खुशियों का विज्ञान : जानिए कैसे आप अपने दिमाग को कर सकती हैं खुश रहने के लिए तैयार

आपकी खुशी और स्वास्थ्य बहुत हद तक आपके जीन्स पर आश्रित होता है। इसलिए आप खुशियों की चाभी अपने हाथों में ले सकती हैं।
Yah genetic ho sakta hai
यह जेनेटिक हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 11:03 am IST
  • 66

क्या आपको भी लगता है कि आपके जानने वाले कुछ लोग हमेशा हंसमुख और खुश नजर आते हैं? इसके पीछे उनके जीन्स जिम्मेदार हो सकते हैं। जी हां, खुशियों के लिए भी जेनेटिक्स जिम्मेदार हैं। कैलिफोर्निया के सांटा मोनिका की साइकोथेरेपिस्ट सूसन ज़िंन के अनुसार आपकी खुशियां आपके जीन्स पर 40 प्रतिशत तक निर्भर करती हैं।

अब इसका यह अर्थ नहीं कि अन्य लोग मुंह फुलाये बैठे रहें। इसे आपके नाखुश होने का कारण न बनने दें। क्योंकि आप अपने दिमाग को रीवायर कर के खुश रहना सीख सकती हैं।

इससे पहले कि हम ऐसा करना सीखें, आइये जानते हैं खुशियां कितने तरीके की होती हैं।

जीवन में संतोष

यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अतीत और वर्तमान के प्रति संतुष्ट हों। इसमें यही शामिल है कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है। अगर आपके अतीत में कोई दर्दनाक घटना या ट्रॉमा रहा है, तो क्या आप अपने भविष्य पर उसका प्रभाव पड़ने देते हैं। अगर नहीं, तो आप जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

दैनिक गतिविधियों में संतोष

अगर आप अपने काम से, रिश्तों से और दिन भर की एक्टिविटी से संतुष्ट हैं, तो आप ज्यादा खुश महसूस करेंगे। अगर नहीं तो आपकी भावनाएं ठीक उलट होंगी।

जब आप अपनी दैनिक गतिविधियों में संतोष महसूस करती हैं तो आप ज्‍यादा खुश रहती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
जब आप अपनी दैनिक गतिविधियों में संतोष महसूस करती हैं तो आप ज्‍यादा खुश रहती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

जीवन मे एक अर्थ होने की भावना 

इसका सम्बन्ध आपके जीवन लक्ष्य और सफलता से है। आप अपने जीवन को कितना सार्थक समझती हैं। अगर आप को लगता है कि आप का जीवन सार्थक है, तो आपको खुशी महसूस होगी।
रिसर्च कहती है कि सकारात्मकता, आत्म सम्मान और अन्य गुण हमारे जीन्स से ही आते हैं।

2011 कि एक स्टडी में सामने आया कि 5- HTTLPR नामक एक जीन हमारी जीवन के प्रति संतुष्टि के लिए जिम्मेदार होती है।

2016 की एक अन्य स्टडी में भी पाया गया कि तीन तरह की जेनेटिक्स हमारी खुशियों के लिए जिम्मेदार होती हैं।

इस तरह आप अपने दिमाग को खुश रहने के लिए तैयार कर सकती हैं-

आप खुश रहना सीख सकते हैं और समय के साथ सकारात्मक सोच बना सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक खुश रहने का सबसे मुख्य तरीका है परफेक्ट होने के पीछे न भागना। आपको सफलता के पीछे नहीं भागना है, बल्कि एक वक्त पर एक काम पर फोकस करना चाहिए। आपको याद रखना है कि मंजिल महत्वपूर्ण नहीं है, सफर महत्वपूर्ण है।

अब जानिए कि आपको खुश रहने के लिए क्‍या करना है –

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

1. आगे बढ़ कर मदद करें। जब आप दूसरों के लिए कोई काम करते है, दूसरों की मदद करते हैं तो आप खुश रहते हैं। ऐसा करने से आप खुशी महसूस कर सकती हैं।

2· एक्सरसाइज करते रहें। हम सब जानते हैं कि एक्सरसाइज हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज करते समय डोपामाइन निकलता है जो आपका मूड सही रखता है।

एक्‍सरसाइज आपको खुश रहने में मदद करती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
एक्‍सरसाइज आपको खुश रहने में मदद करती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3· पौष्टिक आहार लें। एक हेल्दी डाइट का आपके कॉन्फिडेंस, स्वास्थ्य और सुख पर बहुत प्रभाव पड़ता है। 2012 की एक स्टडी के अनुसार प्लांट-बेस्ड डाइट आपका मूड सुधारती है।

4· प्रकृति के साथ समय बिताएं। प्रकृति के साथ समय बिताने पर तनाव कम होता है और आप सुखी होती है।

5· अधिक से अधिक हंसे। जो लोग छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढते हैं वो बाकियों से खुश रहते हैं। यही कारण है कि आप खुलकर हंसे और खुश रहें।

तो लेडीज, इन टिप्स की मदद से हर वक्त खुश रहें।

यह भी पढ़ें – डिप्रेशन और एंग्‍जायटी से जूझ रहीं हैं? तो इन 3 एक्‍सरसाइज को करें अपने रूटीन में शामिल

  • 66
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख