scorecardresearch

‘अबॉर्शन के बाद कब सेक्स करना है सुरक्षित?’ अगर आपके मन में भी है ये सवाल, तो जानिए इसका जवाब

अबॉर्शन कोई मजाक नहीं है! यह जटिल बदलाव आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रभावित करता है। ऐसे में दोबारा सेक्स करने का सही समय जानना जरूरी है।
Published On: 24 Feb 2022, 08:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
foreplay
फोरप्ले है जरुरी। चित्र:शटरस्टॉक

यदि आपका गर्भपात हुआ है, तो आप सोच रहे होंगे कि गर्भपात के बाद दोबारा सेक्स करने से पहले कितना इंतजार करना चाहिए। यह आपके या आपके पार्टनर के मन में आने वाला एक आम सवाल है, जिसके बारे में आप अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से पूछ सकते हैं। हालांकि, अबॉर्शन के बाद के कुछ दिन महिलाओं के लिए बहुत नाजुक होते हैं। ऐसे समय उन्हे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है, जिसे आप पोस्ट अबॉर्शन केयर भी कह सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भपात के बाद आपका शरीर दोबारा स्बंध बनाने के लिए कब तैयार होता है? यदि आप इससे अनजान हैं और आपने गलत समय पर सेक्स करना शुरू कर दिया, तो यह खतरनाक हो सकता है।

गर्भपात के बाद सेक्स करने के लिए कितना इंतजार करना चाहिए?

अबॉर्शन के बाद, आप आमतौर पर तैयार महसूस करते ही सेक्स कर सकती हैं। लेकिन आप कुछ असुविधा महसूस कर सकते हैं और एक या दो सप्ताह के लिए योनि से रक्तस्राव हो सकता है। इसलिए आपको फिर से सेक्स करने से पहले इसके रुकने तक इंतजार करना चाहिए। कई स्त्री रोग विशेषज्ञ अबॉर्शन के बाद सेक्स करने का सही समय महिला की इच्छा और भावना पर छोड़ देती हैं।

Abortion ke kuch hafte baad tak intejaar kare
गर्भपात के कुछ हफ्ते बाद तक इंतजार करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

यह समय व्यक्ति पर निर्भर करता है। कुछ महिलाएं गर्भपात के कुछ दिन बाद संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं। वहीं कुछ औरतों को महीनों लग सकता है। हालांकि, आपको कम से कम 2 हफ्ते के बाद ही दुबारा सेक्स करना चाहिए या जब किसी भी तरह की वेजाइनल ब्लीडिंग बंद होने पर।

आप जो भी निर्णय लें, यह सुनिश्चित करें कि आप और आपका पार्टनर दोनों सहज महसूस कर रहें हैं। अपने साथी से इस बारे में बात करना एक अच्छा विचार है।

अगर गर्भपात के बाद सेक्स करते समय आपको दर्द होता है, तो अपने डॉक्टर से बात करें।

अबॉर्शन के तुरंत बाद सेक्स करने के दुष्प्रभाव

ऐसा करना आपकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसमें शामिल है:

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
  1. सेक्स करते समय बहुत दर्द होना
  2. अनचाही प्रेगनेंसी का जोखिम
  3. वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा
  4. योनि से अधिक रक्तस्राव होना
Puri tarah bleeding rukne ke baad hi sex kare
पूरी तरह ब्लीडिंग रुकने के बाद ही सेक्स करें। चित्र : शटरस्टॉक

जानिए पोस्ट अबॉर्शन केयर में क्या करना चाहिए

  1. आपके गर्भपात के बाद, आपका डॉक्टर या क्लिनिक आपको विशिष्ट देखभाल के बाद के निर्देश प्रदान करेगा। कभी-कभी यह दुष्प्रभावों को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं होता है।
  2. गर्भपात के बाद दुष्प्रभावों को कम करने और अपने आराम को बढ़ाने के लिए, आप यह कर सकते हैं:
  3. हीटिंग पैड का प्रयोग करें, जो क्रैंप्स को कम कर सकते हैं।
  4. हाइड्रेटेड रहें, खासकर यदि आप उल्टी या दस्त का अनुभव कर रहे हैं।
  5. एक सपोर्ट सिस्टम रखें, क्योंकि कुछ महिलाओं को हार्मोन में भारी बदलाव से भावनात्मक बदलाव का अनुभव होता है।
  6. यदि संभव हो, तो एक या दो दिन रुकने की योजना बनाएं, ताकि आप आराम कर सकें और अपने घर में आराम से ठीक हो सकें।
  7. ऐंठन और दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर से प्रेस्क्राइब्ड दवा लें।
  8. क्रैंप वाली जगह पर अपने पेट की मालिश करें।
  9. ब्रेस्ट की कोमलता को दूर करने के लिए टाइट फिटिंग वाली ब्रा पहनें।

यह भी पढ़ें: बैक टू नॉर्मल में वेजाइनल इंफेक्शन से बचना है, तो इन टॉयलेट हाइजीन टिप्स को फिर से याद करें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख