Christmas Gift idea : बढ़ानी है बच्चों की मेमोरी और फोकस, ताे उन्हें गिफ्ट करें ये 5 गेम्स

जो चीजें बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं, वह उन्हें हमेशा याद रहती है। एसलिए इस क्रिसमस बच्चों को कंसंट्रेशन बूस्ट करने वाले गेम्स गिफ्ट करना बेहतर आइडिया हो सकता है।
Christmas gifts for kids
क्रिसमस पर बच्चों को दें मेमोरी और एकाग्रता बढ़ाने वाले ये 5 गिफ्ट्स। चित्र अडोबी।
अंजलि कुमारी Published: 19 Dec 2022, 16:06 pm IST
  • 129

क्रिसमस (Christmas) बस आने ही वाला है। यकीनन आपके घर में भी जोर-शोर से इसकी तैयारियां चल रही होंगी। इस दौरान बच्चे सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। केक, कुकीज और कैंडी के साथ ही वे अपने सीक्रेट सांता (Secret santa) से मिलने वाले गिफ्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। ज्यादातर पेरेंट्स खाने-पीने का सामान, कपड़े, बुक्स, इत्यादि को क्रिसमस पर तोहफे में देते हैं। परन्तु क्यों न इस क्रिसमस अपने बच्चों को कुछ ऐसा गिफ्ट (christmas gift ideas for kids) किया जाए, जो उनके लिए सच में फायदेमंद हों। हम आपके लिए लाए हैं क्रिसमस के लिए ऐसे ही 5 गिफ्ट आइडिया, जो आपके बच्चों का कंस्ट्रेशन लेवल और मेमाेरी बढ़ा सकते हैं।

इस प्रकार के खेल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही फोकस और मेमोरी भी मजबूत होती है। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन-कौन से कंसंट्रेशन बूस्टिंग गेम को आप अपने बच्चों को गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही जानेंगे यह गेम्स किस तरह काम करते हैं।

यहां हैं मेमोरी और कंसंट्रेशन बढ़ाने वाले 5 गिफ्ट (best games to increase concentration)

1. पजल (Puzzle)

पजल एक सबसे अच्छा मेमोरी बूस्टिंग गेम है। अलग-अलग तरह की पजल्स में अलग-अलग टुकड़ों को जोड़कर एक सही चित्र, शब्द, इत्यादि बनाने होते हैं। वहीं इसे करते हुए बच्चों का दिमाग पूरी तरह वर्किंग रहता है, जिस वजह से फोकस इंप्रूव करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से पजल सॉल्विंग गेम में भाग लेने से बच्चों का कंसंट्रेशन लेवल और मेमोरी इंप्रूव होता है।

 

christmas gift for childrens
कंसंट्रेशन बूस्ट करने वाले गेम्स गिफ्ट करना बेहतर आइडिया हो सकता है। चित्र अडोबी।

2. क्रॉसवर्ड गेम (Crossword game)

क्रॉसवर्ड न केवल बच्चों के कंसंट्रेशन लेवल को बढ़ाता है, बल्कि उनकी वोकेबलरी और स्पेलिंग को भी मजबूत करता है। इनमें कई सारे शब्दों के बीच सही शब्दों को चुनते वक्त वह अपने मन में तरह-तरह के शब्दों के बारे में सोचते हैं जिससे उन्हें नए नए शब्द भी याद होते हैं। साथ ही शब्दों को ढूंढते वक्त बच्चों का दिमाग काफी शार्पली काम कर रहा होता है।

इस वजह से इसे एक प्रकार की ब्रेन एक्सरसाइज भी कहा जाता है। क्रॉसवर्ड जैसे कंसंट्रेशन बूस्टिंग गेम्स खेलने वाले बच्चों में आगे चलकर डिमेंशिया और अन्य याददाश्त से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बहुत कम होती है।

3. रिडल (Riddle)

रिडल बेहतरीन कंसंट्रेशन बूस्टर गेम हो सकता है। इसमें आपको किसी एक वाक्य को समझ कर उसका सही उत्तर देना होता है। वहीं इस दौरान बच्चे पूरी एकाग्रता के साथ सही उत्तर को पहचानने की कोशिश करते हैं। और दिमाग पूरी तरह एक्टिव रहता है। यह मेमोरी और कंसंट्रेशन को बूस्ट करने के साथ ही वोकैबलरी और स्पेलिंग स्किल्स को भी मजबूत बनाता है। आप इसे अपने बच्चों के साथ खेल सकती हैं। साथ ही बच्चे इस खेल को अपने दोस्तों के साथ भी काफी इंजॉय करेंगे।

brain game
माइंड बूस्टिंग गेम है चेस. चित्र अडोबी

4. चेस (Chess)

सभी कंसंट्रेशन बूस्टिंग गेम्स में सबसे ज्यादा प्रचलित चेस है। यह न केवल बच्चे बल्कि बड़ों के दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस गेम को खेलते हुए बच्चे सोचते हैं, प्लानिंग करते हैं और अपॉजिट पार्टनर के मूव्स पर भी ध्यान रखते हैं। यह सभी चीजें उनकी एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती हैं। 6 साल के उम्र से बड़े बच्चों के लिए यह एक परफेक्ट क्रिसमस गिफ्ट रहेगा। इसके साथ ही आप उनके साथ इसे खेल कर उन्हें धीरे धीरे खेलना सिखा सकती हैं।

5 चेकर्स (Checkers)

चेकर्स बच्चों में फोकस और एकाग्रता को बढ़ाने ध्यान को निर्धारित रूप से केंद्रित रखने में मदद करता है। चेकर्स में, सामने वाले खिलाडी को हराने के लिए कई स्टेप्स पहले ही अपनी अगली चालों की योजना बनानी होती है। तो, ऐसे में बच्चे पूरी एकाग्रता के साथ रणनीति तैयार करते हैं और यह उनके कंसंट्रेशन और मेमोरी को बूस्ट करने में मदद करता है।

इस तरह बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं यह खेल

1. मेमोरी इंप्रूव करे

इस प्रकार के खेल को खेलने से बच्चे बीती हुई चीजों को बेहतर तरीके से याद रख पाते हैं। साथ ही यह उनके याददाश्त को भी मजबूत करता है। और वह चीजों को लंबे समय तक याद रखते हैं। इस तरह के खेल का नियमित अभ्यास उनके स्कूल एग्जाम से लेकर नियमित दिनचर्या कि कई गतिविधियों में फायदेमंद हो सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल होती है डेवेलप

मेमोरी और कंसंट्रेशन बूस्टिंग गेम्स जैसे कि पजल क्रिएटिव तरीके से चीजों को सॉल्व करना सिखाता है। ऐसे में ब्रेन अन्य प्रकार की समस्याओं में भी क्रिएटिव तरीके से रिस्पांस करता है और यह जीवन के हर पहलू में आपके बच्चों के लिए कारगर हो सकता है।

bachhon ko bnaye adhik attentive
बच्चों को बनाएं अधिक अटेंटिव। चित्र अडोबी।

3. फोकस बनाए रखने में हैं मददगार

इस प्रकार के कंसंट्रेशन बूस्टिंग गेम्स लंबे समय तक किसी भी कार्य पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद करते हैं। इस प्रकार के खेल को खेलने के दौरान अन्य टास्क को पूरा करने के लिए पिछली चीजों को लंबे समय तक याद रखना पड़ता है, जिसके लिए पूरी तरह एकागृत रहना जरूरी होता है। ऐसे में बच्चों के अंदर एकाग्रता को बनाए रखने की आदत बन जाती है।

यह भी पढ़ें : क्रिसमस पार्टी को और भी स्पेशल बना देंगी, प्रोटीन से भरपूर ये 3 खास कुकीज रेसिपीज़

  • 129
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख