क्या पीरियड शुरू होने से पहले आप में भी यौन उत्तेजना बढ़ जाती है? एक्सपर्ट बता रही हैं इसका कारण

पीएमएस के दौरान आप अलग-अलग तरह की भावनाओं का सामना कर सकती हैं। ऐसी ही एक भावना है सेक्स के प्रति ज्यादा उत्तेजना महसूस करना। अगर आप भी पीरियड्स से पहले ज्यादा हॉर्नी महसूस करती हैं, तो जानिए क्या है इसका कारण।
Periods mein masturbate karna ha healthy
क्या आप भी पीरियड्स में हो जाती हैं अधिक उत्तेजित, जानें इसका कारण। चित्र:शटरस्टॉक
अंजलि कुमारी Updated: 28 Nov 2023, 17:01 pm IST
  • 120

आपका मूड और सेक्स को लेकर आपकी भावनाएं बदलती रह सकती हैं। हो सकता है कि कभी आप बस उस सेशन का इंतजार ही करती रहें और कभी, आप उससे पूरी तरह ऊब जाएं। यह बिल्कुल नॉर्मल है। महिलाएं वास्तव में इमोशनल का पेंडोरा बॉक्स होती हैं। उस पर पीरियड के दौरान तो यह एकदम रोलर कोस्टर बन जाती हैं। पीएमएस के दौरान आप अलग-अलग तरह की भावनाओं का सामना कर सकती हैं। ऐसी ही एक भावना है सेक्स के प्रति ज्यादा उत्तेजना महसूस करना। अगर आप भी पीरियड्स से पहले ज्यादा हॉर्नी (know why you feel more horny before your period) महसूस करती हैं, तो जानिए क्या है इसका कारण।

मेंस्ट्रूअल साइकिल शुरू होने से पहले शरीर में कई सारे बदलाव आते हैं। इन शारीरिक बदलावों का संबंध हॉर्मोन्स से होता है, क्योंकि पीरियड शुरू होने से पहले शरीर में कई सारे हॉर्मोन्स तेजी से बदलते हैं। मेंस्ट्रुएशन के कुछ दिनों पहले से महिलाओं में यौन उत्तेजना बढ़ जाती है। आप में से लगभग सभी ने इसका अनुभव जरूर किया होगा। परंतु क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण जानने की कोशिश की है? यदि नहीं तो आपको इस विषय पर जानकारी होनी चाहिए, ताकि आप यह समझ पाएं की आप इस दौरान खुद को अधिक उत्तेजित क्यों पाती हैं (horny before menstrual period)।

हेल्थ शॉट्स ने इस विषय पर उचित जानकारी प्राप्त करने के लिए मैक्स हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम की एसोशियेट डायरेक्टर (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलोजी) और डायरेक्टर, औरा स्पेशलिटी क्लिनिक डॉ. रितु शेठी, से बात की। डॉक्टर ने मेंस्ट्रुएशन के पहले बढ़ते यौन उत्तेजना के पीछे के कुछ महत्वपूर्ण कारण बताए हैं। तो चलिए जानते हैं, आखिर ऐसा क्यों होता है।

पीरियड्स eriods se pehle kyu hota haisex karne ka man
पीरियड्स से पहले ज्यादा हॉर्नी महसूस करती हैं, तो जानिए क्या है इसका कारण। चित्र : अडोबी स्टॉक

जानें पीरियड्स शुरू होने से पहले महिलाओं में क्यों बढ़ जाती है यौन उत्तेजना (horny before menstrual period)

डॉ रितु सेठी के अनुसार पीरियड्स के दौरान इंटिमेट पार्ट्स में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। बढ़ता ब्लड फ्लो महिलाओं के उत्तेजित होने का एक सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा इस दौरान डिस्चार्ज भी काफी ज्यादा हो रहा होता है, जो बेटर लुब्रिकेशन का कारण बनता है। इससे वेजाइनल ड्राइनेस नहीं होती, ऐसे में महिलाएं अधिक उत्तेजित महसूस करती हैं।

डॉक्टर के अनुसार ओव्यूलेशन के करीब आने वाले दिनों में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन नामक एक अन्य हार्मोन के साथ, ओव्यूलेशन के दौरान महिलाओं में उत्तेजना बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

यह भी पढ़ें : Healthy Egg Count : प्रेगनेंसी के लिए एग काउंट पर ध्यान देना भी है जरूरी, इन 5 तरीकों मेंटेन करें क्वालिटी

ओव्यूलेशन के बाद, प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है। प्रोजेस्टेरोन महिलाओं में ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन का कारण बनता है। वहीं कुछ महिलाओं में यह भी देखा गया है कि पोस्ट ओव्यूलेटरी फेज में सेक्स ड्राइव कम हो जाती है। पीरियड्स से पहले और इसके बाद में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इससे आमतौर पर महिलाओं में योन उत्तेजना बढ़ जाती है।

मेंस्ट्रुअल पीरियड्स के दौरान भी बढ़ सकती है सेक्स करने की इच्छा

पीरियड्स के दौरान महिलाएं फर्टाइल नहीं होती जिससे कि उन्हें प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत कम होती है ऐसे में महिलाएं खुद को फ्री महसूस करती हैं और इस दौरान सेक्स करना चाहती हैं इसके अलावा पीरियड्स ब्लड से वेजिना काफी लुब्रिकेटेड रहती है और पेनिट्रेशन के दौरान महिलाएं अधिक प्लेजर एंजॉय कर पाती हैं

एक्सपर्ट के अनुसार इसमें साइकोलॉजिकल फैक्टर भी मैटर करते हैं। जब महिलाएं पीरियड्स में होती हैं, तो वे मानसिक रूप से प्रिपेयर होती हैं, कि वे इस दौरान प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। इसलिए महिलाएं केयर फ्री होकर सेक्स एंजॉय कर पाती हैं। यह महिलाओं में पीरियड्स के दौरान बढ़ती यौन उत्तेजना का एक कारण हो सकता है।

sexual hygiene hai sabse mahtvpurn
पुरुष पार्टनर को भी हाइजीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है।
चित्र : एडॉबीस्टॉक

अगर आप भी पीरियड सेक्स का आनंद लेना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके लिए हैं

पीरियड्स सेक्स एंजॉय करना बिल्कुल भी गलत नहीं है। परंतु इस दौरान संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इसलिए सावधानियां बरतना जरूरी है।

1. पीरियड सेक्स के पहले टैम्पोन, मेंस्ट्रूअल कप जैसे फेमिनिन प्रोडक्ट्स को रिमूव करना न भूले। यदि गलती से यह आपकी वेजाइना के अंदर रह जाता है, तो आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। इसलिए सेक्सुअल एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करने से पहले इसे याद से रिमूव कर लें।

2. प्रोटेक्शन अवॉइड न करें, पीरियड सेक्स कर रही हैं तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें। ज्यादातर कपल्स यह सोचते हैं, कि पीरियड्स के दौरान प्रेगनेंसी नहीं होती, इसलिए प्रोटेक्शन अवॉयड कर सकते हैं। यह प्रेगनेंसी के बारे में नहीं है, यह आपकी सुरक्षा के बारे में है। यदि आप प्रोटेक्शन इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो दोनों पार्टनर को एसटीआई होने का खतरा होता है।

3. पीरियड सेक्स कर रही हों या नार्मल सेक्स, इसकी शुरुआत करने से पहले और सेक्स के बाद अपने इंटिमेट एरिया को अच्छी तरह से क्लीन करना बहुत जरूरी है। खासकर पीरियड में यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। पुरुष पार्टनर को भी हाइजीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Sex toys care 101 : सेक्स टॉय के इस्तेमाल से पहले आपको जान लेनी चाहिए उनके इस्तेमाल और रखरखाव के बारे में 5 जरूरी बातें

  • 120
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख