scorecardresearch

क्या ज्यादा मास्टरबेशन से पेल्विक में सूजन आ जाती है? आइए जानते हैं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स

क्या मास्टरबेशन हेल्दी है? किसी भी चीज की अधिकता आपके लिए खतरनाक होती है। ठीक उसी तरह मास्टरबेशन की लत सेहत को नकारात्मक रूप से कर सकती है प्रभावित।
Published On: 17 Dec 2022, 08:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
masturbation se kai myth jude hue hain
मास्टरबेशन से जुड़ी मिथ को करें दूर। चित्र: शटरस्टॉक

लड़का हो या लड़की प्यूबर्टी के बाद लगभग सभी मास्टरबेशन करने लगते हैं। हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है। परंतु किसी भी चीज की अधिकता आपके लिए खतरनाक हो सकती है। ठीक उसी प्रकार जरूरत से ज्यादा मास्टरबेशन करना भी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। आमतौर पर मास्टरबेशन का नाम सुनते ही लोगों के मन में पुरुषों की छवि बनती है। पर महिलाएं भी मास्टरबेशन को उतना ही एन्जॉय करती हैं, जितना पुरुष। बस जरूरत है हेल्दी बाउंड्री बनाने की। जैसे किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है, उसी तरह जरूरत से ज्यादा मास्टरबेशन भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मास्टरबेशन के ऐसे ही कुछ साइड इफेक्ट। यहां आप मास्टरबेशन से अपने और पार्टनर दोनों के शरीर पर पड़ने वाले साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

हेल्दी है मास्टरबेशन, पर लिमिट में करें

भारतीय योगा गुरु, योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर और टीवी की जानी-मानी हस्ती डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र ने मस्टरबेशन को हेल्दी बताया है। परंतु उन्होंने आगे कहा कि “किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती है, ठीक उसी प्रकार जरूरत से ज्यादा मास्टरबेशन करने की आदत से आपको इसकी लत लग सकती है। जो सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नही है। महिला हों या पुरुष मास्टरबेशन की लत दोनों की सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।”

मूड बूस्ट करता है मास्टरबेशन करना

मास्टरबेशन के दौरान हैप्पी हॉरमोन रिलीज होता है। जो आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। लेकिन इसका प्रभाव तभी तक रहता है जब तक आप ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच जातीं। इसके बाद आपको अपने स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए अन्य तरीकों का पता होना जरूरी है, अन्यथा स्ट्रेस आपके ऊपर तेजी से हावी हो सकता है।

back pain
मांसपेशियों में दर्द रहना सामान्य है। चित्र : शटरस्टॉक

अब जानिए क्या होता है जब आप बहुत ज्यादा मास्टरबेशन करती हैं

1. बैक पेन

जरूरत से ज्यादा मास्टरबेशन करना आपके पेल्विक रीजन, पीठ और कमर के दर्द का कारण बन सकता है। इस दौरान पेल्विक मसल कॉन्ट्रैक्ट करता है, जिस वजह से ऐसी समस्याएं देखने को मिलती है।

2. प्रेगनेंसी के दौरान खतरनाक है मास्टरबेशन

प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाएं अपनी सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने के लिए मास्टरबेशन करती हैं। ऐसे में वह ऑर्गेज्म के पहले और बाद में पेल्विक एरिया में क्रैम्प अनुभव हो सकता है। वहीं इसकी वजह से बेबी वोम्ब पर भी भार पड़ता है जोकि प्रेगनेंसी में आपके लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर जिस महिला को प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेशंस हैं, उन्हें इस दौरान मास्टरबेशन से पूरी तरह परहेज रखना चाहिए।

3. लिबिडो पर पड़ता है इसका असर

बहुत ज्यादा मास्टरबेशन आपके सेक्सुअल डिजायर को प्रभावित कर सकता है। कई लोगों में समय से पहले सेक्सुअल सेंसटिविटी की कमी हो जाती है। इसका एक कारण मास्टरबेशन की अधिकता भी हो सकती है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
masturbation side effect
मास्टरबेट करना बुरा नहीं है, बस इसे सावधानी से करें। चित्र: शटरस्टॉक

आपके पार्टनर की सेक्सुअल हेल्थ को भी प्रभावित करता है ज्यादा मास्टरबेशन

1. पेनिस में सूजन आना

जरूरत से ज्यादा मास्टरबेशन करने से आपकी प्राइवेट पार्ट में सूजन देखने को मिल सकता है। मास्टरबेशन के दौरान स्किन काफी तेजी से रब होती है। वहीं पेनिस और उसके आसपास की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, जिस वजह से बाहर और अंदर की स्किन सूज जाती है।

2. पेनाइल सेंसटिविटी कम हो जाती है

पेनिस को लंबे समय तक जोर से पकड़ कर रखने से पेनाइल सेंसटिविटी कम हो जाती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा मास्टरबेट करने वाले व्यक्ति में अक्सर प्रीमेच्योर इजैक्यूलेशन देखने को मिलता है।

3. दिनचर्या पर पड़ता है बुरा असर

यदि कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मास्टरबेट करता है या उसे इसकी लत है, तो यह उसके सामाजिक जीवन और नियमित दिनचर्या को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। क्योंकि इस दौरान आपको किसी भी वक्त कहीं भी मास्टरबेट करने का मन हो सकता है। और यदि आप इसके आदि हैं तो इसे कंट्रोल कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें : आखिर शादी में क्यूं लगाई जाती है हल्दी? यहां जानिए इसका ट्रेडिशनल और वैज्ञानिक कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख