scorecardresearch facebook

पीरियड पोस्टपोन कर सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, जान लीजिए कब और कैसे करना है इस्तेमाल

हॉर्मोनल पिल्स आपके पीरियड को तो पोस्टपाेन कर देती हैं। पर इनके साथ कुछ साइड इफेक्ट भी देती हैं। अगर किसी भी वजह से आप भी अपने पीरियड को दो-तीन दिन के लिए डिले करना चाहती हैं, तो दवाओं की बजाए प्राकृतिक घरेलू सामग्रियों पर भरोसा करें। मगर अपने डॉक्टर से बात करने के बाद।
Imli ke fayde
इमली का सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।। चित्र- अडोबी स्टॉक
Updated On: 1 Oct 2024, 03:40 pm IST

फैमिली फंक्शन हो या छुटियों पर जाना हो, हर खास दिन से पहले महिलाओं में पीरियड्स आने का डर बना रहता है। वहीं कई बार हमारा पीरियड्स उसी खास दिन आता है और हम बिल्कुल एन्जॉय नहीं कर पाते। ऐसे में आजकल महिलाएं पीरियड्स पोस्टपोन (Period postpone) करने के लिए पिल्स ले लेती हैं (Period delay pills)।

पीरियड्स पोस्टपोन पिल्स आसानी से मेडिकल स्टोर में उपलब्ध मिल जाते हैं। पर आपके लिए यह समझना ज्यादा जरुरी है, की ये पिल्स हॉर्मोन्स को असंतुलित कर देती हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स तो रुक जाते हैं, पर इसके वापस शुरू होने में परेशानी हो सकती है। वहीं सेहत पर इन पिल्स के अन्य कई नकारात्मक प्रभाव भी नज़र आ सकते हैं। इसलिए अगर आप भी किसी वजह से दो-तीन दिन के लिए पीरियड पोस्टपोन करना चाहती हैं तो ये 5 घरेलू उपाय (Home Remedies to postpone period) अपनाकर देख सकती हैं।

यहां हैं पीरियड्स को पोस्टपोन करने के कुछ प्राकृतिक तरीके (quick remedies to postpone period)

1. एप्पल साइडर विनेगर 

सेब का सिरका न केवल मोटापा कम करता है, बल्कि डायबिटीज की स्थिति में भी बेहद कारगर होता है। इसे पीरियड्स पोस्टपोन करने के लिए एक बेहद प्रभावी घरेलु नुस्खे के रूप में जाना जाता है। यह न केवल आपकी पीरियड्स डेट को आगे बढ़ाता है, बल्कि देरी के बाद पीरियड्स आने पर क्रैम्प्स को कम कर सकता है।

ACV periods delay me hai faydemand
इसे पानी और निम्बू में मिला एंजॉय कर सकती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

एक गिलास पानी में 3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे लगभग एक सप्ताह तक दिन में तीन बार पिएं। इससे पीरियड्स लगभग एक सप्ताह तक टल सकते हैं। इसलिए अगर आपको किसी आपात स्थिति में इसकी आवश्यकता हो तो कुछ साइडर स्टॉक करके रखें।

यह भी पढ़ें : पीरियड में नॉर्मल नहीं है बार-बार ब्लड क्लॉट्स आना, इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ये 7 कारण

2. चना दाल का सूप

चने की दाल को पीरियड्स में देरी के लिए एक शक्तिशाली उपाय माना जाता है। यह वास्तव में एक पारंपरिक उपाय है, जिसमें चने की दाल को भूनकर बाद में पूरी तरह से पीस लिया जाता है। पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी मिलाकर पाउडर को सूप बेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सूप को अपनी अपेक्षित तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले सुबह खाली पेट लेना शुरू करें। यह पौष्टिक होते हैं, इसलिए इनके साइड इफेक्ट्स नहीं होते।

3. दालचीनी की चाय

दालचीनी की चाय पीरियड्स पोस्टपोन करने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही यह सूजन, मासिक धर्म में ऐंठन को कम करती है और अगर ब्लीडिंग अधिक हो तो राहत प्रदान करती है। यह बिना किसी दुष्प्रभाव के एक चमत्कारी उपाय साबित हो सकती है। दालचीनी की चाय का स्वाद अच्छा होता है, यह स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

4. नींबू का रस

सेब के सिरके की तरह नींबू का रस भी एक एसिडिक खाद्य पदार्थ है। पीरियड्स पोस्टपोन करने के लिए नींबू का रस सबसे पुराने और व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले उपायों में से एक है। नींबू का रस एक प्राकृतिक उत्पाद है जिसका स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।

Health Benefits of lemon water
नींबू का रस एक प्राकृतिक उत्पाद है जिसका स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

हालांकि इसकी अधिकता मतली, उल्टी और अन्य गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स का कारण बन सकती है, इनसे बचने के लिए नींबू के रस को पानी में मिलकर मध्यम मात्रा में लें। इसे पीरियड्स के एक हफ्ते पहले से रोजाना लेना शुरू कर दें। यह सेहत के लिए भी कई रूपों में फायदेमंद होते हैं।

5. इमली

इमली का गूदा पीरियड्स पोस्टपोन करने के लिए एक प्रभावी घरेलु नुस्खे के रूप में जाना जाता है। अपने पीरियड्स को देर करने के लिए इस खट्टे प्राकृतिक उपाय को जरूर ट्राई करें। एक गिलास पानी में लगभग 10 ग्राम इमली डालें और अपने स्वाद के अनुसार थोड़ी चीनी और नमक डाल लें। आप चाहें तो इमली को गर्म पानी में डालकर उबाल सालती हैं ताकि यह नरम हो जाए। बेहतर परिणाम के लिए पीरियड्स के एक हफ्ते पहले से एक गिलास इमली का पानी पीना शुरू करें।

नोट: ऊपर बताए गए घरेलु नुस्खे हालांकि सुरक्षित है, मगर हर महिला की मेंस्ट्रुअल साइकल अल्लाह हो सकती है, इसलिए कुछ भी ट्राई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इनमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पर पीरियड्स के साथ बार बार छेड़खानी सेहत पर भरी पड़ सकती है। इसलिए जब बहुत ज्यादा इमरजेंसी हो तब ही ऐसे प्राकृतिक उपाय आजमाएं, अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  Periods Pain : ये 6 गलतियां बन सकती हैं पेनफुल पीरियड्स का कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख

सेChat करें