हमने कामसूत्र से निकाले ये 4 टिप्स, जो आपके सेक्स टाइम को बना सकते हैं बेस्ट टाइम

सेक्स का मतलब सिर्फ पेनिट्रेशन नहीं है। अगर आप दोनों एक लेवल पर हैं, तो आप इसके हर चरण और हर गतिविधि को एन्जॉय कर सकती हैं।
sex tips
सेक्स के दौरान बढ़ सकता है अस्थमा। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Updated: 8 Oct 2022, 16:30 pm IST
  • 154

जब दो लोग प्यार करते हैं या किसी रिश्ते में होते है तो वह चाहते हैं कि उनका रिश्ता और अधिक गहरा हो और ज्यादा मजबूत हो। इसके लिए वह एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं अपना समय देते हैं। लेकिन सिर्फ गिफ्ट और टाइम देने से ही रिश्ता गहरा नहीं होता है बल्कि इसके लिए आपको अपने प्यार का खुलकर इजहार करना होता है। प्यार जताने में एक तरीका सेक्स करना भी है। जिसको कपल अपने हिसाब से करते हैं। और उसका आनंद भी उठाते है। लेकिन कपल खुद को संतुष्ट नहीं पाते हैं। तो क्यों न ऐसे में कामसूत्र के कुछ उपाय आजमाए जाए। यहां कामसूत्र से सीखने के लिए कुछ ऐसे सरल उपाय (Sex tips from kamasutra) बताए गए हैं जो आप दोनों के बेड टाइम को सबसे बेस्‍ट टाइम बना सकते हैं।

kiss ke sath apko oral hygiene ka bhi khyal rakhna zaruri hai
अपने प्रिय को चूमने के साथ आपको अपनी ओरल हाइजीन का ख्याल रखना भी जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

आपको संभोग करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप दोनों पूरी तरह से सेक्स के लिए तैयार है आपको अपने साथी से किसी भी तरह की जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। यदि आप तैयार है तो आप दोनों को ही एक दूसरे का साथ देना चाहिए।

सेक्स टाइम को बेस्ट टाइम बनाना है तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

1 फोरप्ले है जरूरी

आपको हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपको सेक्स करने से पहले अपनी पार्टनर को उत्तेजित करना है। जिससे वो भी सेक्स को एन्जॉय करने के लिए आपका साथ दें। फोरप्ले के लिए आप अपने साथ को गले लगाए, उन्हें प्यार से स्पर्श करें, उनके उन सभी अंगो को टच करें यहां वह अधिक उत्तेजित होती हैं। यदि आप चाहे तो आप इस किसी एसेंशियल ऑइल से मालिश भी कर सकते हैं।

2 किस की है अहम भूमिका

अपने पार्टनर को किस (Kiss) करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि आपके होटों के स्पर्श से आपकी साथ में उत्तेजना पैदा होती है। किस को हमेसा आराम से करना चाहिए क्योंकि किस करने से मेल पाटर्नर काफी जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं और सम्भोग करने में जल्दी करते हैं जिससे वह अपनी साथी को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। आप अपने पार्टनर के पुरे शरीर पर किस कर सकते हैं जिससे आपकी साथी एरोजेनस जोन में चली जाती है और आप उन्हें सेक्स का चरम सुख दे पाएंगे।

यह भी पढ़े- सस्ता है पर सेहत के लिए अच्छा नहीं है वनस्पति घी, जानिए इसके स्वास्थ्य जोखिम

sexual hygiene tips
सेक्स के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना है जरुरी। चित्र : शटरस्टॉक

3 महिलाओं को हासिल होते हैं कई ऑर्गेज्म

कामसूत्र की माने तो, सम्भोग करते समय महिलाओं को कई ऑर्गेज्म हासिल हो सकते हैं और ऑर्गेज्म प्राप्त होने के बाद भी वह संभोग कर सकती हैं। लेकिन यदि मेल पार्टनर को एक बार ऑर्गेज्म प्राप्त हो जाता है तो उनकी एनर्जी का लेवल डाउन हो जाता है जिस वजह से वह सेक्स को जारी नहीं रखते है। तो ऐसे में जरूरी है कि मेल पार्टनर को अपनी साथी को पहले ऑर्गेज्म तक पहुंचाना चाहिए और फिर खुद का ऑर्गेज्म हासिल करना चाहिए।

​4 महिलाएं भी करें सहयोग

संभोग करते समय महिलाओं को भी अपने पार्टनर को उत्‍तेजित करना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप अपने नाख़ून और आवाज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप सेक्‍स को अधिक एन्जॉय करने के लिए लाइट ऑफ या कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स हैं, तो जान लें इसे बेहतर बनाए रखने वाली ये 5 जरूरी बातें

  • 154
लेखक के बारे में

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख