लॉग इन

आपके योनि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

वेजाइना कई संकेत देती है, जो बताते हैं कि वेजाइना की सेहत को देखभाल की जरूरत है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
वेजाइनल हेल्थ के लिए रेड फ्लैग हो सकती हैं ये 5 चीजें। चित्र शटरस्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 1 Feb 2023, 21:00 pm IST
ऐप खोलें

वेजाइना शरीर का एक संवेदनशील अंग है। ऐसे में इसके प्रति बरती गई छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। परंतु फिर भी हम में से कई लोग वेजाइनल हेल्थ को हल्के में ले लेते हैं, जो आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बनता है। पेट के निचले हिस्से का दर्द हो या वेजाइनल इचिंग यह सभी अस्वस्थ वेजाइना के संकेत हैं। परंतु कई बार हम इन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण आगे चलकर बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं वेजाइना ऐसे कई अन्य संकेत देती है, जो बताते हैं कि वेजाइना की सेहत को देखभाल की जरूरत है।

आज हेडशॉट्स के साथ जानेंगे आखिर वेजाइना द्वारा दिए गए कौन से संकेत (red flag for vagina) बताते हैं कि आपकी वेजाइनल हेल्थ को देखभाल की जरूरत है। यदि आप बताये गए संकेतो में से किसी एक का भी अनुभव कर रही हैं तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

वेजाइनल हेल्थ के लिए रेड फ्लैग हो सकती हैं ये 5 चीजें

1. योनि में खुजली होना

वेजाइनल इचिंग आमतौर पर वेजाइनल ड्राइनेस के कारण होती हैं। वहीं हाइजीन और यूटीआई भी इसका कारण हो सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आपको सफेद रंग का थिक डिस्चार्ज हो रहा है साथ मे इचिंग भी हो रही है तो यह यीस्ट इन्फेक्शन का संकेत है। इन सभी समस्यायों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें अन्यथा यह ब्लैडर इंफेक्टिव का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही कई बार समय के साथ इन्फेक्शन लिवर तक पहुंच जाता है। यदि वेजाइना में खुजली का अनुभव कर रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

गर्म पानी से योनि का माइक्रोफ्लोरा प्रभावित हो जाता है। चित्र : शटरस्टॉक

यह भी पढ़ें : सेफ अबॉर्शन किसी भी स्त्री का अधिकार है, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इनके बारे में सब कुछ

2 बिना वजह ब्लीडिंग होना

यदि आपको नियमित सेक्स के दौरान, यूरिन पास करते वक़्त, और पीरियड्स खत्म होने के बाद बीच मे वेजाइनल ब्लीडिंग दिखाई देती हैं। तो यह आपके वेजाइनल हेल्थ के लिए रेड फ्लैग हो सकता है। यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप हैवी ब्लीडिंग का अनुभव करें। यदि पैंटी पर एक दो बूंद खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको सचेत हो जाना चाहिए, और जितनी जल्दी हो सके किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

3. यूरिन को कंट्रोल करने की क्षमता खत्म हो जाना

यह स्थिति आपके लिए रेड फ्लैग है। ऐसा कई गंभीर कारणों के कारण हो सकता है। जैसे कि यूरिन इन्फेक्शन और पेल्विक मसल्स का कमजोर पड़ जाना। पेल्विक की मांसपेशियां हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को उनकी जगह पर स्थिर रहने और सही से काम करने में मदद करती हैं। ठीक इसी प्रकार यह यूरिनरी ट्रैक और ब्लैडर की प्रक्रिया को भी संतुलित रखती है।

ऐसे में यदि पेल्विक मसल्स कमजोर पड़ जाए तो इसका असर ब्लैडर पर पड़ता है और आपको यूरिन रोकने में परेशानी होती है। साथ ही ब्लैडर लीकेज की भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए वेजाइनल एरिया के हाइजीन का ख्याल रखें साथ ही पेल्विक की मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें : क्या महिलाओं के सेक्सुअल प्लेजर को सच में बढ़ा देता है जी स्पॉट, आइये जानें इससे जुड़े कुछ महत्पूर्ण फैक्ट

4. वेजाइना के आसपास की त्वचा पर बम्प्स नजर आना

आमतौर पर वेजाइना की त्वचा पर नजर आने वाले दाने सेविंग और हेयर रिमूव करने के साइड इफ़ेक्ट हो सकता है। परंतु जब पस (lumps) भरे दाने नजर आने लगे तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

पस भरे दानों में जलन का अनुभव हो रहा है, तो हो सकता है आप हरपीज इन्फेक्शन की शिकार हो चुकी हैं। ऐसे में इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें अन्यथा समय के साथ यह गंभीर समस्या में बदल सकता है। फौरन डॉक्टर से मिलें और इलाज शुरू करवाएं।

वेजाइना के आसपास की त्वचा पर बम्प्स नजर आना। चित्र: शटरस्टॉक

5. पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना

यदि आपके पेट के निचले हिस्से में सामान्य रूप से दर्द महसूस होता रहता है, तो आपको इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। जैसे कि मसल पुल, यूरिन इन्फेक्शन, यूटरस और इंटेस्टाइन इन्फेक्शन के साथ ही शरीर के अंदरूनी अंग में असामान्य रूप से ग्रोथ होना। यह सभी समस्याएं काफी गंभीर हैं और आपके समग्र सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए यदि वेजाइना के ठीक ऊपर पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता रहता है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : क्या वाकई इरेक्टाइल डिसफंक्शन को दूर करने में मददगार है लौंग? आइए चेक करते हैं

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख