scorecardresearch

हमेशा तनाव में रहती हैं, तो डांस करना शुरू करें, हम बताते हैं क्‍यों आपके लिए जरूरी है नाचना

डांस सिर्फ एक एक्सरसाइज ही नहीं है इसके ढेरों अन्य फायदे भी हैं। अगर आप तन और मन दोनों से सेहतमंद रहना चाहती हैं, तो आपको भी जानने चाहिए डांस करने के फायदे।
Updated On: 12 Oct 2023, 05:37 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
कोई भी स्टाइल हो, डांस आपको खुश करने के लिए काफी है।चित्र- शटरस्टॉक।
कोई भी स्टाइल हो, डांस आपको खुश करने के लिए काफी है।चित्र- शटरस्टॉक।

नाचना एक ऐसी क्रिया है जो हर कोई करता है। आप भले ही दूसरों के सामने डांस न करें, लेकिन अकेले में तो करती ही होंगी। नाचना खुशी जाहिर करने का एक बेहतरीन तरीका है। यही कारण है कि हम शादियों, पार्टियों में डांस करते हैं।

डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, ये भी आप जानती ही हैं। डांस करना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। ये एक कार्डियो है और दिमाग और बॉडी का कॉर्डिनेशन भी बढ़ाती है। लेकिन नाचने के फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं।
हम आपको बताते हैं नाचने के 4 ऐसे फायदे जो शायद आपको नहीं मालूम होंगे।

नृत्य व्यायाम है, इसलिए नृत्य के शारीरिक लाभ अन्य कार्डियो गतिविधियों के समान ही होंगे। लेकिन एक सामान्य कार्डियो के अतिरिक्त इसके क्या फायदे हैं, हम बताते हैं-

डांस योगा आपको शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी स्‍वस्‍थ रखता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
डांस आपको शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी स्‍वस्‍थ रखता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

1. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

वयस्कों के लिए आवश्यक हृदय स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधि के अनुसार नृत्य से हार्ट की पम्पिंग बेहतर होती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य और सेवा केंद्र के अनुसार हेल्दी रहने के लिए आपको मध्यम-तीव्रता वाले व्यायाम के प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट से 300 मिनट, या प्रति सप्ताह 75 मिनट से 150 मिनट तक जोरदार तीव्रता वाली एरोबिक शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। डांस दोनों ही कैटेगरी पर खरा उतरता है।
पेशेवर बॉलरूम नर्तक लियोन ट्यूरेत्स्की का कहना है कि नृत्य की सभी शैलियां बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट होती हैं। इसमें आपको अपनी हृदय गति को विभिन्न गति पर निष्पादित करने से चुनौती मिलती है। ये आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- वेट लिफ्टि‍ंग को कर रहीं हैं वर्कआउट में शामिल, तो पहले इन 5 चीजों के बारे में जान लें

2. नृत्य एक अच्छी सामाजिक गतिविधि हो सकती है

अगर आप शर्माती हैं और सबके बीच खुल नहीं पातीं, तो डांस आपके इस कॉम्प्लेक्स को खत्म कर सकता है। चाहें आप कितने भी अंतर्मुखी हों, डांस एक ऐसी एक्टिविटी है जो आपको दूसरों से घुलने- मिलने का मौका देता है।
चाहे आप बॉलरूम डांस सीखें या बेली डांसिंग क्लास में शामिल हों, दोस्तों के साथ नृत्य करते हों या अपने बच्चों के कदम से कदम मिलाएं, नाचते समय लोगों के आसपास रहना आपके सामाजिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

डांस तन और मन दोनों को फि‍ट रखने में मददगार है। चित्र: शटरस्‍टॉक
डांस तन और मन दोनों को फि‍ट रखने में मददगार है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. आपके मूड को सुधारने में मदद करता है

नृत्य एक बेहतरीन मानसिक एक्टिविटी है जो तनाव कम करने, चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करने और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करती है। नृत्य आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब आप नाचती हैं, आपके दिमाग में कॉर्टिसोल (cortisol) का स्तर कम होता है और ऑक्सिटोसिन (oxytocin) का स्तर बढ़ता है। ऑक्सिटोसिन हमारा फील गुड हॉर्मोन होता है, जिससे हमें अच्छा महसूस होता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

ये भी पढ़ें- हीमोग्लोबिन कम है, तो अपनी डाइट में शामिल करें संतरा, यहां हैं इसके 4 और फायदे

4. संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बढ़ाता है

यदि आपको डांस करने के लिए एक कारण की आवश्यकता है, तो आपको इस फायदे को जानने की जरूरत है। कई शोधों में पता चला है कि नृत्य आपके दिमाग की कॉग्निटिव प्रक्रिया को बनाए रखता है और यहां तक ​​कि आपकी उम्र के अनुसार सोचने की क्षमता को भी बढ़ा सकता है।
लेकिन यह कैसे होता है? असल में कुछ अध्ययनों के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पाया है कि डांस करते समय मस्तिष्क के क्षेत्र जो स्मृति और कौशल को नियंत्रित करते हैं, जैसे कि नियोजन और आयोजन, वे एक्टिवेट होते हैं।

इसके अलावा, व्यायाम के अन्य रूपों के अलग, नृत्य में ताल और संगीत के माध्यम से संतुलन में सुधार के अतिरिक्त लाभ हैं। यानी आपको अब डांस करने का बहाना ढूंढने की जरूरत नहीं, इन फायदों के लिए हर दिन डांस को अपने रूटीन में शामिल करें।

तो लेडीज, चाहें अकेले डांस करें या सबके साथ, इस एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख