scorecardresearch

Menstrual Hygiene Day : आपके उन दिनों को और मुश्किल बना सकती हैं आपकी ये आदतें

व्‍यस्‍त दिनचर्या और बदली हुई जीवनशैली के कारण आपने कुछ ऐसी आदतें अपना ली हैं, जो आपके मासिक धर्म चक्र और प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित कर रहीं हैं।
Published On: 27 May 2021, 07:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
जानिए आपको पीरियड्स में किन चीजों को करना चाहिए अवॉयड. चित्र : शटरस्टॉक
जानिए आपको पीरियड्स में किन चीजों को करना चाहिए अवॉयड. चित्र : शटरस्टॉक

बिगड़ती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं, खास कर महिलाएं! ज्‍यादातर महिलाएं दूसरों का तो ख्‍याल रख लेती हैं, पर अपने लिए क्‍या हेल्‍दी है और क्‍या अनहेल्‍दी इसके लिए बिल्‍कुल लापरवाह रहती हैं। मगर पीरियड्स के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इसलिए आपको अपनी उन आदतों को आज ही से सुधार लेना चाहिए जो आपके मासिक धर्म चक्र के उन मुश्किल दिनों को और मुश्किल बना रहीं हैं।

पीरियड्स हर महिला के लिए अपनी अलग परेशानिया लेकर आता है और इससे उबरने के भी हमारे पास अपने तरीके होते हैं। हम कभी आइसक्रीम खाकर मूड अच्छा करते हैं, तो कभी कुछ और ट्राय करते हैं। मगर हम नहीं चाहिते हैं कि अनजाने में की कई आपकी छोटी सी गलती आपके उन दिनों की मुश्किलों को और बढ़ा दे।

इसलिए, आज हम आपके साथ साझा करने वाले हैं पीरियड्स के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां या आदतें जो आपकी मुश्किल बढ़ा सकती हैं।

आइये जानते हैं कि आपको पीरियड्स के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

1. ठंडा खाने से करें परहेज़

पीरियड्स के दौरान कुछ भी ठंडा या ठंडी तासीर का नहीं खाना चहिये। यह आपके उन दिनों की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है। पीरियड्स के दौरान ठंडा खाने से आपको दर्द महसूस हो सकता है या पहले से हो रहे पीरियड क्रेम्प्स में भी वृद्धि हो सकती है।

साथ ही, ठंडी तासीर की चीजें जैसे दही या चावल ख़ास तौर से रात को पीरियड्स के दौरान नहीं खानी चाहिए। यह सब आपके पेट के निचले हिस्से में मरोड़ पैदा कर सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान आइसक्रीम खाने से बचें। चित्र: शटरस्‍टॉक
पीरियड्स के दौरान आइसक्रीम खाने से बचें। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. तनाव लेने से बचें

पीरियड्स अपने आप में ही काफी तनावपूर्ण अनुभव होता है। आप दिन में कई बार बिना वजह असहज महसूस कर सकती हैं। मगर किन्ही अन्य कारणों की वजह से खुद को तनाव न दें। जितना हो सके खुश रहने की कोशिश करें, क्योंकि तनाव आपके पीरियड्स को अनियमित कर सकता है।

ज्यादा तनाव लेने की वजह से कभी – कभी पीरियड्स सही तरह से नहीं होते हैं, आपका फ्लो गड़बड़ा सकता है और पीरियड्स कम या ज्यादा दिन भी चल सकते हैं।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

3. शराब का सेवन करने से बचें

हालांकि कुछ लोगों के लिए अल्कोहल ऐंठन को अस्थायी रूप से कम कर सकता है, मगर इसके लोंग टर्म इफ़ेक्ट काफी बुरे हो सकते हैं। पीरियड्स के दौरान या उससे कुछ दिन पहले शराब या ज्यादा धूम्रपान नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकता है।

पीरियड्स के दौरान शराब पीने से एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे पीरियड्स के लक्षण बिगड़ सकते हैं। साथ ही कई अनियमितताएं भी हो सकती हैं।

4. इंटेंस वर्कआउट न करें

पीरियड्स में व्यायाम करना एक बिल्कुल सामान्य बात है और आपको यह करना भी चाहिए। मगर कोई भी व्यायाम आपकी क्षमता से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आपको उतनी ही कसरत करनी चाहिए जितना आपसे आसानी से हो जाए। क्योंकि पीरियड्स के दौरान ज्यादा कसरत करना भी आपके दर्द और ऐंठन को बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आपको कसरत करनी ही है, तो योगा करें या कुछ ऐसा जिसमें आपको ज्यादा थकान महसूस न हो।

पीरियड्स के दौरान बहुत ज्याद वर्कआउट न करें। चित्र-शटरस्टॉक।
पीरियड्स के दौरान बहुत ज्याद वर्कआउट न करें। चित्र-शटरस्टॉक।

5. बिना प्रोटेक्शन के सेक्स

हां.. पीरियड्स के दौरान भी सेक्स किया जा सकता है। बहुत लोग ऐसा मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं, परंतु यह पूरी तरह से सच नहीं है। भले ही इसके चांसेस न के बराबर रहते हैं पर इसका मतलब यह नहीं कि आपको असुरक्षित सेक्स करना चाहिए।

आपको पीरियड्स के दौरान और ज्यादा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे में यौन संचारित रोगों का खतरा और भी ज्‍यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : #ProudToBleed: ये 5 टिप्‍स बना सकते हैं आपके पीरियड सेक्‍स को और भी साफ और सुरक्षित

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख