अपने एक्स के पास वापस लौटना, इन 6 कारणों से आपकी मेंटल हेल्थ के लिए हो सकता है खतरनाक

निश्चित ही आप उनके साथ बिताए खूबसूरत लम्‍हों को बहुत याद करती होंगी, पर एक टूटे हुए रिश्‍ते में वापस लौटने की ख्‍वाहिश आपकी मेंटल हेल्‍थ को चोटिल कर सकती है।
किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उसके सही और गलत दोनों पक्षों के बारे में सोच लेना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक
किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उसके सही और गलत दोनों पक्षों के बारे में सोच लेना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 12 Oct 2023, 17:37 pm IST
  • 73

ब्रेक अप के ठीक बाद का समय आपके लिए काफी कठिन हो सकता है। खासकर तब, जब आपने अपने अलग होने का रास्ता गलत तरीके से चुना है। समय के साथ चीजें बेहतर होती जाती हैं और आप भावनात्मक रूप से ठीक होने लगती हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने पूर्व साथी (former partner) के साथ बिताए हुए समय और यादों को याद नहीं करेंगी। कई बार इस तरह के विचार आपको अपने ब्रेक अप के निर्णय पर संदेह करने पर मजबूर कर देते हैं।

इन यादों और भावनाओं को उनके साथ जोड़ना, और इस तरह का अनुभव करना बहुत ही आम बात है। इसलिए आपको ऐसे कई जोड़े मिलेंगे जो ब्रेक अप के बाद भी एक-दूसरे के पास वापस आ जाते हैं। लेकिन उसके बाद क्या होता है? वह एक ही तरह की गलतियों, व्यवहार और पैटर्न को दोहराते हैं, जिसके चलते वह एक-दूसरे को काफी दुख पहुंचाते हैं।

ऐसे में अपने एक्स (Ex) के पास वापस जाना निश्चित रूप से ही उचित कदम नहीं है। क्योंकि यह आपको भावनात्मक रूप से लंबा आघात (prolonging emotional trauma) पहुंचा सकता है।

हम आपको 6 ऐसे कारण बता रहे हैं, जिससे आपको अपनी मेंटल हेल्थ के लिए अपने एक्स (Ex) के पास वापस जाने से बचना चाहिए।

1. आप एक समझौते की तरह रह रही होंगी

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर ब्रेकअप की शुरुआत किसने की। बल्कि बात यह है कि ब्रेकअप हुआ। यह इसलिए हुआ क्योंकि आप दोनों एक-दूसरे के साथ सहज नहीं रह गए थे। आपको ऐसा लग सकता है कि ऐसा करने का कोई फायदा नहीं है, और आप इससे बेहतर की हकदार हैं।

यह आपके लिए सिर्फ एक समझौता भी हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
यह आपके लिए सिर्फ एक समझौता भी हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

तो ऐसे में आप अपने एक्स के पास जाने और सबकुछ ठीक करने का एक स्पष्ट मामला होगा। ऐसे में आप अपने आप को उस खुशी और मानसिक शांति से खुद को वंचित करेंगी जिसकी आप हकदार हैं।

2. कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं

किसी भी इंसान का मूल स्वभाव रातों रात नहीं बदलता। अगर आप कोई भी बदलाव देखती हैं, तो उसके लिए आपको खुद को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। यह आपको वापस उसी व्‍यूह में धकेल सकता है। तो ऐसे में खुद यह पूछना जरूरी है कि यह परिवर्तन तब क्यों नहीं हुआ जब आप दोनों एक साथ थे। यह आपके लिए चीजों को आसान बनाने में आपकी मदद करेगा।

3. यह अपमानजनक हो सकता है

कल्पना करें कि आप अपने एक्स के साथ वापस जा रही हैं। लेकिन अब क्या? इसका परिणाम यह हो सकता है कि आपका साथी आपको वापस ले जा रहा है, वह आपको पूरी तरह से जानते हुए, और सब कुछ अच्छे से जानने के बाद भी, आपको उसी भावनात्मक संकट में डालते हैं कि आप उनके पास वापस आ जाएंगी। यह स्पष्ट रूप से भावनात्मक शोषण का एक रूप है जिसे आपको अपने जीवन से हटाने की आवश्यकता है।

4. बार-बार वही गलतियां दोहरा सकती हैं

आपने लोगों को अक्सर ब्रेकअप करते हुए देखा होगा, साथ ही फिर से एक साथ होते देखा होगा, और उसके बाद फिर से अलग होते हुए देखा होगा। या शायद आप खुद भी इस साइकल का हिस्सा रहीं हों। उन्हीं गलतियों को बार-बार दोहराने और इस साइकल का हिस्‍सा बनना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाएगा।

आपको उन्‍हीं गलतियों का फि‍र से सामना करना पड़ सकता है। चित्र: शटरस्टॉक
आपको उन्‍हीं गलतियों का फि‍र से सामना करना पड़ सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

5. यह भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है

जब चीजें जटिल होती हैं तो उस दौरान अपने एक्स के साथ वापस आना आपको एक टास्क की तरह लग सकता है, जो आपको भावनात्मक रूप से और निचोड़ देगा। चीजों को बेहतर बनाने के लिए आप इस बार अतिरिक्त भावनात्मक प्रयास करने की कोशिश कर सकती हैं। अपने समय और ऊर्जा को खर्च करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी हो सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

6. उलझे हुए मसले फि‍र से शुरू हो सकते हैं

आपने किसी कारण की वजह से ब्रेक अप किया। अपने आप से पूछें कि क्या ठीक से हल करने या सुलझाने की कोशिश की गई थी। अगर आपका जवाब न है, तो यह अधिक संभावना है कि यह आपके एक्स के साथ समीकरण (equation) का एक हिस्सा होगा। अपने आप को इस परेशानी से दूर करें, खासकर अगर आपका एक्स समस्या को हल करने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें – <a title="अक्सर रात में उदास महसूस करने लगती हैं, इन 5 टिप्‍स से पाएं नाइट टाइम डिप्रेशन से छुटकारा ” href=”https://www.healthshots.com/hindi/mind/mental-health/often-feel-depressed-at-night-get-rid-of-night-time-depression-with-these-5/”>अक्सर रात में उदास महसूस करने लगती हैं, इन 5 टिप्‍स से पाएं नाइट टाइम डिप्रेशन से छुटकारा 

  • 73
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख