सेक्स को लेकर हमेशा ही खामोशी बरती जाती है। समय के साथ इस विषय पर नॉर्मली बात शुरू हो रही है, लेकिन अब भी लोग मास्टरबेशन को लेकर बात करने में असहज हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में जैसे वीरे दी वेडिंग और लस्ट स्टोरीज़ मास्टरबेशन पर बात करती हैं। और हम भी आज उस पर ही बात करने वाले हैं।
लेकिन हम बात करेंगे मास्टरबेशन के स्वास्थ्य के लिए लाभ पर। जर्नल ऑफ़ जेरोंटोलॉजी की 2017 की एक स्टडी के अनुसार मास्टरबेशन हमारी याद्दाश्त तेज करता है, खासकर ढलती उम्र में।
यही नहीं मास्टरबेशन के अनेक फ़ायदे हैं, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।
मास्टरबेशन से मिलने वाले आनंद से आपका मूड अच्छा होता। जानी मानी क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ भावना बर्मी बताती हैं,”मास्टरबेशन करने से डोपामाइन और एंड्रोफिन्स हॉर्मोन्स निकलते हैं, जो उत्साह और आनंद देते हैं। डोपामाइन अच्छे मूड के लिए भी ज़िम्मेदार होता है।” तो अगर आपको लो फ़ील हो रहा हो, तो आप इस पैंतरे को भी आजमा सकते हैं।
यकीन नहीं हो रहा? डॉ बर्मी बताती हैं कैसे। मेडिटेशन से तनाव कम होता और मन शांत रहता है। उसी प्रकार से मास्टरबेशन से भी तनाव कम होता है। साथ ही उस वक्त आपका ध्यान पूरी तरह केंद्रित होता है, जिससे आपका दिमाग शांत होता है।
आपने यह तो सुना ही होगा कि नियमित सेक्स से वेजाइना की ड्राईनेस कम होती है और खुजली, जलन जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। मास्टरबेशन में भी कुछ ऐसा ही होता है। मास्टरबेशन के दौरान आपकी वेजाइना से जो फ्लूइड निकलता है, वह आपकी वेजाइना को रूखेपन से निजात दिलाता है।
क्या आप जानती हैं कि मास्टरबेशन वेजाइना के डिटॉक्स की तरह है। वेजाइनल फ्लूइड के साथ-साथ इन्फेक्शन भी वेजाइना से बाहर निकल जाते हैं। इतना ही नहीं, आप ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकती हैं और न सेक्सुअली फैलने वाली बीमारियों का खतरा है ना प्रेगनेंसी का।
क्लीवलैंड क्लीनिक रिसर्च के शोध के अनुसार सेक्स और मास्टरबेशन अच्छी नींद में मददगार होते हैं। सेक्स या मास्टरबेशन के दौरान हमारी दिल की धड़कन बढ़ जाती है, हम सांस जल्दी लेते हैं और थकान के कारण हमें गहरी नींद आती है।
इसका कारण है वाइट ब्लड सेल्स की बढ़ोतरी। लेकिन WBC का मास्टरबेशन से क्या लेना देना? हम बताते हैं। न्यूरोइम्युनो मॉड्यूलेशन के एक एक्सपेरिमेंट में यह पाया गया कि सेक्स या मास्टरबेशन के पांच मिनट बाद तक वाइट ब्लड सेल्स तेजी से बनती हैं। इनके काउंट बढ़ने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है।
तो अब इतनी सारी हेल्थ बेनेफिट्स जानने के बाद आपको मैस्टरबेशन करने के लिए दो बार नही सोचना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।