लॉग इन

सेक्स के दरमियान बातचीत करनी चाहिए या नहीं? अब यह जानने का समय है

संवाद हर रिश्ते का एक अभिन्न अंग है। जब सेक्स की बात आती है तब भी यह महत्वपूर्ण है। आप अपने साथी के साथ जितने खुले रहेंगे, उतना ही अधिक यौन संतुष्टि का अनुभव करेंगे।
बातचीत करना है कारगर । चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 13 Oct 2021, 20:30 pm IST
ऐप खोलें

हम सभी जानते हैं कि संवाद किसी भी रिश्ते का आधार है, लेकिन यह आपकी सेक्स लाइफ में भी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप संवाद करते हैं, तो आप स्पष्ट रूप से बता रहे होते हैं कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। जब ऐसा होता है, तो रिश्ते में अधिक स्पष्टता होती है। आप खुद को और अपने पार्टनर को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। 

तो, वास्तव में आप संवाद करना कैसे सीखते हैं? कम उम्र में, आप इसे अपने परिवारों से सीखते हैं। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, और रिश्ते में आते हैं तब यह आपके पार्टनर से सीखने और सिखाने का समय होता है। यूं कहें कि आप फिल्में और शो देखकर भी सीखते हैं। दुर्भाग्य से, जब सेक्स और रिश्तों की बात है तो संवाद कैसे करें इसे सीखने का यह सबसे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। 

यौन इच्छाओं को जानने के लिए संचार जरूरी हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक।

सेक्स के बारे में पहले ही बात करना 

हमारे समाज में सेक्स को वर्जित माना जाता है। इसलिए माता-पिता इस बारे में बात करने से बचते हैं। क्या वे सही है? नहीं यह गलत हैं! ऐसा इसलिए है क्योंकि बच्चा सभी गलत स्रोतों से सेक्स के बारे में सीखता है। इसके अलावा, वह सेक्स को शर्म से जोड़ना शुरू कर देगा। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, बातचीत वर्जित रहती है। और हम चोरी से, फुसफुसाहटों में सेक्स के बारे में बात करते हैं। कई बार यह स्थिति इतनी बेचैनी भरी हो सकती है कि लोग अपने शरीर के साथ भी सहज महसूस नहीं कर पाते।

संवाद बैड सेक्स लाइफ की ओर नहीं ले जाता 

आप में से अधिकांश लोग मानते हैं और शायद उम्मीद करते हैं कि आपके पार्टनर आपके दिमाग को पढ़ लें। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता! वास्तव में, कुछ लोग इसे पूछना अजीब या शर्मनाक मानते हैं, लेकिन यह वास्तव में समस्या पैदा कर सकता है! इसके बजाय, अपने साथी के साथ अपनी कल्पनाओं के बारे खुलकर बात करें। यह वास्तव में आपको एक-दूसरे के करीब आने में मदद करेगा।

दूसरी ओर, यदि आप चुप रहते हैं, तो सहमति बना पाना चिंता का विषय हो सकती है। हो सकता है कि आपका साथी वाइल्ड सेक्स में विश्वास करे, लेकिन आप नहीं कर सकते।

संचार की कमी ला सकता हैं रिश्ते में तनाव।चित्र: शटरस्टॉक

इसके अलावा, यह संचार की कमी भी है जो नकली ऑर्गेज्म की ओर ले जाती है। कुछ लोग अपने साथी को खुश करने में विश्वास करते हैं, और इस प्रक्रिया में बहुत दबाव का अनुभव करते हैं। अगर वे ऐसा करने में असमर्थ हैं (या ऐसा वे मानते हैं), तो यह वास्तव में उनके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। लेकिन जो भी हो, अपने साथी के साथ खुली और ईमानदार बातचीत करें। ऑर्गेज्म का ढोंग करना उनके भरोसे को धोखा देने जैसा है।

संवाद यौन सुख बढ़ाता है

जब हम कहते हैं कि हम वास्तव में क्या चाहते हैं, तो यह हमारा साथी है, जो यह तय करता है कि वे हमारी जरूरतों को कैसे पूरा कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह अधिक आनंददायक सेक्स की ओर ले जाता है। कुछ मामलों में, उन्हें यह बताना आसान है कि उन्हे अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कभी-कभी, यह फोरप्ले के बारे में भी हो सकता है।

साथ ही, अपनी कल्पनाओं के बारे में बात करना वास्तव में बेडरूम में चीजों को रोमांटिक कर सकता हैं! यह आपको एक्सप्लोर करने का मौका देता है।

संचार के अभ्यास से आपकि सेक्स लाइफ बन सकती हैं बेहतर। चित्र: शटरस्टॉक

अभ्यास व्यक्ति को परफेक्ट बनाता है

हां, जब आप पहली बार बातचीत शुरू करते हैं, तो आपको अजीब लग सकता है। लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह है अपने साथी से बात करना जारी रखना। यह आपको अधिक बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जैसा कि कहां जाता हैं कि अभ्यास किसी को भी परफेक्ट बना सकता है। 

तो लेडीज,अपनी सेक्स लाइफ को स्पाइसी बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा संवाद करें। 

यह भी पढ़ें: कंडोम या बर्थ कंट्रोल पिल: आपके यौन जीवन और सुरक्षा के लिए क्या है बेहतर?

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख