लॉग इन

अच्छा फोरप्ले है बेहतर ऑर्गेज़्म की गारंटी, यहां जानिए फोरप्ले के 5 तरीके

जानिए फोरप्ले को अपने सेक्सुअल रूटीन में शामिल करने के 5 तरीके। यह तरीके आपको एक दूसरे को जानने-समझने में भी मदद करेंगे और एक-दूसरे के करीब लाएंगे।
फोरप्ले क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों है? चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात करते हुए हर कोई उतना कम्फर्टेबल महसूस नहीं करता है। ऐसे में यह संभव है कि दो पार्टनर्स एक – दूसरे के साथ सेक्स करने के बावजूद उनकी पसंद और नापसंद के बारे में जानते हों। इसके पीछे कई कारण होते हैं – कुछ लोगों में सेक्स टॉक को लेकर जागरूकता की कमी होती है, तो कुछ लोगों में झिझक होती है। मगर इसका सीधा असर सेक्स लाइफ पर पड़ता है।

अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब सेक्स करने की बात आती है, तो लोग सिर्फ पेनिट्रेशन के बारे में बात करते हैं और इसे ही सेक्स समझते हैं। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, सेक्स पहले भी फोरप्ले बहुत ज़रूरी है। फोरप्ले की वजह से सेक्स के दौरान महिलाओं के लिए ऑर्गेज्म तक पहुंचना बहुत आसान हो जाता है।

तो आखिर क्या है फोरप्ले और इसके फायदे?

सेक्स के दौरान फोरप्ले किसी एपिटाइज़र की तरह होता है, जो सेक्स को और सहज और आनंददायक बना सकता है। इसमें किसी व्यक्ति को शरीर पर किस या लिक करके उत्तेजित करना शामिल है। ये दोनों पार्टनर्स को उत्तेजित करने में मदद करता है। फोरप्ले करने के कई फायदे हैं, इससे महिलाओं को खुद को लुब्रिकेट करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से सेक्स को लॉन्ग लास्टिंग बनाया जा सकता है।

सेक्स से पहले आपके पार्टनर को फोरप्ले की जरूरत क्यों है. चित्र : शटरस्टॉक

जानिए अपने यौन जीवन में फोरप्ले को शामिल करने के 5 तरीके

फोरप्ले का कोई अच्छा या बुरा तरीका नहीं है, और आपको सेक्स करने से पहले इसमें घंटों समय बिताने की भी ज़रूरत नहीं है। बस कुछ मिनटों का फोरप्ले आपके लिए काफी हो सकता है।

सेक्स के लिए अपने दिमाग और शरीर को उत्तेजित करने के लिए, फोरप्ले को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यहां उसके लिए कुछ तरीके दिए गए हैं-

1. एक गेम खेलें

आप अपने लिए सेक्स गेम्स खरीद सकती हैं, जो सेक्स से पहले आपको और आपके पार्टनर को मूड बनाने में मदद करेगा। इसमें इन्सट्रक्शन हो सकते हैं, कि आपको आगे क्या करना है और क्या नहीं।

2. डर्टी टॉक

बातचीत हमेशा सेक्स के आनंद को बढ़ा देती है। पर यह बातचीत वैसी नहीं होनी चाहिए जैसे अमूमन आप वैचारिक बहसों में करती हैं। स्टोरी टेलर और सेक्स एक्सपर्ट सीमा आनंद इस दौरान डर्टी और नॉटी टॉक की सलाह देती हैं। फोरप्ले से ऑर्गेज़्म तक की यात्रा को यह बातचीत और भी आसान बना सकती है।

सीमा आनंद जो कि एक सेक्सुअल हेल्थ एडुकेटर हैं बताती हैं कि – आप सेक्स करने से पहले अपने पार्टनर को बोल कर और फोरप्ले द्वारा बता सकती हैं कि आप क्या महसूस कर रही हैं, आप अपने साथी से क्या चाहती हैं और आप क्या सोच रही हैं।

3. एक-दूसरे के करीब आएं

सेक्स से पहले एक-दूसरे को छूने और पकड़ने के अलग-अलग तरीके आज़माएं, जैसे एक साथ नाचना या साथ नहाना। कामसूत्र के बारे में बात करते हुए सीमा आनंद कहती हैं, एक-दूसरे को छूना और महसूस करना आपके सेक्स सेशन को और इंटेंस बना सकता है। सेक्स सिर्फ पेनिट्रेशन नहीं है, बल्कि यह इससे पहले और बाद के एक्शन्स में भी शामिल है।”

4. तेल और सुगंधित उत्पादों का प्रयोग करें

एक-दूसरे को तेल या लोशन से पीठ, पैर या पूरे शरीर की मालिश करें। अपने साथी की त्वचा पर चॉकलेट या व्हीप्ड क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं। इसके बाद फोरप्ले स्टार्ट करें।

5. एक दूसरे को स्पर्श करें

अपने साथी के चेहरे को सहलाएं, और धीरे से बाहों, पेट और जांघों के अंदरूनी हिस्से को गुदगुदी करें। उन्हें हल्के से गुदगुदी करें – या जो भी उन्हें अच्छा लगे।

यह भी पढ़ें : सेफ अबॉर्शन आपका अधिकार है, इसके बारे में प्रचलित मिथ्स पर न करें भरोसा

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख