हर व्यक्ति का अपना अलग स्वभाव होता है, उसकी अपनी पसंद और नापसंद होती है। कुछ चीजें बचपन से हमारे साथ रही होती हैं, जबकि कुछ हम अपने आसपास के माहौल से ग्रहण करते जाते हैं। और हमें पता ही नहीं चलता कि कब हम कुछ ऐसी बुरी आदतों के शिकार हो जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि रिश्तों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। बुरी आदतों की सबसे बुरी बात यह है कि हमें अपनी बुरी आदतें कम खराब और दूसरे की बुरी आदतें ज्यादा खराब लगती हैं। खैर, आपकी या आपके पार्टनर की कोई भी बुरी आदत जो आपके मन की शांति खराब कर रही हो, उस पर बात करना जरूरी है। मगर कैसे, हम बता रहे हैं।
अपनी अलग आदतें, जो उसके रहन-सहन का हिस्सा होती हैं। मगर जब ये आदतें किसी और की परेशानी का कारण बनने लगे, तो इन पर बात करना ज़रूरी है।
उनकी बुरी आदतें आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, इसलिए इस बारे में बात करना ज़रूरी है। अन्यथा, समस्या कभी हल नहीं होगी और इसका तनाव आपके रिश्ते को खराब करना शुरू कर देगा।
यह निश्चित रूप से एक असहज बातचीत हो सकती है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है! पूरे अनुभव को और अधिक सकारात्मक बनाने के लिए यहां पांच टिप्स दिए गए हैं।
सबसे पहले उनकी किसी भी बुरी आदत के लिए उनसे सहानुभूति रखें, क्योंकि हो सकता है कि वे खुद भी इससे वाकिफ हों। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उनसे बात करने जा रही हैं न कि लड़ाई करने, तो बातों को आराम से कहें। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी न करें, इससे बात और बिगड़ सकती है।
हम आपसे बिल्कुल कटु सत्य बोलने को नहीं कह रहे हैं, मगर सच्ची और साफ बात करना बहुत ज़रूरी है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है, इसलिए बातों को घुमाने का कोई फायदा नहीं है। तो आपके लिए बेहतर यही है कि अपनी बातों को खुलकर उनके सामने रखें और बुरी आदत छोड़ने का कोई तरीका निकालें।
अगर आपको उनकी कोई आदत अच्छी नहीं लगती है, तो यह न आपकी गलती है और न उनकी। हमारे कहने का मतलब है कि हर व्यक्ति की अपनी पसंद और नापसंद होती है। और इस बात के लिए दूसरों को दोष देना सही नहीं है। इसलिए, अगर आपको उनकी कोई आदत नहीं पसंद है, तो इसके लिए उन्हे दोष न दें, बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें और कोई बीच का रास्ता निकालें।
आप चाहें इस बात पर यकीन करें या नहीं! मगर किसी चीज़ के बदले कोई अच्छी डील करना हमेशा फायदेमंद साबित होता है। इसलिए, आप अपने पार्टनर के साथ कोई डील कर सकती हैं, उनकी किसी बुरी आदत को छुड़ाने के लिए, जो आपको पसंद नहीं है। जैसे एक अच्छे रेस्तरां में पार्टी!
अगर आप उनकी एक आदत छुड़वाने के बारे में सोच रही हैं, तो अपनी भी एक बुरी आदत छोड़ें जो उनको पसंद नहीं है। ऐसा करने के कई सारे फायदे हैं जैसे – इससे आप दोनों के मन में चैलेंज की भावना आएगी और दूसरा व्यक्ति आपको देखकर मोटिवेट भी हो सकता है।
तो, इन टिप्स को अपनाएं और अपने पार्टनर की बुरी आदतों बदलें!
यह भी पढ़ें : हम सिर्फ उन्हीं की बात मानते हैं, जिन पर भरोसा करते हैं, जानिए कैसे काम करते हैं मोटिवेशनल बिलीफ
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।