पार्टनर की  लिबिडो और पेनिस हेल्थ के लिए उनकी डाइट में जरूर शामिल करें ये 8 खाद्य पदार्थ 

 ये आमतौर पर माना जाता है कि शरीर के अंगों की तरह दिखने वाले खाद्य पदार्थ आपकी सेक्स ड्राइव को बढ़ा सकते हैं।  पोषक तत्वों का मूल्यांकन करने पर यह बात सही साबित होती है। 
पुलआउट मैथड के अभ्यास में आप शुक्राणुओं के डिस्चार्ज से तो बच जाते हैं, मगर यौन संक्रमणों से नहीं। चित्र:शटरस्टॉक
Published On: 27 Sep 2022, 10:25 pm IST

पुरुष आमतौर पर अपने लिंग को लेकर चिंतित रहते हैं और इसके आकार और इरेक्शन की क्वालिटी के बारे में सोचते हैं। जैसे आपके शरीर को बढ़ने और स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, वैसे ही पुरुषों के लिंग को भी ऐसे भोजन की आवश्यकता होती है जो उसके स्वास्थ्य में सुधार करे। कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन (foods for penile health) न केवल लिंग के स्वास्थ्य में सुधार करेगा, बल्कि मजबूत और सख्त इरेक्शन में भी मददगार होगा। ये खाद्य पदार्थ लिंग में रक्त वाहिका को फैलाते हैं, जिससे इस क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ता है और इरेक्शन (Foods to avoid erectile dysfunction) में सुधार होता है। 

कोई भी हेल्दी भोजन सेक्स के लिए अच्छा है। हालांकि, कुछ चीजें हैं जो विशेष रूप से फायदेमंद हैं। तो, चलिए जानें कौन से खाद्य पदार्थ आपकी और आपके पार्टनर की लिबिडो और सेक्स ड्राइव को प्रभावित कर सकते हैं। 

साइंसडायरेक्ट के हाल ही में हुए शोध में यह सामने आया कि अखरोट, स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, तरबूज और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ इसमें मददगार हैं। यह ध्यान रखना चाहिए कि स्वस्थ यौन जीवन के लिए शराब सबसे खराब चीज है।  यह यौन इच्छा को तो बढ़ाती है, लेकिन सेक्स प्रदर्शन को फीका कर देती है।

यहां हैं वे 8 फूड जो आपके पार्टनर के यौन स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं 

1 अखरोट 

अखरोट शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करता है। यह शुक्राणु के आकार, गति और जीवन शक्ति में सुधार के लिए जाना जाता है। प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए अपने आहार में अखरोट को शामिल करें।

एवोकाडो से बढ़ सकता है लिबिडो, चित्र:शटरस्टॉक

2 स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी

इन फलों के बीज जिंक से भरे होते हैं, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के सेक्स स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यदि महिलाओं में जिंक का उच्च स्तर होता है, तो उनके शरीर को सेक्स के लिए तैयार करना आसान हो जाता है। पुरुषों में जिंक टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करता है, जो शुक्राणुओं के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। यह महत्वपूर्ण है कि पुरुषों में जिंक की भरपूर मात्रा हो  क्योंकि संभोग के दौरान उनमें  इसकाका स्तर कम हो जाता है।

3 एवोकाडो

फोलिक एसिड और विटामिन बी6 दोनों एक स्वस्थ सेक्स ड्राइव के लिए आवश्यक हैं। फोलिक एसिड शरीर को ऊर्जा के साथ पंप करता है, जबकि विटामिन बी 6 हार्मोन को स्थिर करता है। एवोकाडो इन दोनों ही पोषक तत्वों के लिए खास है। तो अपनी और अपने पार्टनर की सेक्स ड्राइव में सुधार के लिए आप इस विदेशी फल को भी आहार में शामिल कर सकती हैं। 

4 तरबूज

तरबूज इरेक्शन में सुधार करता है और पुरुषाें की कामेच्छा को बढ़ाता है। इनमें साइट्रलाइन भी होता है, जो शरीर में अमीनो एसिड और आर्जिनिन छोड़ता है। आर्जिनिन संवहनी स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
बादाम को करें अपनी डाइट में शामिल, चित्र:शटरस्टॉक

5 बादाम

बादाम में आर्जिनिन होता है, जो परिसंचरण में सुधार करता है और रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। बादाम में पाया जाने वाला यह अमीनो एसिड आपके पार्टनर के इरेक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आप दोनों की सेक्स ड्राइव कम हो रही है, तो अपने दिन की शुरुआत में मुट्ठी भर बादाम खाना न भूलें। 

6 चॉकलेट

डार्क चॉकलेट सेरोटोनिन और एंडोर्फिन रिलीज करती है जो आपके मूड को बेहतर बनाता है। यह कामेच्छा में सुधार नहीं करता है, लेकिन आपको तनाव रहित करने में मददगार हो सकती है। तनावमुक्त होना आपके संबंध और परफॉर्मेंस दोनों में ही सुधार कर सकता है। 

7 अंडे

हेल्दी इरेक्शन के लिए अंडे का सेवन सबसे ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अंडे में एमिनो एसिड एल-आर्जिनिन होता है जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन में सुधार कर सकता है।

8 आड़ू

आड़ू में मौजूद विटामिन सी शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करता है। आड़ू में विटामिन सी का उच्च स्तर होता है, जो पुरुषों में बांझपन को कम करने के लिए बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें:पकी वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना सकती है इन विटामिनों की कमी, जानिए क्यों

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अगला लेख
Chat with AHA!

Ask Healthshots सेChat करें