scorecardresearch

Virginity: सदियों पुरानी इस गुत्थी को सुलझाते हैं- क्या कौमार्य वापस पाया जा सकता है?

अलग-अलग कारणों से यह सवाल बहुत सी महिलाओं के मन में आता है, क्या वर्जिनिटी किसी भी तरह से दोबारा पाई जा सकती है? आज हम इस सवाल का ही अंत कर देते हैं।
Updated On: 10 Dec 2020, 03:17 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
इस बारे में हर महिला के मन में कभी न कभी सवाल जरूर आता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

‘वर्जिनिटी’ – यह शब्द हमारे समाज में एक टैबू है। हर अनपढ़, छोटी मानसिकता और संकुचित सोच वाला व्यक्ति वर्जिनिटी को हौआ समझता है। हमारे पितृसत्तात्मक समाज को वर्जिनिटी शब्द बहुत अज़ीज़ है। खासकर जब बात हो महिलाओं की।

वर्जिनिटी का कॉन्सेप्ट समाज में इतना गहरा है कि महिलाओं के आत्म सम्मान को ताक पर रख दिया जाता है। इसके बारे में बात तो होती है, लेकिन खुसफुसाने वाले अंदाज में। आइये आज खुलकर बात करते हैं वर्जिनिटी के बारे में। क्या है वर्जिनिटी और क्या यह वापस पाई जा सकती है।

क्या है वर्जिन शब्द का अर्थ?

ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में वर्जिन का अर्थ है ओरिजनल, पवित्र या अनछुआ, जो अपने प्राकृतिक रूप में हो और उससे कोई छेड़छाड़ न हुई हो। यह अर्थ ऑलिव ऑयल के संदर्भ में भी आपने अक्सर सुना होगा।

पर जब बात आती है औरतों की तो वर्जिन का मतलब समझा जाता है, वह महिला जिसने अब तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाएं हों। दुखद यह है कि वर्जिन महिला को पवित्रता के संदर्भ में देखा जाता है। ऐसे में यह शब्द अपना असली अर्थ खो देता है और महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का ज़रिया मात्र ही रह जाता है।

आज भी वर्जिनिटी समाज में टैबू है। चित्र: शटरस्‍टॉक

वर्जिनिटी को समझने के लिए हाइमेन को समझना भी ज़रूरी है

बायोलॉजिकली बात करें, तो हाइमेन एक पतले से टिश्यू की लेयर होती है जो वेजाइना के अंदर होती है। इसे ग्रीक गॉडेस ऑफ मैरिज ‘हाईमेनायोस’ के नाम पर हाइमेन कहा जाता है।

क्या है हाइमेन और वर्जिनिटी का कनेक्शन

दरसल ऐसा माना जाता है कि हाइमेन शारीरिक सम्बन्ध बनाने पर टूटती है। रूढ़िवादी सोच के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने पर महिला की वेजाइना से खून निकलना चाहिए। यह खून साबित करता है कि महिला पवित्र है। यह सोच न केवल घटिया है, बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी बेबुनियाद है।

हाइमेन पर किये गए हज़ारों रिसर्च में से एक है रिप्रोडक्टिव हेल्थ जर्नल की रिपोर्ट, जो यह साबित करती है कि ख़ून आना वर्जिनिटी का चिन्ह है ही नहीं। क्योंकि हाइमेन टूटती नहीं है, स्ट्रेच हो जाती है। स्ट्रेच होने के सेक्स के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं जैसे घुड़सवारी, साइकलिंग, जिम्नास्टिक, डांसिंग, मैस्टरबेशन, टैम्पोन्स या वेजाइना का अल्ट्रासाउंड।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
हाइमेन को दोबारा नहीं पाया जा सकता। चित्र: शटरस्‍टॉक

अब आते हैं अपने सवाल पर- क्या वर्जिनिटी दोबारा पाई जा सकती है?

समाज में जज किये जाने या पार्टनर द्वारा छोड़े जाने के डर से कई महिलाएं हाइमेन रीगेन करने को लेकर चिंतित होती हैं। कई महिलाओं का यह भी सवाल होता है कि क्या लम्बे समय तक सेक्स न करने से उनकी हाइमेन दोबारा आ जाएगी।

लेकिन इस सवाल का जवाब है ‘नहीं’!

नैचुरली हाइमेन दोबारा ग्रो नहीं हो सकती।

तो फिऱ लम्बे समय के बाद सेक्स करने पर दर्द क्यों होता है या खून क्यों आता है?

इसके दो कारण हो सकते हैं। रेगुलरली सेक्स न करने पर आपकी पेल्विक मसल्स इंसर्शन के लिए तैयार नहीं होतीं। इसके कारण आपको सेक्स करने पर दर्द महसूस होता है। दूसरा कारण होता है वेजाइनल एट्रोफी (VA)।

Maturitas नामक एक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित स्टडी में अनुसार VA में आपकी वेजाइनल वाल्स सूखने और सूजने लगती हैं, जिसके कारण आपको सेक्स करने पर दर्द होता है। इसका कारण होता है एस्ट्रोजन की कमी।

तो अगर आपको सेक्स के दौरान दर्द हो रहा है, तो अपनी गायनी की सलाह लीजिये।

आप जैसी हैं खुद को प्‍यार करना सीखें। चित्र: शटरस्‍टॉक

हाइमेनोप्लास्टी

हाइमेन नैचुरली ग्रो नहीं हो सकता, लेकिन मेडिकली सर्जरी के माध्यम से इसे वापस बनाया जा सकता है।

लेकिन इससे बहुत अधिक ब्लीडिंग, इंफेक्शन जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके साथ ही आप खुद को अपनाने के बजाय कोई और बनने की कोशिश कर रही हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।

हम आपसे इतना ही कहेंगें कि वर्जिनिटी किसी भी महिला के सम्मान का मापदंड नहीं हो सकती। आप जैसी हैं खुद को वैसे ही अपनाएं। सबके अनुरूप खुद को बदल लेंगी, तो आप अपनी पहचान खो देंगी। बाकी राजेश खन्ना का वो गाना याद रखिए- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख