इन दिनों महिलाओं के भीतर लिबिडो (सेक्स की इच्छा में कमी) की समस्या काफी तेजी से फैल रही है। महिलाओं में कामेच्छा (लिबिडो) की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। इस कमी के कई कारण हो सकते हैं। कम कामेच्छा का अर्थ है यौन संबंध बनाने की कमी या संभोग करने की रुचि समाप्त हो जाना।
लेकिन क्या आप जानते हैं शिलाजीत महिलाओं में लिबिडो (सेक्स में कमी) की समस्या को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। शिलाजीत को सेक्स पॉवर को बढ़ाने और उसे मेंटेंन करने के लिए वर्षों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। शिलाजीत के स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ हैं।
हम आपको बताते हैं कि कैसे शिलाजीत आपको तनावमुक्त कर फिर से अपने सेक्स जीवन को एन्जॉय करने के लिए तैयार कर सकती है।
पुरूषों के साथ ही महिलाओं में भी सेक्सुअल हेल्थ का कमजोर होना आम बात है। लेकिन शिलाजीत के सेवन से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इस संबंध में जर्नल ऑफ एथनोफार्मकोलोजी में एक प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार शिलाजीत का सेवन करने से महिलाओं में ओवुलेशन में सुधार आता है।
इस स्टडी में रिसर्च के दौरान मादा चूहों के ऊपर शिलाजीत का प्रयोग किया गया था। जिससे उनका ओवुलेशन पीरियड पांच दिनों से बढ़कर सात दिन तक हो गया। साथ ही शिलाजीत का सेवन करने से महिलाओं में कामेच्छा (लिबिडो) के साथ ही स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या भी दूर होती है। जिससे सेक्स करने की इच्छा में बढ़ोतरी होती है।
शिलाजीत का सेवन अल्जाइमर के रोग से बचाने में भी मददगार है। क्योंकि शिलाजीत में एक खास तरह का न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होता है। जो अल्जाइमर जैसे रोग से बचाने में लाभकारी होता है।
शिलाजीत हमारी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह मस्तिष्क में याद रखने की शक्ति को बढ़ाने का काम भी करता है।
एक रिसर्च में पाया गया है कि शिलाजीत के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम किया जा सकता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
शिलाजीत का सेवन महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी दूर करता है। महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी सेक्स संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शिलाजीत बहुत लाभकारी होता है।
शिलाजीत का सेवन वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार इसकी मात्रा ज्यादा होने पर इससे नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में शिलाजीत का लाभ उठाने के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। जिससे कि वह आपको शिलाजीत लेने का सही तरीका और सही मात्रा बता पाएं।
यह भी पढ़ें – एक्सपर्ट बता रहीं हैं क्यों आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है रैंडम या कैजुअल सेक्स
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।