लॉग इन

नहाने से भी दूर हो सकता है हर तरह का तनाव, जानिए कुछ खास तरह के बाथ

डे टू डे लाइफ में तनाव हो ही जाता है। कभी प्रोफेशनल, तो कभी पर्सनल दबाव आपको तनाव में डाल ही देते हैं। पर इसके लिए दवाओं पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक अच्छा स्नान आपके सारे तनाव की छुट्टी कर सकता है।
तनाव से शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है, जो त्वचा को तैलीय बना सकता है। चित्र: शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 20 Oct 2023, 09:30 am IST
ऐप खोलें

आपने कुछ फिल्मों में देखा होगा कि कोई दुखद घटना या स्ट्रेसफुल इंसीडेंट होने पर एक्ट्रेस शाॅवर लेती हैं या बाथ टब में देर तक नहाती रहती हैं। पुराने जमाने में भी क्रोध को शांत करने के लिए व्यक्ति के सिर पर बाल्टी भर पानी उड़ेल दिया जाता था। परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद नहाने की परंपरा आज भी अपने देश में कायम है। आपने सिन चेन कार्टून में देखा होगा कि जापान के लोग ऑफिस वर्क के बाद थके-मांदे घर लौटते हैं, तो स्वयं को तरोताजा महसूस कराने के लिए गर्म पानी से जरूर नहाते हैं। जी हां, ये बिल्कुल सच है। काम से लौटने के बाद नहाना न केवल आपकी दिन भर की थकान (bath benefits to reduce stress) दूर करता है, बल्कि तनाव को भी दूर भगाता है। 

नहाना भी ध्यान की मुद्रा है 

मेडिटेशन गुरु ओशो अपनी किताब ध्यान सूत्र में बताया है, आप किसी भी क्रिया को पूरी तरह ध्यान पूर्वक करें, तो वह ध्यान बन जाता है। नहाने को भी मेडिटेशन का माध्यम बनाया जा सकता है। पानी बहुत अधिक ठंडा या बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। 10-15 मिनट के समय में सिर्फ नहाने पर ध्यान केंद्रित करें। इनहेल और एग्जेल पर ध्यान केंद्रित करें। इससे आप तनाव मुक्त हो जाएंगी।

क्या है नहाने और तनाव का कनेक्शन 

पबमेड सेंट्रल की वर्ष 2018 में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, ओनसेन मेडिकल साइंस रिसर्च सेंटर, जापान के यासुकी गोतो के नेतृत्व में स्टडी की गई। इस स्टडी में 38 लोगों ने भाग लिया। लोगों को 2 ग्रुप में बांट दिया गया। एक ग्रुप के प्रत्येक सदस्य को 2 सप्ताह तक लगातार 10 मिनट तक बाथ टब में शरीर को पूरी तरह डुबोकर नहाने को कहा गया। वहीं दूसरे ग्रुप ने शॉवर बाथ लिया। 

जिन लोगाें ने बाथ टब में शरीर को डुबोकर स्नान किया, उनकी मेंटल और इमोशनल हेल्थ में सुधार हुआ। उनमें स्ट्रेस, एंग्जाइटी, टेंशन, डिप्रेशन का लेवल कम था। उनका ब्लड फ्लो भी दूसरे ग्रुप की तुलना में बेहतर था। लोगों ने बताया कि नहाने से वे इमोशनली अधिक रिलैक्स महसूस कर रहे हैं।

दर्द और सूजन कम करता है नहाना 

हेलसिंकी यूनवर्सिटी की स्टडी से यह बात सामने आई कि खुद को पानी में डुबोकर नहाने पर दर्द और सूजन कम हो जाती है। नर्वस सिस्टम शांत हो जाता है। इससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी लेवल घट जाता है और मूड भी इंप्रूव होता है।

तो यहां हैं तनाव मुक्त होने के लिए कुछ खास किस्म के बाथ 

1 हर्ब के साथ स्नान

अपनी पसंद के आधार पर केमोमाइल, यूकेलिप्टस, लेवेंडर, जैस्मीन, मिंट, ग्रेटेड जिंजर में से किसी एक हर्ब का चुनाव कर लें।

इसे सीधे नहाने के हल्के गर्म पानी में डाल दें, फिर नहाएं। स्टडी बताती है कि अपनी पसंदीदा खुशबू के साथ स्नान से न सिर्फ तनाव दूर होता है, बल्कि ब्लड फ्लो भी सही होता है। सोने से पहले इस पानी से नहाने पर अच्छी नींद आएगी।

2 ओटमील बाथ

ओट्स को ग्राइंड कर फाइन पाउडर बना लें। नहाने के 1 बाल्टी गर्म पानी में आधा कप ओटमील पाउडर को मिक्स कर लें। पानी अधिक गर्म नहीं होना चाहिए।

हाथ, पैर, चेहरे, शरीर को मलते हुए आराम से नहाएं। सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे और बिना मेहनत किए स्किन भी सॉफ्ट हो जाएगी।

ओटमील बाथ और हनी-मिल्क बाथ से सारे तनाव दूर हो जाते हैं। चित्र:शटरस्टॉक

3 दूध और शहद स्नान

आपने जरूर सुना होगा कि मुगल साम्राज्य में शहजादियां दूध से स्नान करती थीं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इसके लिए आप 1 कप कच्चा दूध, 1 टी स्पून शहद और अपनी पसंद के कुछ खुशबूदार हर्ब्स को एक बाउल में मिला लें। इसे 15 मिनट तक छोड़ दें।

नहाने के गुनगुने पानी में इसे मिलाकर नहाएं।

असीम शांति और स्किन की चिकनाहट मिलेगी।

4 एसेंशियल ऑयल बाथ

नहाने के गुनगुने पानी में एसेंशियल ऑयल की 15-20 बूंद मिला लें।

नहाने के पानी में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालने से स्ट्रेस रिलीज होता है। चित्र : शटरस्टॉक

इस पानी से नहाने पर माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स हो जाएगा।  

यह भी पढ़ें:- पीसीओएस से लेकर मेनोपॉज तक में आराम दिला सकता है दशमूलारिष्ट, जानिए क्या है ये 

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख