सेक्‍स का मूड नहीं होता और कंफ्यूज हैं कि किस डॉक्‍टर से मिलें! तो हम कर सकते हैं आपकी मदद

सेक्स का अर्थ सिर्फ शारीरिक सुख नहीं है, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत जरूरी है सेक्स। इसलिए अगर सेक्स करने की इच्छा नहीं होती तो यह चिंता की बात है।
Age ke saath kam ho sakta hai sex drive
उम्र के साथ कम हो सकता है सेक्स ड्राइव। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 14:15 pm IST
  • 93

शरीर में लिबिडो यानी कामोत्तेजना की कमी के कई कारण हो सकते हैं। कारण जो भी हो, इसका समाधान किया जाना जरूरी है। सेक्स करने की इच्छा न होना सिर्फ आपके रिश्ते को ही नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि आपके प्रजनन तंत्र को भी डैमेज करता है। इसका प्रभाव आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

कई बार यह समझना आपके लिए मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, और यह छोटी समस्या को हौआ बना देता है। यह समझना जरूरी है कि सेक्स ड्राइव कम होना एक मेडिकल समस्या है और इसका इलाज भी सम्भव है।

बस सही इलाज के लिए सही डॉक्टर के पास जाना भी जरूरी है। और आपकी सेक्स समस्याओं के लिये सही डॉक्टर कौन हैं, यह हम बताते हैं।

1. गायनोकॉलोजिस्ट

गायनोकॉलोजिस्ट वह डॉक्टर हैं जिनके पास आप महिलाओं से जुड़ी हर समस्या के लिए सबसे पहले जाते हैं। कई बार वेजाइना में दर्द या समस्या के कारण आप सेक्स करने से बचती हैं। इस दर्द का कारण बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन जैसे गोनोरिया या क्लेमेडिया हो सकता है।

वेजाइना में दर्द या कोई और समस्‍या होने पर आप गायनेकोलॉजिस्‍ट से मिल सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर महिलाओं को सेक्स के दौरान वेजाइना में दर्द, खुजली, जलन, डिस्चार्ज इत्यादि होता है, तो वह सेक्स अवॉइड करने लगती हैं। लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। कई बार यह एक गम्भीर बीमारी के रूप में उभर कर आती है। इसलिए गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह और इलाज बहुत आवश्यक हैं।

2. सेक्सोलॉजिस्ट

अगर आपको या आपके पार्टनर को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या सेक्सुअल अराउसल डिसॉर्डर है तो आपके लिए सही डॉक्टर सेक्सोलॉजिस्ट है। यह डॉक्टर सेक्स से जुड़ी समस्याओं के ही विशेषज्ञ होते हैं इसलिए यह आपकी सेक्स के प्रति अनिच्छा का निवारण कर सकते हैं। इसके लिए अक्सर सेक्सुअल थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या सेक्सुअल अराउसल डिसॉर्डर है तो आपके लिए सही डॉक्टर सेक्सोलॉजिस्ट है। चित्र: शटरस्‍टॉक

ऐसी स्थिति में झिझकने या शर्माने के बजाय डॉक्टर से मिलकर सही इलाज करने की जरूरत है। क्योंकि यह ना केवल आपकी सेक्स लाइफ के लिए बुरा है, बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचाता है।

3. साइकोलोजिस्ट/ मनोवैज्ञानिक

अक्सर हमारी सेक्स लाइफ का सबसे बड़ा दुश्मन हमारा लाइफस्टाइल ही होता है। घर का काम, ऑफिस की चिंता, लक्ष्य, जिम्मेदारियां और सपनों के बीच आप तनावग्रस्त हो जाती हैं। तनाव एक बहुत गम्भीर समस्या है, लेकिन हम यह बात समझ नहीं पाते और हमारा मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ता रहता है। तनाव के साथ-साथ एंग्जायटी और डिप्रेशन भी सेक्स लाइफ को प्रभावित करता है।

तनाव के कारण आप मानसिक रूप से इतना थक जाती हैं कि आपको सेक्स करने की इच्छा ही नहीं होती। क्या आप जानती हैं कि स्ट्रेस के कारण हाईपोएक्टिव सेक्सुअल डिजायर डिसॉर्डर नामक बीमारी हो जाती है जिसमें व्यक्ति का मन नहीं करता सेक्स करने का! तनाव स्पर्म की क्वालिटी को भी प्रभावित करता है। इससे प्रेग्नेंट होने में समस्या होती है।

तनाव सेक्‍स ड्राइव पर भी असर डालता है। इसके लिए साइकोलोजिस्ट से मिलें। चित्र: शटरस्टॉक

इसलिए आपको साइकोलोजिस्ट की मदद लेनी चाहिए। वैसे तो हर व्यक्ति को नियम से अपने मनोचिकित्सक या थेरेपिस्ट से बात करनी चाहिए, लेकिन सेक्स सम्बन्धी समस्याओं में यह और जरूरी हो जाता है।

लेडीज, सेक्स हम सभी के लिए जरूरी है। इसे हल्के में ना लें। बल्कि एक्सपर्ट से मदद लें और अपनी सेक्स लाइफ को स्वस्थ रखें।

  • 93
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख