पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पार्टनर के गले लगना और डार्क चॉकलेट खाना हैं पीरियड क्रैम्प्स कम करने के आसान तरीके, डॉ क्यूटरस बता रही हैं कैसे

पीरियड्स में हर बार दवाइयां लेने से शरीर पर कुछ प्रकार के दुष्प्रभाव नजर आ सकते हैं। पर दर्द पर नियंत्रण पाना भी जरूरी है। आपको बताएं कि दवाइयों के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो दर्द पर नियंत्रण पाने में आपकी मदद कर सकती हैं।
Published On: 8 Apr 2025, 07:52 pm IST
पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में दर्द होने की समस्या होती है, जिसपर नियंत्रण पाया जा सकता है. चित्र : अडॉबीस्टॉक

क्या आपको भी पीरियड में असहनीय क्रैंप्स का अनुभव होता है? जिसकी वजह से आपकी पूरी दिनचर्या अस्त व्यक्त हो जाती है? ऐसे में हर बार दवाइयां लेने से शरीर पर कुछ प्रकार के दुष्प्रभाव नजर आ सकते हैं। पर दर्द पर नियंत्रण पाना भी जरूरी है। आपको बताएं कि दवाइयों के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो दर्द पर नियंत्रण पाने में आपकी मदद कर सकती हैं (How to reduce period cramps)। MBBS, MSc, FRSPH डॉ. तान्या जो सोशल मीडिया पर डॉ. क्यूटरस के नाम से फेमस हैं, इन्होंने कई ऐसे नेचुरल टिप्स दिए हैं, जिनकी मदद से आप अपने पीरियड क्रैंप्स को नियंत्रित कर सकती हैं। ये सभी टिप्स साइंस द्वारा अप्रूव्ड हैं, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए (How to reduce period cramps)।

जानिए पीरियड क्रैंप्स पर नियंत्रण पाने के टिप्स (How to reduce period cramps):

1. डार्क चॉकलेट और केला

इन सुपरफूड्स में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम और कई महत्वपूर्ण मिनरल्स मौजूद होते हैं। मैग्नीशियम वो मिनरल है, जो पीरियड क्रैंप्स को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इनमें मूड को बेहतर करने की क्षमता होती है, जिससे दर्द के दौरान आपको चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता। दर्द महसूस होने पर डार्क चॉकलेट खाएं साथ में केला भी खाएं।

पीरियड में कडल करने से दर्द कम होता है. चित्र : शटरस्टॉक

2. कडलिंग

कडल करने से बॉडी में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जिसे फील गुड हार्मोन भी कहा जाता है। ये आपको बेहतर महसूस करने में मदद करता है। साथ ही साथ इससे आपको आराम प्राप्त होता है। पीरियड के दौरान कडल करने से निकले वाला ऑक्सीटोसिन शरीर को रिलैक्स महसूस करने में मदद करता है और पेट दर्द यहां तक कि कमर और पैरों के दर्द से भी राहत प्राप्त करने में मदद मिलती है।

3. ऑर्गेज्म

ये आपके लिए काफी सरप्राइजिंग हो सकता है, पर ये सच है कि ऑर्गेज्म पीरियड क्रैंप को कम कर सकता है। ऑर्गेज्म आते ही पेल्विस में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे पीरियड क्रैंप से राहत प्राप्त होती है। वहीं यह बॉडी में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन जैसे हारमोंस रिलीज करता है, जो नेचुरल पेनकिलर्स की तरह काम करते हैं। इससे दर्द कम होता है, और आपको बेहतर महसूस करने में मदद मिलती है।

4. हीट अप्लाई करें

हीट अप्लाई करने से आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचता है। अपने पेट एवं पीठ पर हीट अपलाई करें जिससे दर्द से राहत प्राप्त होगी। हीट पैड से सिकाई करें या गर्म पानी से नहाएं, ये दोनों पीरियड के दर्द से राहत पाने में आपकी मदद करेंगी। पीरियड्स में अपने आसपास हीटिंग पैड जरूर रखें, ताकि आप आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल कर सकें।

दर्द कम करती हैं अदरक की एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी। चित्र : अडॉबीस्टॉक

5. आयुर्वेदिक हर्ब्स

दालचीनी और अदरक जैसे हर्ब्स मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से राहत पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये हर्ब्स ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन नियमित रहता है। एक संतुलित ब्लड फ्लो क्रैंप्स से राहत प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे। कैमोमाइल एक अन्य हर्ब है, जिसकी चाय आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। कैमोमाइल के अलावा पिपरमेंट की चाय भी पीरियड्स में क्रैंप्स से राहत पाने में आपकी सहायता करती है।

यह भी पढ़ें : हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है सूजन, इन्हे कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे ये 6 समर डाइट टिप्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख