scorecardresearch

Sex 101: बोरियत महसूस होने लगी है, तो इन 5 तरीकों से घोलें सेक्स लाइफ में रोमांच

सेक्स आनंद की चीज है, अगर इसे भी आप डेली टास्क की तरह निपटाने लगे हैं, तो आपको इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। यहां हम सेक्स लाइफ में रोमांच भरने के कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं।
Updated On: 10 Apr 2023, 10:54 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
sex drive ko kaise badhayein
पूरूष हमेशा नई पोजीशन को ट्राई करना पसंद करते है, जबकि महिलाएं एक ही आरामदायक पोजीशन में रहना पसंद करती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

व्यस्तता, समय की कमी, संवाद न हो पाना और बहुत से कारण है जो किसी के भी रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकते हैं। पर साथ होते हुए भी अगर आप दोनों एक-दूसरे के लिए स्पार्क खाेने लगे हैं, तो यह दूरियों से भी ज्यादा चिंताजनक स्थिति है। उम्र के साथ सेक्स के अनुपात में कमी आना सामान्य बात है। पर इसके बावजदू आप अपनी सेक्स लाइफ और ऑर्गेज़्म की यात्रा को बेहतर बना सकती हैं। जानना चाहती हैं कैसे? तो बस इस लेख को अंत तक पढ़ती रहें।

कई बार बिजी समय होने के कारण पार्टनर एक दूसरे को समय नही दे पाते है जिससे कई बार उनके रिश्ते में दूरियां आने लगती है। सेक्स लाइफ में रूचि कम हो जाती है या आरगेज्म प्राप्त नही हो पाता है। जिससे कई बार तनाव भी होता है।

लेकिन आप अपनी सेक्स लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए बहुत सी चीजें कर सकती हैं। छोटी-छोटी चीजें जो शायद हमें जरूरी नहीं लगतीं, कई बार वही चीजें करके आप अपनी बोरिंग लाइफ को काफी एक्साइटेड बना सकती हैं।

ये भी पढ़े- यौन जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए समझिए क्या है टेस्टोस्टेरोन और पुरुष इसे कैसे बढ़ा सकते हैं

कई बार एक ही कमरे में या एक ही बेड पर या एक ही जगह सेक्स करने से आप बोर हो जाते है। चित्र : एडोबी स्टॉक

कुछ उपाय जो आपके सेक्स को आनंद से भर देंगे

1 पोजीशन को बदलें

कुछ नई तरह की पोजाशन को ट्राई करने की कोशिश करें। नए तरह के प्रयोग करने से अलग उत्तेजना मिल सकती है। आप जिस पोजीशन में रोज सेक्स करती है उससे अलग कोई पोजीशन अपनाएं क्योंकि एक पोजीशन आपके पार्टनर को बोर कर सकती है।

पूरूष हमेशा नई पोजीशन को ट्राई करना पसंद करते है, जबकि महिलाएं एक ही आरामदायक पोजीशन में रहना पसंद करती है। अपने कम्फर्ट से बाहर निकलें और कुछ नया करने की कोशिश करें। अगर आपको पोजीशन के बारे में ज्यादा नही पता की क्या ट्राई करें को सिर्फ आप अपने कमर के नीचे तकिया भी रख सकती है। इससे भी अपके सेक्स में काफी अंतर आएगा।

2 पार्टन को एक्साइट करने की कोशिश करें

अपने पार्टनर को एक्साइट करने के लिए आपको भी फोरप्ले से परहेज नहीं करना चाहिए। वास्तव में यह दोनों को ही पसंद आने वाली चीज है। आप अपने पार्टनर के सामने अपनी बॉडी को टच कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी बॉडी से प्यार करना होगा और अपने पार्टनर को इसके लिए तैयार करना होगा।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

कई बार सेक्स से पहले फोरप्ले करने से सेक्स में ज्यादा ऑर्गेज्म मिलता है। पुरूषों के सामने अपनी बॉडी को फ्लांट करने से आप उन्हे उत्तेजित कर सकती है। आप इसमें अपने पार्टनर को शामिल करने की कोशिश करें और उनको कुछ ऐसा करने के लिए कहें जो आपको अच्छा लगता है। इससे आप दोनों में उत्तेजना चरम पर हो सकती है।

3 घर में अलग-अलग जगह पर करें ट्राई

कई बार एक ही कमरे में या एक ही बेड पर या एक ही जगह सेक्स करने से आप बोर हो जाते है। इसलिए आप पूर घर में अलग अलग जगह को ट्राई करना चाहिए। जैसे सोफे पर, बालकनी में, किचन में, टेबल पर और कहीं भी जहां आप और आपका पार्टनर कम्फर्टेबल हों। बल आपको अपने बेडरूम सो बाहर निकलना है।

कई बार लाइट, खुशबू, मियुजिक भी सेक्स के लिए उत्तेजित करता है तो आप वो भी कर सकती है।

ये भी पढ़े- ऑर्डिनरी फूड को बनाना है सुपर हेल्दी, तो ये 5 हैक्स आपको जरूर पसंद आएंगे

does sex affect skin
आप लंबे समय से एक पार्टनर के साथ होते हैं, तो कभी-कभी सेक्स से एक्साइटमेंट खत्म हो जाता है। चित्र शटरस्टॉक।

4 लोकेशन करें चेंज

नई-नई लोकेशन पर जाएं ताकि आप और ज्यादा इंजोयमेंट के साथ सेक्स कर सकें। कभी-कबी आपका बेडरूम आपको वो इंजोयमेंट नही दे पाता है जो आपको किसी दूसरी जगह पर जाकर मिलता है। इसलिए आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ बेडरूम से बाहर निकले और कहीं और नई जगह पर जाकर इसे ट्राई करें। यह आपको अच्छा अनुभव दे सकता है।

5 एक दूसरे को अनड्रेस करें

जब आप काफी वयस्त होते हैं, तो सेक्स के लिए समय निकालना बहुत जरूरी होता है और ऐसे में आप छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। यही छोटी चीजें आपके सेक्स को काफी बेहतर बनाने में मदद करती है। आप लंबे समय से एक पार्टनर के साथ होते हैं, तो कभी-कभी सेक्स से एक्साइटमेंट खत्म हो जाता है।

इसके लिए आपको कुछ चीजें करनी चाहिए जैसे अगर आप सेक्स की शुरूआत में ही काफी जल्दी कपड़े उतार देती है तो इसे बदलें। आप एक-दूसरे के कपड़े उतारें वो भी काफी धीरे-धीरे कुछ कपड़े शरीर पर पहने भी रख सकती हैं। यह सेक्स को और ज्यादा उत्तेजित करता है।

ये भी पढ़े- सनस्क्रीन लगाने के बावजूद बढ़ती जा रही है टैनिंग, तो चेक करें कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख