scorecardresearch

हमने गायनोकॉलोजिस्ट से जाने प्रेगनेंसी के बाद सेक्स से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब

क्या आपके दिमाग में भी प्रेगनेंसी के बाद सेक्स से जुड़े सवाल हैं, जिन्हें आप किसी से पूछ नहीं पा रहीं? चिंता न करें, हम देंगे आपके सभी सवालों के जवाब।
Updated On: 10 Dec 2020, 02:11 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सेक्स के दौरान या उसके बाद बहुत दर्द होता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर आपको लगता है कि प्रेगनेंसी का सफर सिर्फ उन नौ महीनों तक ही सीमित है और बच्चे के आने के बाद आपकी लाइफ पहले जैसी हो जाएगी, तो आप गलत हैं। आपके जीवन में बदलाव तो अभी शुरू हुए हैं।

पहली बार मां बनने पर महिलाओं को नहीं पता होता कि प्रेग्नें प्रेगनेंसी बाद उनके शरीर में बहुत से बदलाव आएंगे, जिनमें से कुछ परमानेंट होते हैं। जैसे आपको बच्चे के आने के बाद पुराने नॉर्मल जीवन में लौटने में समय लगता है, उसी तरह आपकी सेक्स लाइफ को भी पटरी पर आने में समय लगता है।

आपके सभी सवालों का जवाब पाने के लिये हम गए डॉ संदीप चड्ढा के पास। डॉ चड्ढा नोएडा के मदरहुड अस्पताल में ऑब्सटेट्रिशन और गायनोकॉलोजिस्ट हैं।

डिलीवरी के कितने समय बाद सेक्स करना चाहिए?

चाहे आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई हो या C-सेक्शन, डॉ चड्ढा बताते हैं कि सेक्स करने के लिए कम से कम 6 हफ्ते रुकें। डिलीवरी कोई छोटी बात नहीं है, आपके शरीर को हील होने का समय चाहिए। पोस्टपार्टम ब्लीडिंग और आपके टांके सुरक्षित हैं या नहीं, इस तरह की सारी जानकारी अपनी गायनोकॉलोजिस्ट से हासिल कर लें।

डॉ चड्ढा बताते हैं, “डिलीवरी के बाद जब ब्लीडिंग रुक जाती है, टांके भर जाते हैं तब शरीर रिकवर करना शुरू कर देता है। इस दौरान आपकी सर्विक्स भी बन्द हो जाती है। अगर आप 6 हफ्ते से पहले ही सेक्स करती हैं, खासकर दो हफ्ते के अंदर, तो आपको पोस्टपार्टम हैमरेज हो सकता है।”

सेक्स लाइफ में किन बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए?

अगर आप मानकर चल रही हैं कि प्रेगनेंसी के बाद सेक्स होता ही नहीं है, तो ऐसी बात नहीं है। बस चीजें वापस नॉर्मल होने में समय लगेगा। यही नहीं जब आप शारीरिक संबंध बनाएंगी तो कुछ बदलाव होंगे, जिनके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

बस थोड़ी सी सावधानी जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

1. आपके ब्रेस्ट बहुत नाजुक होंगे, और सेक्स के दौरान इन्‍हें कष्ट हो सकता है।
2. अगर नॉर्मल डिलीवरी हुई है, तो आप यह जान लें कि वेजाइना को हील होने में समय लगता है। इसलिए सेक्स पहले की तरह महसूस नहीं होगा। इसमें निराशा की कोई बात नहीं है।
3. आपको अपने शरीर के प्रति अलगाव महसूस हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान हुए वेट गेन के कारण आपको बॉडी इमेज को लेकर समस्या हो सकती है।
4. अगर आप पहली बार मां बनी हैं, तो जान लें कि आपको ज्यादा थकान महसूस होगी।
लेकिन इन तमाम नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। आपने एक नया जीवन दिया है और यह गौरव की बात है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

स्वस्थ सेक्स लाइफ के लिए क्या करना चाहिए?

” प्रेगनेंसी के बाद सेक्स अलग होता है इसमें कोई संदेह नहीं, लेकिन यह अलग खराब हो ऐसा जरूरी नहीं”, कहते हैं डॉ चड्ढा। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और बताएं कि आपको क्या समस्या हो रही है। आपको क्या पसन्द है और क्या नहीं, यह उनके लिए जानना जरूरी है।
आप यह कर सकती हैं-

1. अपने अनुसार समय लें

शुरुआत में आपका शरीर शारीरिक संबंध में उत्साह के लिए तैयार नहीं होगा, और जरूरी भी नहीं है। आप अपना समय लें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

2. फोरप्ले को समय दें

यह तो आप जानती होंगी कि ज्यादा फोरप्ले का अर्थ है कम दर्द। यह आपकी वेजाइना को सेक्स के लिए तैयार करता है।

3. ल्यूब का प्रयोग करने में शर्माएं नहीं

आपके हॉर्मोन्स अभी पूरी तरह संतुलित नहीं होते हैं, इसलिए आप ल्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। ल्यूब खरीदते वक्त वाटर बेस्ड ल्यूब खरीदें क्योंकि आयल बेस्ड ल्यूब कंडोम को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको भी इर्रिटेशन हो सकती है।

हो सकता है अब आपको ल्‍यूब की जरूरत पड़े। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. केगल एक्सरसाइज करें

केगल एक्सरसाइज वेजाइना को टाइट करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है, खासकर पोस्टपार्टम रिकवरी के लिए। यह पेल्विक फ्लोर मसल्स को फिर से बनाती है और डिलीवरी के बाद होने वाली कई समस्याओं को दूर करती है। इस एक्सरसाइज से आपको सेक्स ज्यादा बेहतर अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें – क्या वेजाइना को टाइट किया जा सकता हैं? गायनोकॉलोजिस्ट से जानते हैं इसका सही जवाब

बच्चे होने का मतलब यह नहीं है कि आप दोनों सेक्स नहीं कर सकते, बस एक-दूसरे को समय दीजिये। यह आपको पता होना चाहिए कि सेक्स अंततः आप दोनों के प्यार को जाहिर करने का तरीका ही है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख