लॉग इन

कंसीव करने में आपकी मदद कर सकती है एक्सरसाइज, जानिए कौन से व्यायाम होंगे आपके लिए मददगार

अगर आप भी इस बार बेबी प्लान कर रहीं हैं, तो अपनी प्लानिंग में कुछ खास एक्सरसाइज जरूर शामिल करें।
एक्सरसाइज आपकी फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करती है। चित्र ; शटरस्टॉक
ऐप खोलें

एक्सरसाइज़ करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह चुस्त -दुरुस्त और तंदुरुस्त रहने में आपकी मदद करती है। ये सब बातें आपने कई लोगों से कई बार सुनी होंगी। मगर क्या आपको यह पता है कि एक्सरसाइज आपको गर्भधारण (Conceive) करने में भी मदद कर सकती है? यानी आपकी प्रजनन क्षमता (Fertility) में सुधार कर सकती है?

चौंक गई न आप भी? हम जानते हैं कि आप इस तथ्य से अवगत नहीं होंगी! लेकिन यदि आप एक्सरसाइज़ करती हैं और प्रेगनेंट (Pregnant) होने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि एक्सरसाइज़ करना इन दिनों आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

व्यायाम और प्रजनन क्षमता

फिट रहना और सक्रिय रहना प्रजनन क्षमता बढ़ाने के सर्वोत्तम और सबसे सरल तरीकों में से एक है। फर्टिलिटी सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया (Fertility Society of Australia) के अनुसार जो महिलाएं नियमित, मध्यम गति के व्यायाम करती हैं, वे जल्दी गर्भवती हो जाती हैं। साथ ही, उनके इनफर्टाइल (Infertile) होने का जोखिम भी कम रहता है।

महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम। चित्र : शटरस्टॉक

तो चलिये विस्तार से जानते हैं कि एक्सरसाइज आपकी फर्टिलिटी को सुधारने में कैसे मदद करती है

अपनी गर्भावस्था के दौरान सक्रिय रहने से आपको स्वस्थ गर्भावस्था और प्रसव में मदद मिल सकती है। जिससे गर्भावधि मधुमेह और प्री-एक्लेमप्सिया जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है। यह आपके मूड को बढ़ावा देने और अवसाद (Depression) जैसी मानसिक स्वास्थ्य जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।

व्यायाम करने से आपको स्वस्थ बीएमआई (BMI) बनाए रखने में मदद मिलती है। यह वजन कम करने में मदद करता है, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

इससे एंडोर्फिन (Endorphin) रिलीज होता है, जो वास्तविक स्ट्रेस बस्टर हैं। एंडोर्फिन तनाव हार्मोन जैसे कोर्टिसोल के प्रभाव को कम करता है।

एक्सरसाइज़ से परिसंचरण और लचीलेपन (Flexibility) में सुधार होता है (विशेषकर श्रोणि क्षेत्र में)। व्यायाम करने से सर्कैडियन लय को वापस सामान्य स्थिति में लाने में मदद मिलती है और बेहतर नींद आती है।

तो आपके लिए कितना व्यायाम करना सही है?

आप मीडियम इंटेंसिटी (Medium Intensity) की कोई भी एक्सरसाइज चुन सकती हैं और इसे अपनी क्षमता अनुसार हर रोज 30 मिनट तक कर सकती हैं।

वॉकिंग आपकी फर्टीलिटी के लिए फायदेमंद है। चित्र:शटरस्टॉक

आपके लिए फायदेमंद होंगी ये एक्सरसाइज

ब्रीदिंग एक्सरसाइज: गहरी सांस लेने के व्यायाम विश्राम को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और शरीर में परिसंचरण और वायु प्रवाह में सुधार करते हैं।

वॉकिंग : चलना सबसे सरल, लेकिन सबसे प्रभावी व्यायाम माना जाता है। सिर्फ 10 मिनट के लिए चलना भी मायने रखता है।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम: विशेष व्यायाम जैसे पेल्विक ब्रिज, स्पाइनल एक्सटेंशन एक्सरसाइज, बटरफ्लाई ब्रिज, फुल स्क्वैट्स, बैक रोल, घुटने से छाती तक कुछ ऐसे व्यायाम हैं जो प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

कंसीव करने की सोच रही हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

आईवीएफ (IVF), आईयूआई (IUI) साइकल के बीच व्यायाम से बचें। गर्भ धारण करने की कोशिश करते समय उच्च तीव्रता वाले वर्कआउट से बचना चाहिए।

शारीरिक गतिविधि न करने से कोई भी शारीरिक गतिविधि बेहतर है।

प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करने का लक्ष्य रखें।

प्रेरित रहने के लिए यदि आप कर सकते हैं, तो अपने साथी के साथ व्यायाम करना चुनें।

आपके रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने के लिए कार्डियो व्यायाम एक बेहतर विकल्प है।

अंत में बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ न करें!!

यह भी पढ़ें : यहां हैं वो 3 एक्सरसाइज, जो आपके घुटनों पर दबाव डाले बिना वेट लॉस में मदद करेंगी

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख