scorecardresearch

क्या अपनी पसंदीदा एक्टिविटीज में भी मन नहीं लग रहा है आपका मन? तो ये हो सकता है एन्हेडोनिया का संकेत

क्या आप उन एक्टिविटीज में अरुचि का अनुभव कर रही हैं जिनका आप हमेशा आनंद लेती थीं? तो आप डिप्रेसिव डिसऑर्डर के प्रमुख लक्षणों में से एक, एन्हेडोनिया (Anhedonia) से ग्रसित हो सकती हैं।
Updated On: 23 Oct 2023, 09:46 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
depression ke types
डिप्रेसिव डिसऑर्डर अवसाद के प्रमुख लक्षणों में से एक है। चित्र : शटरस्टॉक

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में सिर्फ काम, काम और काम को ही प्राथमिकता दी जाती है। दुर्भाग्य से, इसके कारण हमारे पास अपनी पसंदीदा चीज़ों के लिए भी समय नहीं बच पाता। पर कभी-कभी यह एन्हेडोनिया के कारण भी हो सकता है!

आपने कितनी बार गिटार बजाने या अपनी पसंदीदा धुन पर नाचने के लिए समय निकाला है? याद नहीं आ रहा न? खैर, आज जीवन ऐसा ही है! मगर कई बार ऐसा भी होता है जब आप अपनी पसंदीदा जगह पर बैठकर सिर्फ किताब पढ़ते रहना चाहती हैं।

सोचिए अगर आपने हमेशा किसी चीज से प्यार किया है, लेकिन अचानक उन चीजों में रुचि खो दी है? काम का दबाव बढ़ने के कारण यह एक अस्थायी चरण हो सकता है। मगर यदि आपकी अरुचि बनी रहती है, और आप लगातार कोशिश के बाद भी आनंदित महसूस नहीं कर पाती हैं, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आप एन्हेडोनिया से गुजर रही हैं।

anhedonia ke karan
एन्हेडोनियाक्या के लक्षणों को पहचानें। चित्र : शटरस्टॉक

हां, हम जानते हैं कि यह एक जटिल शब्द है। मगर इसे याद रखें, क्योंकि यह एक प्रमुख डिप्रेसिव डिसऑर्डर का एक बड़ा संकेत हो सकता है। साथ ही, कुछ अन्य मानसिक स्वास्थ्य विकारों का भी लक्षण हो सकता है।

क्या हैं विभिन्न प्रकार के एन्हेडोनिया (Anhedonia)?

यह दो प्रकार के होते हैं – सोशल और फ़िज़िकल एन्हेडोनिया। पहला, जैसा कि नाम से पता चलता है, सामाजिक संपर्क में रुचि की कमी के साथ-साथ सामाजिक परिस्थितियों में आनंद की कमी के बारे में है। दूसरा प्रकार तब होता है जब आप खाने, छूने या सेक्स करने में रुचि खो देते हैं।

कुछ लक्षण हैं जो आमतौर पर दोनों प्रकार के एन्हेडोनिया में अनुभव किए जाते हैं:

समाज से दूरी बनाना
संबंधों में अरुचि
अपने और दूसरों के प्रति नकारात्मक भावनाएं
भावनात्मक क्षमता में कमी
सामाजिक स्थितियों में समायोजन करने में कठिनाई
नकली भावनाओं को दिखाना
अक्सर बीमार पड़ना
कामेच्छा में कमी

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

आखिर क्या है एन्हेडोनिया का कारण?

यह समझना महत्वपूर्ण है कि एन्हेडोनिया अवसाद के सबसे बड़े लक्षणों में से एक है, लेकिन हर कोई जिसे अवसाद है, वह एन्हेडोनिया का अनुभव नहीं करता है। कुछ मामलों में, एंटीडिपेंटेंट्स और एंटीसाइकोटिक्स के लगातार उपयोग से एन्हेडोनिया हो सकता है।

इसके अलावा, सोशल एन्हेडोनिया सिज़ोफ्रेनिया के लिए एक जोखिम कारक है। यह अत्यधिक नशीली दवाओं के उपयोग या बड़ी मात्रा में तनाव या चिंता के कारण भी हो सकता है।

anhedonia treatment
एन्हेडोनिया के लिए डॉक्टर के मदद लें। चित्र : शटरस्टॉक

एन्हेडोनिया के लिए क्या जोखिम कारक हैं?

जिन लोगों का अवसाद या अन्य मानसिक स्वास्थ्य विकारों का पारिवारिक इतिहास है, उनमें एन्हेडोनिया का खतरा बढ़ जाता है। यह हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना, दुर्व्यवहार, बीमारी, या यहां तक ​​​​कि खाने के विकार से भी शुरू हो सकता है।

इसका निदान कैसे किया जा सकता है?

एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श महत्वपूर्ण है। जो आपके लक्षणों और सामान्य मनोदशा के बारे में जानकारी ले। अपने सभी लक्षणों पर ध्यान दें। जितना हो सके इसके बारे में जागरुक रहें, ताकि इलाज सही तरीके से हो सके।

एन्हेडोनिया का इलाज करने के सर्वोत्तम तरीके

कभी-कभी, एन्हेडोनिया का इलाज करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह एक बड़ी समस्या से जुड़ा होता है, जैसे कि अवसाद। आप एक सामान्य चिकित्सक के पास जा सकती हैं, जो तब आपको एक मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक या किसी अन्य मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास भेज सकता है। जब आपके उपचार में एंटीडिप्रेसेंट जैसी दवाएं और कुछ मामलों में इलेक्ट्रोकोनवल्सिव थेरेपी शामिल हो सकती हैं। इस थेरेपी का उपयोग केवल तभी किया जाता है जब अन्य उपचार काम न करें।

कभी-कभी, तंत्रिका कोशिकाओं को उत्तेजित करने के लिए ट्रांसक्रानियल चुंबकीय उत्तेजना का भी उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या बढ़ता चिड़चिड़ापन आपके रिश्ते को खराब कर रहा है? तो एक्सपर्ट से जानिए इसे कंट्रोल करने के उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख