2021 में खुश रहना चाहती हैंं, तो आज ही अपने आप से करें ये 5 वादे

नया साल अपने साथ में नए लक्ष्यों और वादों को लेकर आया है। ऐसे में आपकी खुशी को अधिकतम करने वाली चीजों से बेहतर और क्या हो सकता है? हमारे पास ऐसे 5 वादों की लिस्ट है, जो 2021 में आपके जीवन को अधिक खुशहाल बनाने में मदद करेंगे।
naye saal me apnaye yeh badlav
नए साल में खुश रहने के लिए आप खुद में करें यह बदलाव । चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 29 Dec 2020, 16:42 pm IST
  • 90

नए साल की शुरुआत बस होने ही वाली है और यह आपके जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित करने का सही समय है। नए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत प्रेरणादायक होता है। यह आपको सकारात्मकता से भर देता है! यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आपके लक्ष्य व्यवसाय या उपलब्धि-संबंधी नहीं होने चाहिए, आपके व्यक्तिगत लक्ष्य भी हो सकते हैं।

वे उस यात्रा को दर्शाते हैं जिसे आप शुरू करने जा रहे हैं, और जिसका मार्ग बहुत आसान नहीं हो सकता। आप हमेशा अपनी खुशी को बाकी चीजों से ऊपर रखने का विकल्प चुन सकती हैं।

हम आपके साथ उन सुझावों की लिस्ट साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप आने वाले वर्ष में अपनी खुशियों को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।

1. सेल्फ केयर को प्राथमिकता दें

आपको अपनी आवश्यकताओं को सबसे ऊपर रखना होगा। हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। आप जो कुछ भी अपने जीवन के साथ करते हैं, इसके लिए आपको अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन चीजों को करें जिनसे आपको खुशी मिलती है।

खुद को उन लोगों के बीच में रखें, जो आपका समर्थन करते हैं और कभी भी अपनी आवश्यकताओं के लिए गिल्‍ट महसूस नहीं करते। यह सूची में सबसे महत्वपूर्ण वादा है। यह वास्तव में आपको खुश रखने में मदद करेगा।

2. अकेले यात्रा के लिए कुछ समय निकालें

अगर आपने पहले कभी अकेले यात्रा नहीं की है, तो यह आपको थोड़ा डरावना लग सकता है। लेकिन यह बेहद कारगर है। जब आप अकेले यात्रा करती हैं, तो यह आपको आत्‍मनिर्भर होने की पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करता है। यह वह कार्यक्रम है, जिसे आप खुद बनाते हैं और इसके नियम भी खुद निर्धारित करते हैं।

अकेले यात्रा करना आपको आत्‍मनिर्भर बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
अकेले यात्रा करना आपको आत्‍मनिर्भर बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जिससे आपको अपनी पसंद और नापसंद का पता लगाने का मौका मिलता है। अकेले यात्रा करना आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालता है, यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन यह आपके जीवन में परिवर्तन भी ला सकता है।

3. अपने रिलेशनशिप स्‍टेटस को स्‍वीकार करें

आप सिंगल हो सकती हैं, या आप एक प्रतिबद्ध रिश्ते में भी हो सकती हैं। लेकिन यह जो भी है उसे आपको पूरी तरह से गले लगाने की जरूरत है। याद रखें आपको खुश करने के लिए किसी व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपकी अभी शादी नहीं हुई है, तो इसका लाभ उठाएं। चीजों को करने की स्वतंत्रता का आनंद लें, जिस तरह से आप चाहती हैं।

अगर आप किसी के साथ रिश्‍ते में हैं, उन्हें गले लगाएं और अपने समीकरण का आनंद लें। अपने रिश्ते की स्थिति को लेकर कभी भी अधूरापन महसूस न करें। जो आपके पास है, उससे हमेशा खुश रहें।

4. खुद के प्रति ईमानदार रहें

कभी-कभी आपकी भावनाएं बहुत प्रबल हो सकती हैं। लेकिन आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ समय जरूर निकालें, अगर आप वास्तव में खुश हैं। क्या आप चीजों को उस तरह से करना चाहती हैं जिस तरह आप अभी कर रही हैं या आप अपने जीवन के तरीके से नफरत करती हैं?

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
खुद को प्राथमिकता दें। चित्र: शटरस्‍टॉक
खुद को प्राथमिकता दें। चित्र: शटरस्‍टॉक

आप जो चाहती हैं उस पर चिंतन करना और फिर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए बहुत ईमानदारी की आवश्यकता होती है। लेकिन याद रखें आपको खुश रहने के लिए ऐसा करना होगा। यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन जब तक आप यह नहीं जानते कि आप कैसा महसूस करती हैं, आप वास्तव में प्रगति नहीं कर सकती।

5. मदद लेने से न शर्माएं

आखिरी लेकिन जरूरी बात, मदद मांगने से कभी न शर्माएं। मदद मांगने में आपको कभी भी शर्म या कमजोरी महसूस नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसका सामना करें। क्योंकि आप सुपरह्यूमन (अलौकिक) नहीं हो सकती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसमें सभी को सहायता की जरूरत होती है।

तो, अगली बार जब आप अभिभूत महसूस करें या आपको यह समझ न आ रहा हो कि चीजें कहां जा रही हैं, तो तुरंत किसी से पूछ लें। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। यकीन मानिए इससे अंत में आपको खुशी मिलेगी।

यह भी पढ़ें – खुश और संतुष्ट रहने के लिए टॉप सायकेट्रिस्‍ट से सीखें 2021 के लिए लक्ष्‍य निर्धारण का तरीका

  • 90
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख