महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बुरा नहीं है मास्टरबेशन, बस इन 4 चीजों का जरूर रखें ध्‍यान

महिलाओं में मास्टरबेशन को लेकर न तो खुलकर बातचीत होती है, न इसकी जानकारी अधिकांश लोगों में होती है। यही कारण है कि आपको हम बता रहे हैं मास्टरबेशन के बारे में सबकुछ।
Swasthya ke liye labhkaari hai masturbation
स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है मैस्टरबेशन। चित्र- शटरस्टॉक।
विदुषी शुक्‍ला Updated: 10 Dec 2020, 13:36 pm IST
  • 64

मास्टरबेशन एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही सब बगलें झांकने लगते हैं। जब बात हो महिलाओं में मास्टरबेशन की तो फिर तो कहना ही क्या! न तो सेक्स एजुकेशन में इस विषय पर जोर दिया जाता है ना ही हम आपस में इस विषय पर बात करते हैं। यही कारण है कि मास्टरबेशन को लेकर सही जानकारी की कमी है।

मास्टरबेशन सिर्फ खुद को शारीरिक सुख देने के लिए नहीं होता, यह कई तरीकों से आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। मास्टरबेशन करने से तनाव दूर होता है, नींद बेहतर आती है और वेजाइना के स्वास्थ्य के लिए भी यह महत्वपूर्ण है।

लेकिन अगर गलत तरह से किया जाए तो मास्टरबेशन के बहुत नुकसान भी हो सकते हैं। हम आपको उन गलतियों और उनसे होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं ताकि आप खुद को सुरक्षित रख पाएं।

1. हाइजीन है सर्वोपरि

खुद को टच करने से पहले आपको यह याद रखना है कि आपकी वेजाइना का स्वास्थ्य आपके हाथों में है। आपकी उंगलियां बहुत से बैक्टीरिया का घर होती हैं। इन्हें साफ न करना आपकी इंटिमेट हाइजीन के लिए हानिकारक है।
किसी भी सेशन से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। यह आपकी साफ-सफाई और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

मैस्टरबेशन को आनन्ददायक के साथ साथ सुरक्षित भी बनाना है तो उठाएं ये कदम। चित्र- शटरस्टॉक।

2. नाखून हो सकते हैं खतरनाक

अगर आप की उंगलियों के नाखून बड़े हैं, तो यह आपकी वेजाइना के लिए ठीक नहीं। नाखून बहुत से वायरस और बैक्टीरिया का घर होते हैं। मास्टरबेशन के दौरान, रगड़ लगती ही है और नाखून बड़े या तेज होने पर छिलने-कटने का डर रहता है। इन चोट में नाखून के बैक्टीरिया आराम से प्रवेश कर सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

3. केमिकल से दूर रहें

आपकी वेजाइना के लिए कॉस्मेटिक में पड़े केमिकल बहुत खतरनाक हैं। अगर आप मास्टरबेशन के लिए हाथ का प्रयोग करती हैं, तो ध्यान रखें कि सेशन से ठीक पहले किसी प्रकार की क्रीम या मॉइस्चराइजर ना लगाएं। मॉइस्चराइजर में पैराबीन होता है, जो आपकी वेजाइना के ph संतुलन को भी खराब कर सकता है। उसके बजाए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ख्याल रखे अपना और अपने योनि का। चित्र: शटरस्टॉक

4. अपने सेक्स टॉयज की खास देखभाल करें

आपके शरीर के अंदर जाने वाला कोई भी उत्पाद गंदा नहीं होना चाहिए। वाइब्रेटर इत्यादि अगर इस्तेमाल करती हैं, तो न सिर्फ इन्हें धो कर रखना है, बल्कि इस्तेमाल से पहले भी जरूर धोएं। साथ ही इन्हें सुखाकर ही रखे वरना फंगस और बैक्टीरिया पनपने का डर होता है

  • 64
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख