scorecardresearch

पीरियड्स की ऐंठन से परेशान हैं? तो ये 3 स्लीपिंग पोज करेंगे राहत पाने में आपकी मदद

अगर आपके लिए पीरियड्स की ऐंठन से निपटना मुश्किल हो रहा है, तो ये पीरिड्स हैक आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
Published On: 16 Jan 2021, 06:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
जी हां, सोने का तरीका भी आपको पीरियड्स क्रैम्‍प्‍स से राहत दिला सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
जी हां, सोने का तरीका भी आपको पीरियड्स क्रैम्‍प्‍स से राहत दिला सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

पीरियड हैक महीने के उन दिनों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीजों में से एक है, जब आप अपने शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण गंभीर ऐंठन महसूस करती हैं। चाय से लेकर जड़ी-बूटियों तक, ऐसी कई तरकीबें हैं जो वास्तव में आपको पीरियड की ऐंठन से राहत पाने में मदद कर सकती हैं। पर यहां हम आपको ऐसी कुछ स्‍लीपिंग पोजीशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पीरियड के दर्द में राहत दिला सकती हैं।

नींद आपके दिमाग और शरीर को आराम देने का एक शानदार तरीका है। इसी तरह जब पीरियड्स की ऐंठन से राहत पाने की बात आती है, तो यह बेहद चमत्कारी साबित हो सकता है। आप खुद की कल्पना करें कि नींद की कमी के कारण, आप पहले से ही अधिक ऐंठन वाली गंभीर स्थिति में हैं। खैर, यह आपकी अगली सुबह या दिन को निश्चित रूप से ही बर्बाद कर सकता है।

यह बताना जरूरी नहीं कि ब्‍लीडिंग वाले उन दिनों में आपका बिस्‍तर सेस उठने का भी मन नहीं करता। इसलिए हम आपको पीरियड क्रैम्‍प्‍स से राहत पाने के लिए, कुछ आरामदायक स्‍लीपिंग पोजीशन्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये तीन सोने की मुद्राएं हो सकती हैं आपके लिए मददगार

1. फेटल पोजिशन (fetal position) में सोना

क्या आपने कभी गर्भ में भ्रूण को देखा है, आपको ऐसी ही स्थिति में सोना है – पूरी तरह से मुडे हुए। जब आप इस तरह से सोती हैं, तो आपके पेट के आस-पास की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे आपके पीरियड की ऐंठन को बहुत राहत मिलती है। इसके अलावा, यदि आप इस तरह सोती हैं, तो लीकेज की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

पीरियड्स में आपकी रातों की नींद हराम हो जाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
पीरियड्स में आपकी रातों की नींद हराम हो जाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. अपने घुटनों के नीचे तकिया रखकर सोएं

इसके लिए एक गोल तकिया लें (बहुत ऊंचा नहीं), अपनी पीठ के बल लेट जाएं, और इस तकिये को अपने घुटनों के नीचे रखें। सुनिश्चित करें कि आपके पैर सीधे हों। उनकी ऊंचाई अधिक या कम नहीं होनी चाहिए। अन्यथा यह आपके समग्र रक्त प्रवाह को प्रभावित करेगा।

अगर आपके पास एक गोल तकिया नहीं है, तो आप बस एक तौलिये को रोल कर सकती हैं और इसे अपने घुटनों के नीचे रख सकती हैं। कुछ ही मिनटों में, आप महसूस करेंगी कि आपकी मांसपेशियां तनावमुक्त हो रही हैं, और आपको आराम है।

3. चाइल्ड पोज में सोना

आप सोच रही होंगी कि योग मुद्रा में कौन सोता है। लेकिन आप मानें या न मानें, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें इससे राहत मिलती है। इसके अलावा, यह आपकी मांसपेशियों को भी कई तरह से राहत पहुंचाता है, जब आप चाइल्ड पोज में होती हैं तो यह वास्तव में अविश्वसनीय होता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
यह मुद्रा आपको शारीरिक और मानसिक आराम देती है। चित्र : शटरस्टॉक
यह मुद्रा आपको शारीरिक और मानसिक आराम देती है। चित्र : शटरस्टॉक

आपमें से जिन्हें अपने पीरियड्स के दौरान भी लगातार सिरदर्द रहता है, उन्हें भी इस मुद्रा की बदौलत थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही, यह नींद को प्रेरित करने में मदद करता है। आप जानती हैं क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि यह मुद्रा आपके शरीर के साथ-साथ आपके दिमाग को भी आराम देने के लिए जानी जाती है।

कुछ और चीजें हैं जो आप आरामदायक महसूस करने के लिए अपनी नींद को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अपने कमरे के तापमान को विनियमित करना, एक गर्म बोतल का उपयोग करना, एक कप अदरक वाली चाय, आदि। इन सभी उपायों से आपको पीरियड क्रैम्प से राहत मिलेगी, और आप बेहतर महसूस करेंगी।

यह भी पढ़ें – केले के फाइबर से बने ये रीयूजेबल सैनिटरी पैड्स हैं आपके लिए ज्‍यादा साफ-सुथरा ईको फ्रेंडली विकल्‍प

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख