scorecardresearch

मानसिक और शारीरिक तनाव दूर करने में मदद कर सकती है साइक्लिंग, जानिए इसके और भी कई फायदे

फिट और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत है। इसलिए हम बता रहें हैं कि कैसे साइक्लिंग आपकी मदद कर सकता है।
Updated On: 27 Oct 2023, 06:02 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
cycle chalana hai faydemand
साइकिल चलना है फायदेमंद। चित्र:शटरस्टॉक

नियमित शारीरिक गतिविधि आपको मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। नियमित रूप से साइकिल चलाना एक गतिहीन जीवन शैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।

साइकिल चलाना एक स्वस्थ, लो इंटेंसिटी वाला व्यायाम है जिसका आनंद छोटे बच्चों से लेकर बड़े वयस्कों तक सभी उम्र के लोग उठा सकते हैं। यह मज़ेदार, सस्ता और पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। उसमें भी अगर आप सर्दियों के मौसम में साइकिल चलाने के माध्यम से प्रकृति के साथ जुड़ते हैं, तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसके साथ ही जानिए नियमित रूप से साइकिल चलाने के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभ।

सर्दियों में साइकिल चलाना है फायदेमंद 

साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार हो सकता है, और कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने की संभावना कम हो सकती है।

Cycling aapke weight loss mein madad karta hai
साइकिलिंग आपके वजन को कम करता है। चित्र : शटरस्टॉक

1. मोटापा और वजन नियंत्रण 

वजन को नियंत्रित करने या कम करने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा तरीका है, क्योंकि यह आपकी चयापचय क्षमता को बढ़ाता है, मांसपेशियों का निर्माण करता है और शरीर की चर्बी को जलाता है। यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो साइकिल चलाना एक स्वस्थ खाने की योजना के साथ जोड़ा जाना चाहिए। 

शोध बताते हैं कि आपको व्यायाम के माध्यम से एक सप्ताह में लगभग 2,000 कैलोरी बर्न करना चाहिए। स्थिर साइकिल चलाने से प्रति घंटे लगभग 300 कैलोरी बर्न होती है। ब्रिटिश शोध से पता चलता है कि हर दिन आधे घंटे की साइकिल की सवारी से एक वर्ष में लगभग पांच किलोग्राम वसा कम किया जा सकता है।

2. हृदय रोग से राहत 

हृदय रोगों में स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप और दिल का दौरा शामिल हैं। नियमित साइकिल चलाना आपके हृदय, फेफड़े और सर्कुलेशन को उत्तेजित और बेहतर बनाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

साइकिल चलाने से आपके हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपके रक्त में वसा का स्तर कम होता है। शोध से यह भी पता चलता है कि जो लोग साइकिल से काम करने जाते हैं, उनमें कार यात्रियों की तुलना में प्रदूषण का दो से तीन गुना कम जोखिम होता है। इसलिए उनके फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। 14 वर्षों तक किए गए एक डेनिश अध्ययन में पाया गया कि 20 से 93 वर्ष की आयु के 30,000 लोगों में नियमित साइकिल चलाने के कारण हृदय रोग का जोखिम कम हुआ है। 

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

3. कैंसर से लड़ने में मदद करे 

कई शोधकर्ताओं ने व्यायाम और कैंसर, विशेष रूप से कोलन  (colon cancer) और स्तन कैंसर (breast cancer) के बीच संबंधों का अध्ययन किया है। शोध से पता चला है कि यदि आप साइकिल चलाते हैं, तो आंत्र कैंसर की संभावना कम हो जाती है। कुछ सबूत बताते हैं कि नियमित साइकिल चलाने से स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।

4. मधुमेह और साइकिल चलाना

टाइप 2 मधुमेह (Type 2 diabetes) की दर बढ़ रही है और यह एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता का विषय है। शारीरिक गतिविधि की कमी लोगों में इस स्थिति को विकसित करने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। फ़िनलैंड में बड़े पैमाने पर किए गए शोध में पाया गया कि जो लोग प्रतिदिन 30 मिनट से अधिक साइकिल चलाते हैं उनमें मधुमेह होने का जोखिम 40 प्रतिशत कम होता है।

Arthritis ke liye cycling best exercise hai
अगर आपको आर्थ्राइटिस है तो साइकिल चलाना एक आदर्श व्यायाम है। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. हड्डी की चोट एवं गठिया से आराम 

साइकिल चलाने से ताकत, संतुलन और समन्वय में सुधार होता है। यह गिरने और फ्रैक्चर को रोकने में भी मदद कर सकता है। यदि आपको ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis) है तो साइकिल चलाना व्यायाम का एक आदर्श रूप है, क्योंकि यह कम प्रभाव वाला व्यायाम है जो जोड़ों पर थोड़ा तनाव डालता है।

साइकिल चलाना विशेष रूप से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी को पतला करने वाली बीमारी) में मदद नहीं करता है क्योंकि यह वजन बढ़ाने वाला व्यायाम नहीं है।

6. मानसिक बीमारी को करे दूर 

नियमित रूप से साइकिल चलाने से मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति जैसे अवसाद (depression), तनाव (stress) और चिंता को कम किया जा सकता है। यह व्यायाम के प्रभावों के कारण और साइकिल की सवारी करने वाले आनंद के कारण हो सकता है।

तो लेडीज, अगर सर्दियों में कोई अन्य एक्सरसाइज करने में आलस आए, तो अपने साइकिल उठायें और दूर सैर पर निकाल जाएं।

यह भी पढ़ें: आपकी हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी फायदेमंद है योग, जानिए इन योगासन के बारे में

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख