लॉग इन

रिश्ते में अगर सम्मान हासिल करना है, तो इन 9 टिप्स को गांठ बांध लें 

प्यार सबसे खूबसूरत रिश्ता है, पर बिना सम्मान के इसे भी मरते देर नहीं लगती। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने रिश्ते में सम्मान हासिल करना जानती हों। 
पार्टनर के साथ लड़ाई होने के बावजूद दुबारा रिश्ते में प्रेम को लौटाया जा सकता है। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 9 Sep 2022, 10:37 am IST
ऐप खोलें

यदि रिश्ते में प्रेम हो, एक-दूसरे के प्रति सम्मान हो, तभी हमारी आपस की बॉन्डिंग मजबूत होती है। यदि हम अपने पार्टनर को सम्मान देते हैं, तो उन्हें यह सिखा भी सकते हैं कि पार्टनर का सम्मान कैसे किया जाता है? दरअसल, रिश्ते में सम्मान हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है एक अच्छा श्रोता होना और अपनी बातों से एक-दूसरे की परवाह का प्रदर्शन करना। रिश्ते में सम्मान पाने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।

यहां हैं वे 9 जरूरी टिप्स जो आपको रिश्ते में सम्मान बनाए रखने में मदद करेंगे 

  1. प्यार दें, पर अपनी क्षमता न खाेएं 

हमेशा याद रखें कि प्यार किसी भी चीज से ज्यादा शक्तिशाली होता है। आप अपने साथी को वह सब कुछ दे सकती हैं, जिनकी वे कभी आपसे मांग कर सकते हैं। यदि वे आपके प्यार के प्रति कोई सराहना नहीं दिखाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको सम्मान नहीं मिल रहा है। आपको अपनी ताकत खाेनी नहीं, बल्कि पहचाननी है।

  1. रिश्ते में संतुलन है बेहद जरूरी

प्यार में उदार बनना अच्छी बात है, लेकिन बुरा व्यवहार करना बिल्कुल गलत बात है। यदि आप अपने साथी के बुरे व्यवहार को लगातार झेल रही हैं, तो इसका मतलब है कि यह रिश्ता आपको खत्म कर देने वाला है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपको अपनी और अपने पार्टनर की जरूरतों के लिए खड़ा होना है।

प्यार में सम्मान बनाए रखना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

उन्हें यह बताना बेहद जरूरी है कि उन्हें क्या करना चाहिए? उन्हें यह बताएं कि रिश्ते को टिकाऊ बनाने के लिए संतुलन बेहद जरूरी है। इससे आपको उनका सम्मान हासिल करने में मदद मिलेगी।

  1. सीमा निर्धारित करें

दोनों पार्टनर को रिश्ते के भीतर सीमाएं निर्धारित करनी चाहिए। उदाहरण के लिए यदि एक साथी सारा दिन घर पर काम करना चाहता है, जबकि दूसरा पार्टनर खरीदारी के लिए बाहर जाना चाहता है, तो सबसे पहले इस बात पर चर्चा कर तय कर लेना चाहिए कि किसे, कब तक, कौन सा काम करना है। यदि आप जानती हैं कि आप क्या चाहती हैं और आप जो चाहती हैं, उस पर वे सहमत हो सकते हैं, तो इसे हासिल करना और सीमाएं निर्धारित करना आसान हो जाता है।

  1. खुद का सम्मान करें, ताकि दूसरे आपका सम्मान कर सकें

यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्स है। यह आपको सम्मान प्राप्त करने में मदद करेगी। पहले खुद का सम्मान करें, क्योंकि बिना स्वाभिमान के कभी आपको रिश्ते में सम्मान नहीं मिल सकता है। आत्मज्ञान और मौलिक आत्म स्वीकृति ही आपको आत्मसम्मान की ओर ले जाएगी।

 

  1. खुद को और अपनी जरूरतों को जानें

जब आप अपना अच्छा पक्ष जानती हैं और आप यह सोचती हैं कि आप किसी एक काम में परफेक्ट नहीं हैं, तो फिर सामने वाला भी आपको उसी नजरिये से देखेगा। आपकी कमियों के बारे में आपको बताएगा। यदि यह स्पष्ट हो कि आप जीवन से क्या चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी कमियों नहीं खूबियों पर ध्यान देना होगा। आगे आप उन चीजों को प्राप्त करने के तरीके भी खोज लेंगी। इसलिए अपनी ताकत और कमजोरियों की पहचान करना सीखें और इनका अपने लाभ के लिए उपयोग करें। यह आपको रिश्ते में सम्मान दिलाने में मदद करेगा।

  1. खुद को और अपने साथी को स्वीकार करें 

हम सभी अपनी खामियों के साथ ही रहते हैं। हमें किसी और से पूर्णता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। हमें अपने साथ-साथ अपने पार्टनर की खूबियों और खामियों को भी स्वीकार करने का प्रयास करना चाहिए। अपनी समस्याओं के बारे में बात करने के लिए घर में एक सुरक्षित स्थान ढूंढ़ें। आपको निश्चित रूप से उनकी भी बात सुननी चाहिए।

  1. अनादर होने पर चुप न रहें

यदि आपके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है, तो आपको बोलना चाहिए। आपको कभी भी अपने आप को कमतर नहीं आंकना चाहिए। खासकर यदि आप गलत नहीं हैं, तो कभी-भी चुप न रहें। यदि आप चुप रह जाती हैं, तो आप केवल सामने वाले के व्यवहार को ही बढ़ावा दे रही हैं। साथ ही, रिश्ते में अपना सम्मान खो रही हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
जब भी जरूरत हो तो मदद मांगने से गुरेज न करें। चित्र : शटरस्टॉक
  1. परिवार से मदद लें

यदि चीजों को मैनेज करना मुश्किल हो रहा हो और आप जानती हैं कि आपका अपमान किया जा रहा है, तो आपको परिवार के सदस्यों से मदद लेनी चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप शादीशुदा हैं या लिव इन में हैं। जान लें कि आपको हमेशा अपने प्रियजनों का समर्थन मिलेगा। आप जरूरत के समय उन पर भरोसा कर सकती हैं। उनसे बात करने से आपको रिश्ते में विश्वास और सम्मान वापस पाने में मदद मिलेगी।

  1. प्रोफेशनल मदद भी ले सकती हैं 

यदि आप तनाव महसूस कर रही हैं, तो आपको पेशेवर की मदद लेनी चाहिए। मनोवैज्ञानिक, काउंसलर, मनोचिकित्सक, और कोच सहित कई प्रकार के पेशेवर उपलब्ध हैं। ये पेशेवर आपको किसी भी समस्या के बारे में मार्गदर्शन करने में सक्षम होंगे। उनसे आपको यह सलाह भी मिल पाएगी कि आप अपने रिश्ते को कैसे सुधार सकती हैं।एक मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है कि आप एक-दूसरे से प्यार करें। सम्मान एक ऐसी चीज है, जिसका हर कोई हकदार है। लिंग, जाति, धर्म और सेक्सुअल ऑरिएंटेशन की परवाह किए बिना एक-दूसरे का सम्मान करें। 

प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तित्व और जरूरतें अलग-अलग होती हैं। कोई भी दो व्यक्ति या परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती हैं। जब आप खुद का सम्मान करती हैं, तभी आप दूसरों का सम्मान पा सकती हैं। इसलिए याद रखें कि हमेशा अपने आप से प्यार करें। तभी दूसरे भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।

यहां पढ़ें :-वीकेंड पर थकान उतारने के लिए आजमाएं म्यूजिक थेरेपी, सुपर इफैक्टिव है उपाय 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख