डियर लेडीज, ये 7 संकेत बताते हैं कि आपको आता है रिश्‍ता निभाने का सलीका

अगर आप रिलेशनशिप को लेकर कंफ्यूज हैं और आप यह नहीं जान पा रही हैं कि आपका रिश्ता सही चल रहा है। ऐसे में 7 संकेत आपकी यह जानने में मदद कर सकते हैं।
healthy relationship
एनआइटीसी ने भी जारी की एडवाइजरी। चित्र-शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 11:03 am IST
  • 83

हर रिश्ता अपने आप में काफी स्पेशल और यूनिक होता है। साथ ही उनकी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। लेकिन आप अपने संबंधों के बारे में दूसरों से बेहतर जान सकती हैं। इसके बावजूद अगर आप दुविधा में हैं कि आपके रिश्‍ते में सब कुछ ठीक चल रहा हैं या नहीं, तो यह लेख आपकी यह जानने में मदद कर सकता है।

हम आपको ऐसे सात संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप यह सुनिश्चित कर सकेंगी कि आप अपने रिलेशनशिप में बहुत अच्छा कर रही हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

लेकिन इससे पहले कि हम शुरू करें आपको यह पता होना चाहिए कि एक रिलेशनशिप में आप कितना भी प्रयास कर लें, यह कभी परफेक्ट नहीं हो सकता। पर यह जरूरी है कि आप अपने रिश्‍ते को पूरी ईमानदारी से निभाएं।

1. खुलकर बातचीत करना

चाहे कोई भी कंडीशन हो आपको अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करती हैं, तो आप अच्छा कर रही हैं। आपस में बातचीत हर स्वस्थ रिश्ते की नींव है।

किसी भी रिश्‍ते में संवाद बहुत जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक।
किसी भी रिश्‍ते में संवाद बहुत जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक।

अपने साथी को उसके दिल की बात खुलकर कहने का मौका दें। ऐसा करने से उन्हें यह विश्वास मिलेगा कि चाहे किसी भी तरह की स्थिति क्यों न हो, वे कभी भी आपसे बातचीत या कुछ भी डिस्कस करने के लिए आ सकते हैं।

2. अपने साथी पर गर्व करें

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं, तो आपको अपने साथी की उपलब्धियों पर खुशी और गर्व महसूस करना चाहिए। तो अगर इस पर आप भी सहमत हैं और ऐसा ही कर रहीं हैं, तो यह भी एक बहुत अच्छा संकेत है।

3. अपने पार्टनर पर ट्रस्ट करें

भरोसा करने का मतलब यह नहीं है कि अंधे होकर भरोसा किया जाए। लेकिन जब आप अपने पार्टनर या किसी व्यक्ति पर भरोसा जताती हैं। तो यह एक रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करता है। ट्रस्ट करने का मतलब सिर्फ यह नहीं कि वे आपकी बुराई नहीं कर रहे हैं। बल्कि इसका मतलब अपने पार्टनर के साथ अपने सीक्रेट्स और इनसिक्योरिटीज को शेयर करना भी है।

विश्‍वास हर रिश्‍ते की नींव है। चित्र: शटरस्‍टॉक
विश्‍वास हर रिश्‍ते की नींव है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जब आप अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा करती हैं, तो आपको यह जानकर अच्छा लगता है कि वे आपको दोबारा हर्ट नहीं करेंगे। इसलिए अपने साथी पर कुछ भरोसा दिखाएं।

4. टीम की तरह काम करते हैं

जब आप एक रिलेशनशिप में होते हैं, तो आप दोनों एक टीम की तरह होते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि आप भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को एक साथ साझा करते हैं। ताकि इससे काम को लेकर किसी एक पर ज्यादा भार ना पड़े। सिर्फ काम में ही नहीं एक टीम के रूप में कार्य करने से यह भी सुनिश्चित होगा कि आपको जरूरत के समय में एक-दूसरे का सहारा मिल गया है।

5. खुद के लिए निकलती हैं समय

एक-दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। लेकिन खुद के लिए समय निकालना भी उतना ही जरूरी है। एक रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए दोनों के बीच व्यक्तिगत स्पेस होना बहुत जरूरी है। खुद को आराम देने के लिए समय निकालना और अपने शौक पूरे करना। अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के के लिए एक संकेत है कि आप बिल्‍कुल सही कर रही हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
अपने लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक।
अपने लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक।

6. साथ मिलकर करते हैं काम

यदि आप हमेशा उन चीजों की तलाश में रहती हैं, जो आप अपने पार्टनर के साथ कर सकती हैं, तो हम आपको आश्वस्त कर दें कि आप बिल्कुल सही कर रही हैं। शौक या गतिविधियां जो आप दोनों मिलकर कर सकते हैं, वे आपके रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाएंगे और आप दोनों अधिक संतुष्ट महसूस करेंगे।

जर्नल ऑफ सोशल एंड पर्सनल रिलेशनशिप में प्रकाशित एक अध्ययन में भी पाया गया है कि जिन कपल्स ने नई और रोमांचक चीजें करने की कोशिश की थी, वे अपने रिलेशनशिप से सबसे ज्यादा संतुष्ट थे।

7. आपस में कैसे सुलझाते हैं झगड़े

जैसा कि हमने शुरुआत में ही कहा है कि कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होता है। इसलिए एक दूसरे के बीच झगड़े, असहमति और संघर्ष हमेशा चलता ही रहता है। लेकिन आप अपने झगड़े को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, आप निश्चित रूप से इसे बेहतर तरीके से हल करने की कोशिश कर सकते हैं।

अच्‍छे रिश्‍ते में आपको विवादों का निपटारा करना भी आना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक
अच्‍छे रिश्‍ते में आपको विवादों का निपटारा करना भी आना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक

यदि आप ईमानदारी और विनम्रता से अपने मतभेदों पर खुलकर बातचीत और चर्चा करते हैं। तो आप अपने रिश्‍ते के प्रति बहुत ईमानदार हैं। साथ ही रिश्‍ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप दोनों में ही एक-दूसरे के प्रति लचीलापन और सकारात्‍मकता हो।

यह भी पढ़ें – चाहें जैसे भी हों हालात, इन 5 बातों के लिए आपको कभी नहीं महसूस होना चाहिए गिल्‍ट

 

  • 83
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख