निस्‍वार्थ सेवा आपको बनाती है ज्‍यादा बेहतर इंसान, जानिए दूसरों की मदद करने के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

दूसरों की मदद या जरूरतमंदों की सेवा करना न सिर्फ आपको संतोष देता है, बल्कि यह आपकी मेंटल हेल्‍थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
दूसरों की मदद करना आपको भी खुश कर जायेगा। चित्र: शटरस्‍टॉक
दूसरों की मदद करना आपको भी खुश कर जायेगा। चित्र: शटरस्‍टॉक
विदुषी शुक्‍ला Updated: 10 Dec 2020, 11:27 am IST
  • 85

प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्म दिवस 17 सितंबर के उपलक्ष्‍य में देशवासियों से सेवा सप्ताह मनाने की अपील की गई है। इस सप्ताह को स्वच्छता, सहयोग और जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की बात कहते हैं प्रधानमंत्री मोदी।

सेवा हमारे लिए नया शब्‍द नहीं है। परिवार से लेकर समाज तक हम सभी किसी ने किसी तरह की निस्‍वार्थ सेवा में शामिल रहते हैं। पर क्‍या आप जानती हैं कि सेवा की यह भावना असल में आपके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितनी फायदेमंद है। आइए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

निस्‍वार्थ सेवा आपको बनाती है ज्‍यादा बेहतर इंसान। चित्र- शटर स्टॉक।

सेवा में आप अपनी मेहनत की कमाई दें, ऊर्जा दें या समय दें- सेवा करना आपको एक बेहतर व्यक्ति बनाता है।

हम बताते हैं आपको दूसरों की मदद करने के फायदे-

1. औरों की मदद करने से मिलती है संतुष्टि

दूसरों की मदद करने का यह साइकोलॉजिकल फायदा हम नहीं कह रहे, वैज्ञानिक शोध इसे साबित कर रहा है। पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित लेख के अनुसार वैज्ञानिक आधार पर यह कहना सही होगा कि सेवा करने पर हमारे दिमाग में हैप्पी हार्मोन्स निकलते हैं। यह हॉर्मोन्स हमें संतुष्ट बनाते हैं।

2. अपनेपन की भावना आती है

जब आप दूसरों की मदद करते हैं, खासकर जब आप उनसे मिलते हैं या मेहनत के माध्यम से सहायता करते हैं, तो आप में अपनेपन की भावना विकसित है। इससे दूसरों के जीवन में तो खुशी आती ही है, आपका अकेलापन भी दूर होता है।

सेवा करना न सिर्फ आपको संतोष देता है, बल्कि यह आपकी मेंटल हेल्‍थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. आपको जीवन का उद्देश्य समझ आता है

दूसरों की मदद करने से आप खुद को पुरस्कृत महसूस करते हैं। आपको लगता है कि आपके जीवन में भी एक सकारात्मक उद्देश्य है। यह भावना बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर ऐसे समय में जब हम सभी प्रोडक्टिव होने की कोशिश कर रहे हैं।

4. आपका नजरिया पॉजिटिव होता है

जब आप किसी व्यक्ति की मदद कर रहे होते हैं, आपको उनके जीवन की झलक देखने को मिलती है। दूसरों की परिस्थियां देख कर ही हमें एहसास होता है कि हम कितने सौभाग्यशाली हैं। इससे जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण ज्‍यादा सकारात्मक होता है।

5. आपका आत्मविश्वास बढ़ता है

जो लोग समाजसेवा के लिए आगे बढ़कर आते हैं, उनमें आत्म विश्वास, सेल्फ एस्टीम और ओवरऑल वेलनेस बाकियों से बेहतर होती है। इसके दो कारण हैं- पहला यह कि सेवा करने पर आपको खुद के लिए अच्छा महसूस होता है। आप खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। दूसरा कारण है कि आप सेवा करने के दौरान नए लोगों से मिलते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

औरों की मदद करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। चित्र- शटर स्टॉक।

6. आप बेहतर दोस्त बना पाते हैं

कहा जाता है कि हम अपने जैसे ही दोस्त भी बनाते हैं। ऐसे में अगर आपके दोस्त भी औरों की सेवा करना पसंद करते हैं, तो आपको अपने दोस्तों के बीच होने पर सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। एक जैसी सोच रखने वाले व्यक्ति आसानी से दोस्त बन सकते हैं।

यह सभी फायदे आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं क्योंकि यह तनाव और एंग्जायटी को दूर रखते हैं। आपको लगातार मदद करते रहना चाहिए क्योंकि किसी को कुछ देने में लेने से ज्यादा सुख है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 85
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

अगला लेख