लॉग इन

क्या आप भी सोते समय हंसती या मुस्कुराती हैं, तो जानिए क्या है इसकी वजह

किसी बच्चे को सोते हुए मुस्कुराते देखना बड़ा क्यूट लगता है। पर क्या आप जानती हैं कि बड़े भी कभी-कभी सोते हुए मुस्कुराते हैं।
यह प्रमाणित है कि यदि आप 7 से 8 घंटों की अच्छी वजन घटाने में मदद करती है। चित्र-शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 2 Aug 2021, 15:30 pm IST
ऐप खोलें

क्या आपने कभी किसी बच्चे को सोते समय मुस्कुराते देखा है? पर क्या आप जानती हैं कि आप भी कभी-कभी सोते हुए मुस्कुरा रही होती हैं! क्या कभी ऐसा हुआ है कि सुबह उठने पर आपके परिवार के लोग आपको बताएं कि आप रात में हंस रहीं थीं। मगर आपको इस बारे में कुछ भी याद न आए? खैर ऐसा बहुतों के साथ होता है, आप अकेली नहीं हैं। पर अगर आप इस खूबसूरत हरकत का कारण अब तक नहीं खोज पाईं हैं, तो हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं। आइए बात करते हैं आज इसी खूबसूरत हरकत के बारे में।

क्या है सोते समय हंसने या मुस्कुराने की वजह 

मैक्स हॉस्पिटल, न्यूरोसाइंसेज कंसलटेंट प्रिंसिपल डॉ शैलेश जैन का कहना है कि बहुत से केसों में जब आप सोते समय हंसती हैं तो यह किसी अजीब या फनी सपने के कारण होता है। रैंडम आई मूवमेंट स्लीप में आप गहराई से सोती हैं और यह आपके सोने की गहराई की अंतिम स्टेज होती है।

इसी दौरान आपको सपने आते हैं। इस दौरान आपका शरीर एक प्रकार से निष्क्रिय होता है और आपको कुछ महसूस नहीं होता। अधिकतर समय में हंसाना आधी रात के बाद ही देखने को मिलता है और यह रोजाना नहीं होता है बल्कि कभी कभी ही आप नींद में हंसती हैं। यह स्थिति पूरी तरह से सामान्य होती है।

अपने मस्तिष्‍क को अपनी प्राथमिकताएं समझने में मदद कीजिए। चित्र: शटरस्‍टॉक

यहां जानते हैं नींद में हंसने के कुछ कारण

1 अजीब सपने के कारण  : 

बहुत से केसों में जब आप सोते हुए हंसती हैं, तो उसके साथ-साथ कुछ और हरकतें भी करने लगती हैं। और आप इस बारे में बिल्कुल नहीं जान पातीं। यह असल में किसी अजीब, फनी या डरावने सपने के कारण भी हो सकता है। यह स्थिति कई बार किसी हेल्थ कंडीशन का भी संकेत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मास्क पहनने में क्या आपको भी संकोच या शर्म महसूस होती है? तो जानिए इसे कैसे छोड़ना है

2 REM स्लीप बिहेवियर डिसऑर्डर 

हम जानते हैं कि REM नींद की सबसे गहरी स्टेज होती है। इस दौरान आपकी मसल्स एटोनिया होती है। लेकिन इस डिसऑर्डर के दौरान आपको मसल्स एटोनिया महसूस नहीं होता। इस कारण आप अपने सपनों के कारण कुछ फिजिकल गतिविधि करती हैं। जैसे आप हंस सकती हैं और कई बार यह थोड़ा वाइल्ड भी हो जाता है जो समय के साथ गम्भीर भी हो सकता है।

चैन की नींद सोना आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

3 न्यूरोलॉजिकल स्थिति 

बहुत ही कम केसों में आपका नींद में हंसना किसी न्यूरोलॉजिकल स्थिति से जुड़ा हुआ होता है। जिन लोगों को पार्किनसन जैसी बीमारी होती है उनके साथ ऐसा अधिक होता है। कुछ अन्य स्थिति जैसे हाइपो थेलेमिक हराटोम के कारण भी आप नींद के दौरान हंस सकती हैं। इसका कोई फिक्स समय नहीं होता और इसकी अवधि भी 10 से 20 सेकंड तक हो सकती है।

तो यह थे कुछ कारण जिनकी वजह से आप नींद में सोते हुए हंस सकती हैं और यह पूरी तरह से नॉर्मल है। बच्चों में भी सोते समय हंसने की स्थिति देखी जाती है और बड़ों के मुकाबले बच्चों में यह अधिक होता है। लेकिन अभी तक डॉक्टर यह जान नहीं पाए हैं कि बच्चों में इसका सही कारण क्या है।

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख