भी वास्तव में आपको बहुत खुशी दे सकता है?

यह जानने के लिए हेल्थ शॉट्स ने क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रेरणा कोहली से बात की। इस पर उन्होंने बताया कि कैसे हमारी सेंस ऑफ विजन हमें खुश रहने के लिए प्रेरित कर सकती है। अच्छी, साफ-सुथरी और खूबसूरत चीजों को देखना या उनकी कल्पना करना भी हमें खुश कर सकता है।

साफ-स्वच्छ वातावरण में काम करना हमें आनंद से भर देता है। यही वजह है कि वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग अपना लैपटॉप पैक करते हैं और पहाड़ों में जाकर काम करने लग जाते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण को देखने से आपका मूड बेहतर होता है। आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है।

अध्ययनों से पता चला है कि लोग उन क्षणों में सबसे अधिक खुश होते हैं जब वे अपने साथी के साथ अंतरंग क्षण बिता रहे होते हैं या एक्सरसाइज कर रहे होते हैं। इन क्षणों में उनके शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का सीक्रेशन हो रहा होता है। थिएटर, बैले या पेंटिंग देखने के समय भी लोग बेहद खुश रह सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों चीजें सुंदरता से संबंधित हैं। प्रेरणा कहती हैं, “सेंसरी इनफॉर्मेशन भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को निर्देशित कर सकते हैं।”

डॉ. प्रेरणा कोहली के अनुसार, यहां बताया गया है कि अच्छी चीजें देखने और अच्छी आदतों से कैसे खुश रहा जा सकता है:

  1. देखने के लिए सूदिंग प्लेस की तलाश करें

ऐसी जगह ढूंढें, जो आपको खूबसूरत लगे और जहां आप कुछ समय बिता सकें। यह फूलों, पक्षियों, तालाबों आदि से भरा पार्क हो सकता है या यह एक बालकनी भी हो सकती है, जिसे आप अपनी पसंद की कुर्सियों, कुशन और लाइट से सजा सकती हैं।

  1. अपने कमरे को सजाएं

अपने कमरे को साफ-सुथरा रखें। कमरा वैसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए, जिसमें कैन से कूड़ा बाहर निकल रहा हो, अस्तव्यस्त चादरें और तकिए हों। बिस्तर पर किताबें और अन्य सामान तो बिल्कुल नहीं बिखरा होना चाहिए। आप जिस जगह पर सोती हैं, वह साफ होनी चाहिए। आप अपने कमरे को अपनी पसंद के अनुसार सजा सकती हैं।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
  1. पेंटिंग सजाएं

आप अपने बेडरूम की दीवार पर कुछ पेंटिंग लगा सकती हैं। इसे देखकर आपको अच्छा लग सकता है। ये पेंटिंग्स खुद ही बनाई जाएं तो और भी अच्छा होगा। जब आप अपनी खुद की बनाई पेंटिंग का इस्तेमाल करती हैं, तो अपने द्वारा की गई मेहनत के कारण यह आपको और भी सुरक्षित और खुश महसूस कराएगा।

  1. तस्वीरें लें

आप अपने फोन पर उन जगहों या लोगों की तस्वीरें ले सकती हैं, जिन्हें आप प्यार करती हैं। आप अपने मूड को बढ़िया करने के लिए उन सुखद यादों और क्षणों को देख सकती हैं। आप इन्हें फ्रेम करवाकर अपने घर में टांग भी सकती हैं।

  1. खुद को लाड़ प्यार करें

अपने आप को लाड़-प्यार करने का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि दुनिया के सौंदर्य मानकों के अनुसार स्वयं को बनाए रखना है। स्वयं की देखभाल करने का आपका अपना तरीका हो सकता है। अपने आप को साफ रखें और अपने बारे में अच्छा महसूस करने के लिए अपनी स्टाइल को बदलती रहें, क्योंकि इससे आपको खुशी मिल सकती है।

khud se pyar
खुश रहने के लिए स्वयं से प्रेम करना बेहद जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यदि आप अपनी खुशी व्यक्त करती हैं, तभी आपको खुशी मिलती है। इसलिए उस व्यक्ति, स्थिति या चीज की तारीफ जरूर करें, जो आपकी आंखों को भाती है। दुनिया सुंदर होने के कारण आप सदा इसकी आभारी बनी रहें। 

यहां पढ़ें:-टॉक्सिक रिश्ते में खुद को फंसा महसूस कर हीं हैं, तो ये 3 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख