scorecardresearch

पोर्न टाइम बढ़ता जा रहा है, तो ये हो सकते हैं पोर्न एडिक्शन के संकेत, जानिए इससे छुटकारा पाने के उपाय 

पोर्न देखना बुरा नहीं है, पर जब इसे देखने के लिए आप अपने दूसरे काम छोड़ने लगते हैं, तो यह संकेत है कि आपको पोर्न एडिक्शन हो रही है। इससे बचना जरूरी है। 
Published On: 20 Oct 2022, 09:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
porn addiction ke nuksaan
अगर पोर्न देखने की आदत आपका डेली रुटीन, आपकी नींद और सेक्स लाइफ को प्रभावित करने लगी है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

पोर्न से आपका लव-हेट का रिश्ता हो सकता है। डिजिटल स्पेस में यह आसानी से मिलने वाली सामग्री है। और ज्यादातर वयस्क इसे देखना पसंद करते हैं। कई बार ये आपकी सेक्स लाइफ में महत्वपूर्ण सुधार भी कर सकती हैं। पर राेमांच और सेक्स एजुकेशन से आगे बढ़कर कब यह एडिक्शन में तब्दील होने लगी है, इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर पोर्न देखने की आदत आपका डेली रुटीन, आपकी नींद और सेक्स लाइफ को प्रभावित करने लगी है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। यकीनन आप पोर्न एडिक्शन (Porn addiction) की तरफ बढ़ रहीं हैं। आइए जानते हैं इससे छुटकारा (How to stop porn addiction) पाने के उपाय। 

मेंटल हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदेह पोर्न एडिक्शन

शरीर संबंधी समस्याओं और उनके निदान के बारे में जानना अच्छी बात है। पर इंटिमेट हेल्थ की जानकारी इकठ्ठा करते हुए इंटरनेट पर इधर-उधर भटकना गलत है। यहां इधर-उधर भटकना कहने से मतलब आपके या आपके पार्टनर द्वारा पोर्न साइट खंगालने से है। कई बार पोर्न साइट को देखते हुए हम उसमें इतना अधिक उलझ जाते हैं कि यह एडिक्शन का रूप ले लेता है। यह खासकर मेंटल हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। इंस्टाग्राम पर बेहद लोकप्रिय डॉ. वैभवी शर्मा ने हाल ही में अपनी पोस्ट में पोर्न एडिक्शन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। आइये जानते हैं।

अपने व्यवहार पर नजर रखना है जरूरी 

डॉ. वैभवी शर्मा कहती हैं, ‘पोर्न एडिक्शन को मेंटल डिसऑर्डर में शामिल तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन आपके द्वारा पोर्न साइट देखना एडिक्शन में तो नहीं बदल गया है, इसका पता जरूर लगाना चाहिए। 

जिन लोगों में यह एडिक्शन का रूप ले रहा है, उन्हें अपनी उन आदतों को पहचानना चाहिए। इससे आगे समस्या खड़ी हो सकती है। इस तरह की अनचाही आदतों या व्यवहार को कम करना होगा या उन आदतों को हमेशा के लिए खत्म करना होगा। यदि समस्या बढ़ गई है, तो मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल से मिलने में संकोच नहीं करें।

कब है पोर्नोग्राफी पर ध्यान देने की जरूरत

पोर्नोग्राफी की समस्या हमेशा से रही है। यह विवादित भी रहा है। यह पर्सनल प्रेफरेंस और पर्सनल चॉइस पर भी निर्भर करता है। यदि आपमें नीचे बताई गई आदतें हैं, तो आपको ध्यान देने की जरूरत है

आपकी पोर्न देखने की आदत समय के साथ बढ़ती जा रही है।

देखने के बाद परिणामों के प्रति दोषी महसूस करती हैं। 

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

पोर्न देखने के कारण अपनी जिम्मेदारियों से भागने लगी हैं या अपनी नींद को रोजाना खराब करने लगी हैं।

पार्टनर से आप यह आशा करने लगी हैं कि न चाहते हुए भी पोर्न फैंटेसी में वे आपका साथ दें।

जानिए कैसे आप इस एडिक्शन से खुद को बचा सकती हैं 

किसी दूसरे व्यक्ति से कहें कि वे आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर एंटी पोर्न सॉफ्टवेर इंस्टॉल कर दें। और वे आपको पासवर्ड भी न बताएं। 

जब आपको पोर्न देखने की बहुत इच्छा होने लगे, तो तुरंत अपने आपको किसी दूसरी एक्टिविटी में व्यस्त कर लें।

जब आपको पोर्न देखने की बहुत इच्छा होने लगे, तो तुरंत अपने आपको किसी दूसरी एक्टिविटी में व्यस्त कर लें। चित्र: शटरस्टॉक

इस बात को हमेशा याद रखें कि इसकी वजह से आपकी जिंदगी कितनी प्रभावित हुई है।

पोर्नोग्राफी के नुकसान को किसी जर्नल या डायरी में लिख लें। उसे अक्सर पढ़ लिया करें।

कब लेनी है प्रोफेशनल की मदद

यदि आप खुद को कंट्रोल करने में असमर्थ पा रही हैं, तो प्रोफेशनल की मदद जरूर लें।

ध्यान दें, यदि आप पोर्न साइट को सामान्य रूप से देखती हैं, तो वह कभी एडिक्शन में नहीं बदल सकता है।

health checkups
यदि आप खुद को कंट्रोल करने में असमर्थ पा रही हैं, तो प्रोफेशनल की मदद जरूर लें। चित्र: शटरस्टॉक

जब आप खुद पर नियंत्रण खो देती हैं और इसे अनियंत्रित तरीके से लगातार देखती रहती हैं, तो आपकी यह आदत एडिक्शन में बदल सकती है। इसे समय रहते दूर करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :- काला रंग उदासी बढ़ाता है, पर क्या इससे कैंसर भी हो सकता है? जानिए काले रंग से जुड़े कुछ सच और झूठ 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख